Monday, February 19, 2018

श्रीराम राघवन जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना चाहूंगी --- कृति खरबंदा

आप गीत के किरदार में हैं ? 
फिल्म में मैं गीत का किरदार निभा रही हूँयह नाम मेरे दिल के काफी करीब है क्योंकि जब मैंने 'जब वी मेटदेखी थीतो करीना के इस नाम से मुझे प्यार हो गया था.

इस फिल्म में कोई करीना जैसा ही रोल है ?
नहीं , यह बस किरदार का नाम है , मुझे यह नाम बहुत प्यारा हैमुझे अपने  तरीके से गीत का किरदार प्ले करने का मौका मिल रहा है
 
पुलकित के साथ काम करना कैसा रहा ?
यह वीर और गीत की कहानी हैयह फिल्म कोई मैसेज देने नहीं जा रही हैयह थिएटर तक आकर मनोरंजन लेकर वापिस घर जाने वाली फिल्म हैमुझे ऐसी कहानियां पसंद हैंकई बार लोगों को हँसाना अच्छी बात होती है

शादी के बारे में क्या ख़याल है ?
मुझे लगता है की मैं शादी की ब्रांड एम्बेस्डर बनने वाली हूँपिछले 1 साल में 7 बार दुल्हन बन चुकी हूँअब कोई लुक ही नहीं बचा है और आप यकीन नहीं मानोगेहाल ही में एक बार फिर से मुझे शादी वाली स्क्रिप्ट के लिए अप्रोच किया गया है . मैंने कहा अभी दुल्हन नहीं बनूँगी

और कैसी फिल्में करना चाहती हैं ?
मैं पहले सोचती थी की मुझे ऐसा करना हैमेरी लाइफ में कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी वजह से मैंने तय किया है की खुद को किसी बॉउंड्री में बाँध कर नहीं रखना चाहिएमुझे मौका मिले तो मैं नेगेटिव किरदार भी निभाना चाहूंगीमैं परफॉर्म करना चाहती हूँपीरियड फिल्में करना 
चाहूंगीश्रीराम राघवन जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना चाहूंगी

कोई स्क्रिप्ट जो आपने मना की हो ?
हाँ की हैंजिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ है मैंने 2 फिल्मों को मना किया हैमैंने मम्मी को भी बतायालेकिन उन्होंने मुझे सांत्वना दी

लोगों का कितना प्यार मिल रहा है ?
पिछले दिनों मैं एक सुपर मार्किट गयी थी और वहाँ एक आंटी आकर मुझे बोली की उन्हें मेरे जैसी बेटी चाहिएमैं बेहद खुश हुयी और मैंने ट्वीट भी किया.शादी में जरूर आना फिल्म के 
बाद और भी ज्यादा सराहना मिल रही है , लोग मेरे किरदार आरती के स्केच भी बनाते हैं
अच्छी फीलिंग है . 

आगामी फिल्म ?
मैं यमला पगला दीवाना फिर से में काम कर रही हूँ

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...