Wednesday, August 28, 2019

मुरली शर्मा वापिस दिखेंगे पुलिस की रोल में फिल्म साहो में

बॉलीवुड में अपने नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता मुरली शर्मा , साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत ज्यादा मशहूर है और इन दिनों एक बार फिर से चर्चाका विषय बने हुए हैं क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म साहो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है|  इस फिल्म में मुरली शर्मा का काफी अहम किरदार है जिसके लिए वह बेहद 
उत्साहित हैं.                                                                                                

मुरली कहते हैं -' इस फिल्म के लिए मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि मेरा काफी दिलचस्प और अहम किरदार हैफिल्म की शूटिंग करते वक्त मुझे बहुत ही ज्यादा 

मजा आयामैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि यू वी क्रिएशनजो कि प्रोडक्शन हाउस है वह एक तरीके से मेरा होम प्रोडक्शन बन गया हैयह लोग अपने काम के प्रति बहुत ही ज्यादा सजग 
रहत हैं 
मुरली आगे कहते हैं- ' प्रभास को डार्लिंग कहा जाता है और सही मायने में वह एक डार्लिंग ही हैंस्वभाव के अनुसार भी प्रभास काफी सज्जन ,सहायक और हमेशापॉजिटिव ऊर्जा के साथ नजर आते हैं ,उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव और भी ज्यादा बढ़िया था|'
हालांकि जब हमने मुरली से उनके किरदार के बारे में जानना चाहा तो वह खामोशी के साथ बस अपने पुलिस के किरदार के बारे में बता रहे थे ,मुरली ने कहा-' मैंगलती से भी फिल्म की कहानी या किसी किरदार के बारे में बातचीत नहीं करना चाहता क्योंकि इससे जाने 
अनजाने में ही कहीं कोई बात बाहर निकल ना जाएयहकहानी बड़े ही अच्छे तरीके से लिखी गई है और मैं नहीं चाहता कि थिएटर में देखने से पहले इसकी कोई भी बात बाहर निकलेयह एक ऐसी कहानी है जो आपको
आखिरी तक बांध कर रखती हैजिसका पूरा श्रेय मेरे डायरेक्टर सुजीत कुमार को जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने 
बड़े ही दिलचस्प अंदाज में पूरी फिल्म को डायरेक्टकिया है'
फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे में बातचीत करते हुए मुरली ने बताया- ' श्रद्धा बहुत ही अच्छी कलाकार है और उनके साथ काम करने का अनुभव काफीखास रहासबसे अच्छी बात 
उनकी यह है कि दूसरी भाषा को वह बड़े अच्छे तरीके से पकड़ पाई हैपहले ही दिन मैं सेट पर उनकी काम के 
प्रति सजगता को देखकर काफी प्रभावित हुआ.'

पवन कौशिक ने अपना जन्मदिन राहुल रॉय , धीरज कुमार , मधुश्री , करणवीर बोहरा , विश्वजीत प्रधान आदि के साथ मनाया






भारत के जाने माने पंडित पवन कौशिक ने अपना जन्म दिवस जुहू के जे डब्लू मैरिएट में भारतीय परंपरा के अनुसार वैदिक विधि से मनाया। मोमबत्तियां नही बुझाई, दीप जलाये। केक नही काटा, प्रसाद के रूप में हलुआ वितरित किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी इसी वैदिक विधि से जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया। पवन कौशिक को बधाई देने कई फ़िल्मी हस्तियां , दोस्त और परिवार के लोग आये। राहुल रॉय , धीरज कुमार, मधुश्री , करणवीर बोहरा ,विश्वजीत प्रधान , राजीव निगम , सुनील पाल ,नविन प्रभाकर , देव शर्मा , विपुल शाह ,पूनम झावर , रिज़वान आदतिया ,ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी, राकेश भास्कर , किशन कुमार और कई लोग बधाई देने आये। 

पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों को ट्रिब्यूट के लिए सौमित्रा देव बर्मन की म्यूजिक विडिओ "तू आया ना" लॉन्च


पुलवामा अटैक ने समस्त भारतीयों को हैरान कर दिया था। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए थे, इन वीर जवानों को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या ने एक म्यूजिक विडिओ "तू आया ना" डायरेक्टर किया है, जो टी सीरीज के द्वारा रिलीज़ होने जा रहा है।
पिछले दिनों मुंबई के क्लासिक रहेजा क्लब में सिंगर सौमित्रा देव बर्मन के इस पहले सिंगल को भव्य पैमाने पर लॉन्च किया गया जहां सिंगर सौमित्रा देव बर्मन के साथ इस गीत के गीतकार संगीतकार हैरी आनंद, विडिओ डायरेक्टर गणेश आचार्या और इसके विडिओ में एक्टिंग कर रहे कृष्णा अभिषेक और साउथ की एक्ट्रेस मनविता हरीश मौजूद थे। यहां गेस्ट के रूप में टी सीरीज के किशन कुमार, डायरेक्टर मनोज शर्मा और गीतकार शब्बीर अहमद भी उपस्थित थे। 
बेहद कम उम्र से क्लासिकल संगीत और गायकी का प्रशिक्षण लेने वाली सिंगर सौमित्रा देव बर्मन ने इस अवसर पर कहा कि मै बेहद खुश, उत्साहित हूं कि मुझे अपने पहले सिंगल में इस तरह के दिग्गज लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने संगीतकार हैरी आनंद, गणेश आचार्या, कृष्णा अभिषेक और टी सीरीज के किशन कुमार का शुक्रिया अदा किया।
गणेश आचार्या ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं है बल्कि इसमें जबरदस्त इमोशन है, एक मैसेज है। लोगों ने कृष्णा को हंसाते हुए देखा है मैंने सोचा कि उनके द्वारा लोगों को थोड़ा रुला भी दिया जाए। यह सिंगल हमारे उन तमाम फौजियों को समर्पित है जो बॉर्डर पर अपनी जान की बाज़ी लगाने के लिए खड़े रहते हैं। 
साउथ की एक्ट्रेस मनविता हरीश इस सिंगल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह भी अपने इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि वह मास्टर गणेश आचार्या जी की बहुत बड़ी फैन रही हूं। उनके कोरियोग्राफ किए गए गीतों की दीवानी रही हूं ऐसे में इस प्रोजेक्ट में काम करके बेहद प्राउड फील कर रही हूं।
आपको बता दें कि इस विडिओ में कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस मनविता के साथ सिंगर सौमित्रा देव बर्मन भी नजर आ रही हैं।

Wednesday, August 21, 2019

ज़ी टीवी के सीरियल इश्क़ सुभान अल्लाह के आनेवाले एपिसोड में खूब धमाल कमाल


आने वाले इश्क़ सुभान अल्लाह सीरियल के एपिसोड में सबीना - ज़ारा और क़बीर को दोस्त बनकर रहने के लिए समझाती है। ज़ारा को घर जाते समय ड्राइवर का फ़ोन आता है। ज़ारा और कबीर जीजा को ट्रिपल तलाक़ के बारे में बताते हैं और मना करते हैं ऐसा करने के लिए।ज़ारा एक फैशन शो में हिस्सा लेती है और कबीर को डिज़ाइन दिखाती है। रुखसार कबीर और ज़ारा के लिए नै चाल बनाती है। कबीर को एक कुएं में फेक दिया जाता है और उसे बंधक बनाया जाता है ताकि ज़ारा फैशन कम्पटीशन से अपना नाम वापस ले ले ।  यह

सीरियल सोमवार से शुक्रवार को रात १० बजे ज़ी टीवी पर दिखाया जाता है। इस सीरियल के निर्माता हैं क्रिएटिव आई लिमिटेड के धीरज कुमार, ज़ूबी कोचर और सुनील गुप्ता ।

Tuesday, August 20, 2019

अब नई ड्रीम गर्ल बनी पूजा


२ दिन पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म "ड्रीम गर्ल " का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसके अब तक २० मिलियन व्यूज हो चुके हैं।  हों भी क्यों न, ट्रेलर है ही  इतना मजेदार। ट्रेलर इतना लोकप्रय हो रहा है कि इसके संवादों के मीम्स भी बन रहे हैं। फिल्म "ड्रीम गर्ल"  के ट्रेलर में आयुष्मान छोटे से शहर के रहने वाले हैं।  राम लीला में सीता और कृष्ण लीला में राधे बनने वाले आयुष्मान को  लड़की की आवाज़ में बात करने का हुनर है इसी के चलते उन्हें लड़की की आवाज़ में बात करने की नौकरी मिला जाती है। पूजा नाम की लड़की की आवाज़ में बोल कर आयुष्मान पूरे शहर में धमाल मचा देते हैं।  पुलिस वाले से लेकर उनके पिताजी भी उनके दीवाने बन जाते हैं और आखिरी में हालात ऐसे हो जाते हैं कि पूजा नाम की लड़की से हर कोई शादी करना चाहता है।  
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आयुष्मान ने गज़ब का अभिनय किया है जो देखते ही बनता है।  यह तो थी ट्रेलर की कहानी अब इंतज़ार है फिल्म के रिलीज़ का , जो कि १३ सितंबर को रिलीज़ हो रही है।  फिल्म में नुसरत भरूचा, मनजोत सिंह  विजय राज, राजेश शर्मा और अन्नू कपूर आदि हैं और निर्देशक हैं  राज शांडिल्य। 

पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर हिंदी फिल्म 'लास्ट डील' के साथ करने जा रहे हैं डेब्यू

महाभारत में दुर्योधन बनकर ख्याति प्राप्त करने वाले फिट और फाइन अभिनेता-निर्देशक पुनीत इस्सर ने कई फिल्मों में अलग अलग किस्म 
के रोल बखूबी निभाये हैं। सलमान खान अभिनीत
 फिल्म 'गर्व' का निर्देशन भी इन्होंने ही किया था।
अब पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर हिंदी
 फिल्म 'लास्ट डील' के साथ बॉलीवुड में अपने 
अभिनय कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 
मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में इस फिल्म की 
औफिशियल घोषणा की गई तो यहां सिद्धांत को 
आशीर्वाद देने उनके पिता सहित कई हस्तियां 
शरीक हुईं जिनमें मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्या, कॉमेडियन एहसान कुरैशी, गूफी पेंटल, पवन कौशिक, ब्राइट के 
योगेश लखानी गेस्ट के रूप में मौजूद थे।पुनीत इस्सर ने क्लैप देकर इसकी औफिशियल शुरुआत की। इस क्राईम थ्रिलर हिंदी फिल्म 
के निर्देशक राजेश के राठी हैं। इस फिल्म में सिद्धांत इस्सर के 
साथ प्रीति चौधरी, सुपर्णा माला कर, अमित पचौरी नजर आएंगे। 
श्री गहभाम प्रोडकशनस और एवीए फिल्म्स ऐंड एंटरटेनमेंट के बैनर
 तले बनाई जा रही इस फिल्म के पांच निर्माता है अर्जुन सिंह, रवि सिंह, ब्रजेश कुमार राजपूत (बॉबी), राकेश यादव और मनोज कुमार। फिल्म के सह निर्माता हैं जेवियर एंथोनी सलदंहा (रूठ फिल्म्स) और 
अनु जैन। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और जनवरी 2020 में रिलीज़ की जाएगी। 
कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने कहा कि फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को 
मुबारकबाद। एक फिल्मबनने से 90 लोगों के घर चलते हैं। उन्होंने यहां लोगों को गुदगुदाया भी।
फिल्म के निर्देशक राजेश के राठी ने बताया कि इस फिल्म में 3 गाने हैं जो सिचुएशनल सोंग हैं। 
कहानी के साथ जाते है।"
सिद्धांत इस्सर के सिलेक्शन को लेकर फिल्म के निर्देशक राजेश के राठी ने यहां मीडिया को 
बताया कि किरदार से मिलता जुलता चेहरा मिलने से कहानी
 बखूबी कही जा सकती है।
 सिद्धांत की तस्वीरें देखकर और इनसे मिलकर मुझे लगा कि 
यही इस रोल के लिए परफेक्ट हैं।
 यह एक मुश्किल किरदार है कई लेयर्स है लेकिन इन्होंने 
चैलेंज कुबूल किया।"
सिद्धांत ने अपने पिता श्री पुनीत इस्सर के डायरेक्शन में एक
 प्ले में काम किया है जिसका नाम है 
महाभारत। इसमें दुर्योधन का रोल किया है सिद्धांत ने। 
दुर्योधन के इस लुक की वजह से भी सिद्धांत 
को यह फिल्म मिलने में आसानी हुई।
पवन कौशिक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्ले महाभारत 
देखा है। सिद्धांत ने महाभारत में दुर्योधन 
का रोल गजब का निभाया है। मुझे उम्मीद है कि लास्ट डील में वह अपनी अदाकारी से सबको 
दीवाना बना लेंगे।
इस अवसर पर सिद्धांत के पिता पुनीत इस्सर ने कहा कि मुझे इस बात
 की खुशी और गर्व है कि सिद्धांत ने अपने बल पर यह फिल्म हासिल 
की, खुद जाकर ऑडिशन दिया और इस तरह के चैलेंजिंग रोल से अपनी शुरुआत करने को
 राजी हुए।"
दिया और इस तरह के चैलेंजिंग रोल से अपनी शुरुआत करने को
 राजी हुए।"




 
 

Thursday, August 15, 2019

कहानी -- हिंदी फिल्म -- बाटला हॉउस

कहानी -- हिंदी फिल्म -- बाटला हॉउस                  
 रिलीज -- 15 अगस्त         
 बैनर --  टी सीरीज़ , जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट,  इममे एंटरटेनमेंट.
 निर्माता -- भूषण कुमार, किशन कुमार, मोनीषा आडवाणी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम, संदीप लेज़ेल।        
 निर्देशक -- निखिल आडवाणी                                    
कलाकार -- जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर ,राजेश शर्मा , रवि किशन।                    
संगीत -- तनिष्क बागची, अंकित तिवारी, रोचक कोहली, जॉन स्टीवर्ट, तरसेम सिंह सैनी।

 लेखक , निर्माता ,निर्देशक निखिल आडवाणी  ने कुछ कुछ होता है , मोहब्बतें , कभी ख़ुशी कभी गम आदि फिल्मों में सहायक  के  रूप में  काम किया फिर कल हो न हो,सलाम ए इश्क़ ,चांदनी चौक टू चाइना, पटियाला हॉउस, दिल्ली सफ़ारी ,डी डे , हीरो , गुड्डू रंगीला आदि फ़िल्में स्वतंत्र रूप से निर्देशित की  साथ ही निखिल ने एयरलिफ्ट, सत्यमेव जयते,लखनऊ सेंट्रल, बाज़ार आदि फ़िल्में निर्मित भी की हैं         
  
सन २००३ में फिल्म "जिस्म " से दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने साया , काल, ऐलान, धूम, मदहोशी , वाटर , गरम मसाला,जिन्दा , टैक्सी नंबर - २०११,  काबुल एक्सप्रेस , दोस्ताना,न्यूयॉर्क, सात खून माफ़,फोर्स , देसी बॉयज,हाउसफुल - २, शूट आउट एट वडाला, मद्रास कैफे,वज़ीर , रॉकी हैंडसम, ढिशूम ,फोर्स - २ , परमाणु ,सत्यमेव जयते, रोमियो अकबर वॉल्टर आदि फिल्मों में अभिनय किया है. मराठी , हिंदी फिल्मों और टी वी धारावाहिकों अभिनय करने वाली अभिनेत्री  मृणाल ठाकुर ने टी वी में कुमकुम भाग्य ,मुझसे कुछ कहती हैं खामोशियाँ और फिल्मों लव यू सोनिया और सुपर ३० फ़िल्में की हैं।  इस फिल्म में नोरा फ़तेही भी आयटम नंबर में दिखाई देंगी।

  यह फिल्म "बाटला हॉउस " २००८ में दिल्ली में हुए विवादित पुलिस एनकाउंटर ऑपरेशन से प्रेरित है इस पुलिस एनकाउंटर ने पूरे भारत में सवाल खड़े कर दिये थे । क्या यह दिल्ली पुलिस के लिए एक कवर-अप या वास्तविक जीत थी? ग्यारह साल बाद 'बाटला हाउस " मुठभेड़' के पीछे की असली कहानी के बारें में इस फिल्म में पता चलेगा ।
फिल्म "बाटला हॉउस " एक सिपाही, एक पुलिस अधिकारी, एक देशभक्त की सच्ची कहानी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह एक समर्पित पति की कहानी है १९ सितंबर २००८ को दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हॉउस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये थे, जबकि दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और एक आतंकवादी भागने में सफल रहा। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर भी इसमें शहीद हो गये थे । आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस का यह एनकाउंटर डी सी पी संजीव कुमार यादव ( जॉन अब्राहम ) की निगरानी में हुआ था। जबकि यह एनकाउंटरआतंकवादियों के खिलाफ हुआ था फिर क्यों  डी सी पी संजीव कुमार यादव के खिलाफ सीनियर पुलिस अधिकारियों ने जाँच के आदेश दिये थे। यही इस फिल्म में दिखाया गया है।

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...