Tuesday, August 20, 2019

अब नई ड्रीम गर्ल बनी पूजा


२ दिन पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म "ड्रीम गर्ल " का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसके अब तक २० मिलियन व्यूज हो चुके हैं।  हों भी क्यों न, ट्रेलर है ही  इतना मजेदार। ट्रेलर इतना लोकप्रय हो रहा है कि इसके संवादों के मीम्स भी बन रहे हैं। फिल्म "ड्रीम गर्ल"  के ट्रेलर में आयुष्मान छोटे से शहर के रहने वाले हैं।  राम लीला में सीता और कृष्ण लीला में राधे बनने वाले आयुष्मान को  लड़की की आवाज़ में बात करने का हुनर है इसी के चलते उन्हें लड़की की आवाज़ में बात करने की नौकरी मिला जाती है। पूजा नाम की लड़की की आवाज़ में बोल कर आयुष्मान पूरे शहर में धमाल मचा देते हैं।  पुलिस वाले से लेकर उनके पिताजी भी उनके दीवाने बन जाते हैं और आखिरी में हालात ऐसे हो जाते हैं कि पूजा नाम की लड़की से हर कोई शादी करना चाहता है।  
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आयुष्मान ने गज़ब का अभिनय किया है जो देखते ही बनता है।  यह तो थी ट्रेलर की कहानी अब इंतज़ार है फिल्म के रिलीज़ का , जो कि १३ सितंबर को रिलीज़ हो रही है।  फिल्म में नुसरत भरूचा, मनजोत सिंह  विजय राज, राजेश शर्मा और अन्नू कपूर आदि हैं और निर्देशक हैं  राज शांडिल्य। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...