Friday, February 2, 2018

वीरे की वेडिंग का ट्रेलर लांच

फिल्म "वीरे की वेडिंग" का ट्रेलर लाँच किया गया जहॉं            फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राटकृति खरबंदा,राजेश बख़शी के साथ साथ डायरेक्टर आशु त्रिखा और प्रोड्यूसर्स डाक्टर रज बख़्शी , प्रमोद गुंबर  के सा को प्रोड्यूसर चंदन बख़्शी और करण गुंबर भी मौजूद थे।  
ट्रेलर लाँच के दौरान पुलकित ने बताया कि, "फिल्म की कहानी दिल्ली के रहने वाले लड़के वीर और 
लड़की गीत की है। 
कृति ने बताया कि, "उनके लिये फिल्म के टाईटल से ज़्यादा उनका किरदार इंपोर्टेंट है। फिल्म में काम करके बेहद ख़ुश हैं.' 

फिल्म के ट्रेलर में पुलकित सम्राट वीर अरोड़ा के किरदार में है जो एक लड़की के पीछे पागल है। वह ऐक्शन करते भी दिख रहे हैं और उनकी उनके डोलों-शोलों को भी खूब एक्सपोज किया गया है।जिमी शेरगिल इस फिल्म में पुलकित के बड़े भाई का रोल कर रहे हैं। वह ट्रेलर में वीर यानि पुलकित को समझाते हुए दिखते है कि लड़कियों के पीछे ज्यादा नहीं भागना चाहिएलौटना मुश्किल होता है। जिमी इस फिल्म के ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स और शायरियां बोलते नजर आते हैं। 
वीर की लव गर्ल फ्रेंड यानि कृति खरबंदा शादी के लिए मानने को तैयार नहीं है और वीर उसी से शादी करना चाहता है। इसी चक्कर में दोनों परिवारों में लड़ाईया होने लगती है। डायरेक्टर आशु त्रिखा ने कहा कि फिल्म बनाने में बहुत मज़ा आया और मैं एक्टर्स के साथ - साथ फिल्म निर्माताओं का भी शुक्रिया अदा करता हूँ। 

वीरे की वेडिंग 9 मार्च 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 



  

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...