Wednesday, February 7, 2018

अजय देवगन को मैं भैया बुलाता हूँ --- सनी सिंह

कार्तिक से माँ वाला प्यार मिला ?
मैं कार्तिक के साथ पर्सनली भी काफी बातें शेयर करता हैं . वो बिल्कुल परिवार के जैसे हो गया है . 

अपने बारे में बताएं 
मैं मुंबई से ही हूँमेरे पापा एक्शन डायरेक्शन में हैं जो पिछले 35 साल से हैं . हमेशा से अक्षय कुमार और अजय देवगन सर को देखते हुए बड़ा हुआ हूँहमेशा से एक्टर ही बनना था .अभिनय की ट्रेनिंग भी मैंने ली हैं . मैं लकी हूँ कि लव रंजन सर से मेरी शुरुआत हुयी . 

पापा की किन फिल्मों के शूट पर गए हैं ?
मैं शर्मीला इंसान हूँ तो ज्यादा नहीं गया . मेरे दोस्त मुझे कहते हैं कि मैं काफी सीधा हूँमैं विजयपथ की फिल्म की शूटिंग पर गया था . वहाँ सेट पर मैंने एक शेर के साथ फोटो भी खिंचाई थीमेरे पापा एक्शन कहते थेयाद रहता थापहले एक्शन करना बहुत मुश्किल होता था
वहाँ से काफी अनुभव मिलापापा मुझसे पूछते थे कि कर लोगे नाक्योंकि बहुत मुश्किल काम है

अजय देवगन से कैसे रिश्ते हैं ?
मैं उन्हें भैया बुलाता हूँउनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता हैउनकी शादी में भी गया थाफॅमिली का रिश्ता रहा हैवो मेरे लिए प्रेरणा भी हैंघर का भी आना जाना है.बहुत ही अच्छे इंसान हैं

आपको दिल तो बच्चा हैकैसे मिली ? 
कुमार मंगत जी एक प्रोड्यूसर और फॅमिली फ्रेंड भी हैंमैं ऑडिशन पर जाया करता था . खुद से ही हर जगह भागा दौड़ा करता थामैंने दिल तो बच्चा है जी के लिए भी ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट होने पर बहुत खुश भी हुआ

और कोई  फिल्म याद आती है ?
मैंने एक फिल्म की थी प्रणाम वालेकुमजो कि रिलीज नहीं हुयीउसमें पापा के फ्रेंड संजय मिश्रा जी थेकुछ कारणों से वो पूरी नहीं हो पायीउसी दौरान मैं कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना से मिला
उन्होंने मुझे कुमार जी के ऑफिस जाने के लिए प्रेरित किया और  लव रंजन सर की फिल्म 'आकाश वाणीमिली

लव रंजन के बारे में बताएं ?
वो परफेक्ट और करेक्ट हैंउनकी एक एक बात इतनी परफेक्ट होती है कि मैं क्या बताऊँहमेशा 
व्यस्तता में भी मेरी बातें सुनते हैंहमारे लिए वो मेहनत करते हैं


No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...