Wednesday, September 30, 2015

माणिक सोनी और अक्षय मांजरेकर ने नाना पाटेकर के साथ मिलकर २० किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की

Displaying bhuvan ponappa,manik soni,akshay manjrekar,nana patekar,apurva rai & harshika punacha2.jpg

Displaying nana patekar & manik soni.jpgनिर्माता और चरिश्मा स्पा के मालिक माणिक सोनी और उनके दोस्त अक्षय मांजरेकर ने जब अख़बार में पढ़ा कि नाना पाटेकर मराठवाड़ा और विदर्भ के किसानों के लिए खुद मदद करने जा रहे हैं क्योंकि वहां अकाल आया हुआ है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं, वैसे ही दोनों ने नाना पाटेकर से मिलकर २० किसानो की मदद के लिए चेक दिया। वो माटुंगा में नाना के घर गए। उनके साथ साउथ के कलाकार भुवन पोनप्पा, अपूर्वा राय और हर्षिका पोनचा भी गये। 

Monday, September 28, 2015

अपने पिताजी पर किताब लिखना चाहता हूँ ---- परीक्षित साहनी

अपने पिताजी  पर किताब लिखना चाहता हूँ ---- परीक्षित साहनी 

सुपर हिट फिल्म "पी के " में जग्गू यानि अनुष्का शर्मा के पिता की भूमिका अभिनीत करने वाले अभिनेता परीक्षित साहनी ने तो अनेकों फिल्मों और टी वी धारावाहिकों में काम किया है. लेकिन जहाँ तक दर्शको की बात करें तो वो उन्हें पवित्र पापी (१९७०) तपस्या ( १९७६ ) मिली (१९७५ ) मेरी जंग ( १९८५ ) लगे रहो मुन्ना भाई (२००६ ) ३ इडियटस (२००९ )  पी के (२०१४ ) आदि फिल्मों और बैरिस्टर विनोद , गुल गुलशन गुलफ़ाम , चंद्रकांता , गाथा , हिना आदि धारावाहिकों में उनके अभिनय को याद करते हैं। पिछले दिनों उनसे मुलाकात हुई पेश हैं कुछ मुख्य अंश --- 


  • जब भी आपकी बात होती है तो सबसे पहले आँखों के सामने " तेरी दुनियाँ से होके मजबूर चला " गाना आ जाता है, बताइये कुछ इस फिल्म के बारें में ?                                                                                                                                                          यह फिल्म मेरी शुरूआती समय की फिल्म है, दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया था  इस फिल्म को।  गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए आज भी श्रोता उन्हें सुनते हैं। बहुत अच्छा रहा इस फिल्म काम करके , पिताजी भी थे इसमें ,तनुजा , अचला जी , नीतू सिंह सभी  बहुत मज़ा आया। निर्देशक राजेन्दर भाटिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म नानक सिंह के पंजाबी उपन्यास पर आधारित थी। 
  • आपने बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है क्या कभी फिल्म निर्देशित करने के बारें भी आपने सोचा ?                                           हाँ वैसे तो मुझसे सबसे ज्यादा अभिनय करना ही अच्छा लगता है. लेकिन स्क्रिप्ट भी तैयार है मेरी , जल्दी ही मैं उस पर काम करूंगा।  
  • फिल्म "पी के " के बाद आप अब किन फिल्मों में काम कर रहे हैं ?                                                                                              ४ - ५ फ़िल्में हैं मेरे पास और सभी की कहानियाँ भी बहुत अच्छी हैं इन सभी फिल्मों में मेरी भूमिकायें भी पिछली सभी फिल्मों से जुदा हैं. एक फिल्म का नाम है "ओल्ड  " जिसके निर्देशक हैं मनमोहन देसाई के असिस्टेंट हैं कँवल शर्मा , लन्दन में शूट हुई है पूरी फिल्म। फिर है  "रियल फाइटर "  एक है  "दैट्स इनफ " इस फिल्म के निर्देशक हैं राजेश कुमार। एक फिल्म सुदेश मुखर्जी की है। कुछ फ़िल्में और भी हैं ।  
  • आप टी वी भी कर रहे हैं ?                                                                                                                                                  हाँ लेकिन अब मैं लम्बी भूमिकायें नही करना चाहता हूँ, जहाँ महीने में २० - २५ दिन मुझे देने पड़े। छोटे - छोटे काम करना चाहता हूँ।  
  • आपने टी वी , फिल्मों और थियेटर सभी जगह काम किया है सबसे ज्यादा कहाँ अच्छा लगता है आपको ?                                        हाँ काम तो मैंने सभी माध्यमों में किया है लेकिन मुझे स्टेज में सबसे ज्यादा मज़ा आता है। 
  • क्या आप भीष्म जी की तरह कोई किताब नही लिखना चाहते ?                                                                                                    अपने पिताजी पर एक किताब लिखना चाहता हूँ , लेकिन समय की कमी की वजह से नही हो पा रहा।
  • अपने प्रशंसकों के लिये कुछ कहना चाहेगें ?                                                                                                                               हाँ जरूर ,  हम कलाकार आप के सहारे और आपके लिये ही जिन्दा हैं. आपका प्यार, आपकी मोहब्बत और आपका कभी - कभी सराहा देना ही  हमारे लिए तमगा है,अवार्ड है. सभी दर्शकों का प्यार मेरे लिये बहुमूल्य है. 

पगड़ी पहनना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है -- अक्षय कुमार


अक्षय कुमार को दर्शक खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं. अक्षय ने  १९९२ में "खिलाड़ी"  नाम की फिल्म की थी यह फिल्म क्या सफल हुई इसी सीरिज की उन्होंने एक के बाद कई फिल्में कर डाली।  जैसे सबसे बड़ा खिलाड़ी खिलाड़ियों का खिलाड़ीमिस्टर एन मिसेज खिलाड़ीइंटरनेशनल खिलाड़ी खिलाड़ी ४२० आदि।  इसी तरह उनकी फिल्म "सिंह इज़  किंग" ( २००८ )  क्या सफल हुई अब आप उन्हें फिर पगड़ी बांधे हुए सरदार की भूमिका में देख सकते हैं फिल्म "सिंह  इज़ ब्लिंग " में। प्रभुदेवा की यह फिल्म २ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।  अक्षय ने इस फिल्म से जुड़े कुछ अनुभवों को हमारे साथ बाँटा।  आपके लिए पेश हैं ---- अक्षय के संक्षिप्त ज़वाब

फिल्म का नाम "सिंह इज़ किंग पार्ट २" क्यों नही रखा ?   

क्योंकि यह फिल्म सिंह इज़ किंग का सीक्वेल नही है। दोनों फिल्मों में एक ही समानता है वो यह कि दोनों ही फिल्मों में पगड़ी बाँधी हुई है.

यह दूसरी फिल्म है जिसमें आपने पगड़ी पहनी है कैसा लगता है पगड़ी पहनना ?
पगड़ी पहनना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है इसे पहन कर एक अलग ही तरह के सम्मान महसूस होता है। 

कहानी क्या है 

मैं रफ़्तार सिंह का किरदार अभिनीत कर रहा हूँ जो कि पंजाब का रहने वाला है बहुत ही सीधा सादा सा है उसे हिंदी के अलावा कोई भाषा आती नहीं एमी से मिलता है दोनों को आपस में प्यार हो जाता है जबकि एमी को अंग्रेजी के अलावा कोई दूसरी भाषा नही आती. ऐसे में लारा दोनों के बीच बातचीत का माध्यम बनती है और फिर बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर दर्शक हँस -हँस लोट पोट हो जायेगें।

एक्शन भी होगा फिल्म में ?

 हास्य के साथ एक्शन भी है मैंने तो एक्शन किया ही है साथ में एमी ने भी फिल्म में काफी एक्शन किया हैमुझे अच्छा लगा एमी का एक्शन करना।

आप फिल्म "वेलकम बैक"  में नहीं थे लेकिन दर्शकों ने आपको मिस किया जब उन्होंने फिल्म देखी ?
दर्शकों का बहुत - बहुत शुक्रिया। 

आप भी किसानों की मदद कर रहे हैं बताइये कुछ इस बारें में ?

क्या बताना इस बारें में।  नेकी कर और दरिया में डाल मैं इस बात पर यकीन करता हूँ।

टिवंकल की किताब " मिसेज फनीबोन्स" के बारें में बताइये कैसा रेस्पॉन्स मिला रहा है ?

मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है यह कहते हुए कि एक महीने बाद भी यह किताब नंबर वन पर बनी हुई है।


अभी "मीट बैन" पर बहुत चर्चा हो रही  है हमारे देश में आप क्या सोचते हैं इस बारें में ?

जिसका जो मन करे उसे वो खाने दोजिसे नही खाना वो न खाये लेकिन पाबन्दी लगाना सही नही है.
इस फिल्म के बाद किन फिल्मों में आप काम कर रहे हैं ?
राजा मेनन की एयरलिफ्ट और एक है हाउसफुल - ३

थोड़ी सी पागल सी थोड़ी सी चटपटी सी लड़की का किरदार है मेरा --- लारा दत्ता


 सन २०१३ के बाद अभिनेत्री लारा दत्ता की फिल्म  रही है सिंह इज़  ब्लिंग  इस हास्य फिल्म में लारा बहुत ही खास किरदार में हैं।  निर्देशक प्रभुदेवा की इसफिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदार में हैं।  माँ बनने के बाद लारा की यह फिल्म पहली फिल्म है तो लारा बहुत ही उत्साहित हैं अपनी इसफिल्म को लेकर।   अक्टूबर को रिलीज़ हो रही इस फिल्म के बारें में उन्होंने विस्तार से बात की। पेश हैं कुछ अंश ----

Displaying maxresdefault.jpgकाफी दिनों के बाद आपकी कोई फिल्म  रही है कैसा  लग रहा है ?
बहुत अच्छावैसे मैं आपको बता दूँ मैं कहीं गयी नही थी बस मैंने थोड़ा ब्रेक लिया था क्योंकि मेरी बेटी बहुत छोटी थी अब वो स्कूल जाने लगी है तो मैने भीअपना काम करना शुरू कर दिया है। 
प्रभुदेवा के साथ सिंह इज़ ब्लिंग  आपकी पहली फिल्म है तो कैसा रहा इनके साथ काम करना ?
वैसे तो मैंने कई हास्य फिल्मों में काम किया है लेकिन प्रभू के काम करने का तरीका बिलकुल ही अलग है जहाँ दूसरे निर्देशक अजीब - अजीब से चेहरेबनवाकर दर्शकों को हँसाने कोशिश करते हैं वहीँ प्रभू संवाद और वातावरण से दर्शकों को हँसाते हैं। शुरू में तो मुझे लग रहा था  कि मैं कैसे इनके साथ कामकरूँगी लेकिन काम करते हुए मुझे बहुत ही मज़ा आया और मुझे देख कर दर्शकों को भी मज़ा आयेगा ऐसा मुझे लगता है।  एमी
और अक्षय दोनों के साथ काम करना कैसा रहा ?
एमी बिलकुल नयी है अभी उसकी एक फिल्म ही हिंदी में आयी है उसको देखकर अपना समय याद आता है जब मैं भी नई थी इंडस्ट्री में।  अच्छा लगा एमी केसाथ।  अक्षय और मैंने तो कई फिल्में साथ में की हैअक्षय के साथ तो हमेशा ही अच्छा रहता काम करना।  
आपने  किरदार के बारें में बताइये ?
Displaying Lara-Dutta.jpgअभी तक फिल्मों में मैंने जितने भी किरदार किये हैं वो सभी ग्लैमरस थे लेकिन फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग का मेरा यह किरदार बिलकुल भी ग्लैमरस नही है। 
 फिर आपने क्यों किया ऐसा किरदार ?
क्योंकि मुझे साल हो गये मुझे फिल्मों में ग्लैमरस गुड़िया किरदार करते करते और अब मैं कुछ नया करना चाहती थी। 
अब आप किस तरह का किरदार करना चाहती हैं ? 
जैसा मैंने फिल्म  "चलो दिल्ली " में किया था। 
सुनने में आया था "चलो दिल्लीका  सीक्वेल बन रहा है  क्या हुआ उसका ?
हाँ 'चलो दिल्लीके बाद हम "चलो चाइना " बनाने वाले थे  लेकिन अभी फिलहाल कुछ देरी है उसे बनने में। 
अभी आपकी कौन कौन सी फिल्में आने वाली हैं ?
अभी तो पहले यही है "सिंह इज़ ब्लिंग " इसके बाद फितूर और अज़हर है। 

एक शाम ग़ज़ल गायक जेज़िम शर्मा के नाम


ऐसे समय में जब आज का युवा सिर्फ और सिर्फ रैप और कानो को चुभने वाले गीत -- संगीत की ओर आकर्षित है असलीम्यूजिक और जैजिम शर्मा सुकून भरी ग़ज़लों और नज़्मों का एलबम प्यार बेपनाह लेकर आयें हैं। जैजिम ने तो ग़ज़लों केअपने इस  एलबम प्यार बेपनाह  को रिलीज़ करने का जोखिम उठाया ही साथ में उनका साथ निभाने और उत्साह बढ़ाने केलिए गीत - संगीत की दुनियाँ की कई हस्तियाँ भी आगे आयी।  जिनमें डॉ अमिता परसुराम "मीता" भजन गायक अनूपजलोटा ग़ज़ल गायक राजकुमार रिज़वी  इन्द्राणी रिज़वी  मिताली सिंह जावेद अली हर्षदीप कौर  महालक्ष्मी अय्यर  बृज भूषणकाबरा जॉली मुखर्जी  अभिनेता राहुल वोहरा साउंड इंजिनियर के जे सिंह  #सौम्या राव  स्मृति मिनोचा  शीतल खेर , वॉयलिनवादक #दीपक पण्डित  आदि भी उपस्थित थे। 
सबसे पहले सारेगामापा फेम गायक #जैजिम शर्मा  का एलबम #प्यार बेपनाह रिलीज़ हुआ उसके बाद जैजिम ने एक के बाद एककई ग़ज़लों को गाकर शाम को और भी खुशनुमा बना दिया। तीन महीने में जैजिम की यह दूसरी एलबम है। 

सबसे पहले सारेगामापा फेम गायक #जैजिम शर्मा  का एलबम #प्यार बेपनाह रिलीज़ हुआ उसके बाद जैजिम ने एक के बाद एककई ग़ज़लों को गाकर शाम को और भी खुशनुमा बना दिया। तीन महीने में जैजिम की यह दूसरी एलबम है। 



मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...