Monday, September 25, 2017

इंडिया मोस्ट ट्रस्टेड ब्रैंड अवार्ड 2017


आई बी सी अमेरिका के हेमंत कौशिक ने इंडिया मोस्ट ट्रस्टेड ब्रैंड अवार्ड २०१७ के लिए हर क्षेत्र से लोगों को मुंबई के लीला होटल में आमंत्रित किया और उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवार्ड में लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ,यशराज फिल्मस के आशिष सिंह ,आजतक के साहिल , सास बहु बेटियां शो आजतक के अमित त्यागी ,बॉलीवुड फोटोग्राफर योगेन शाह ,ब्राईट के योगेश लखानी ,संदीप सोपारकर  और कई कॉरपोरेट जगत से लोग आये। ब्रैंड्स में एल आई सी ,एटलस साईकल ,यशराज फिल्म्स , ओरा डायमंड ,आजतक ,इंडिया टुडे , वोडाफोन  ,पान विलास पान मसाला और कई बड़े नाम भी उपस्थित थे। हेमंत कौशिक ने बताया की इस अवार्ड के ज़रिये वो कंज़्यूमर को ब्रांड की सफलता के बारे में बताते हैं और ब्रांड को और प्रमोट करने का मौका मिलता है। रियाज़ गांगजी ने बताया की तीसरे साल इस अवार्ड को पाकर मैं बहुत खुश हूँ। इस अवार्ड में चीफ गेस्ट थे विजय शिवतारे मंत्री महाराष्ट्र और सतिंदर सिंह आहूजा जो कौंसुल ऑफ़ जॉर्जिया।  दोनों मेहमानों ने हेमंत कौशिक के साथ सारे कॉर्पोरेट को अवार्ड दिया। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...