Monday, September 11, 2017

इस सबके लिये मैं तो अमिताभ बच्चन जी का धन्यवाद कहना चाहूंगा -- ऋषि कपूर

फिल्म का मकसद क्या है ?
देखिये हमारी फिल्म मनोरंजन के लिए बनायी गयी है मैने पंजाबी और मेरे दोस्त परेश ने गुजराती का 
किरदार निभाया है.हम सब एक साथ रहने का प्रयास कर रहे हैं.
कैसी है यह फिल्म ?
देखिये अगर बॉबी फिल्म की कहानी प्राण और प्रेमनाथ की तरफ से बनती तो वो पटेल की पंजाबीशादी के
 रूप में सामने आतीआजकल अखबारों में भी लोगों को एक ख़ास तरह की लड़की या लड़के की तलाश होती है
फिल्म को करने का कारण ?
मैंने यह फिल्म सिर्फ परेश रावल के लिए की. जवानी में हमने बहुत सारी फिल्में की थी लेकिन इस फिल्म को करने का एक अलग ही मजा था.
आप दोनों ने पहले भी ऐसे किरदार निभाए हैं ?
हम दोनों ने बार -बार पंजाबी और गुजराती के रोल तो किये हैं  लेकिन इस बार क्या अलग किया हैउसके बारे में जानने के 
लिए फिल्म देखनी पड़ेगी.
अभी काम करते हुए कैसा लगता है ?
खुद को खुशनसीब समझता हूँ कि  हमारे लिए ऐसे -ऐसे किरदार लिखे जा रहे हैंहमारी इस उम्र में तो पहले एक्टर्स रिटायर हो जाते थे ,इस सबके लिये  मैं तो अमिताभ बच्चन जी का धन्यवाद कहना चाहूंगा .
हर फिल्म में अलग लगते हैं ?
मेरी कोशिश रहती है की मैं हर फिल्म में अलग लगूँ.


अपनी कमजोरी और मजबूती क्या मानते हैं ?
एक एक्टर को कभी भी कमजोरी या मजबूती के बारे में नहीं सोचना चाहिए.
शिल्पा शिंदे के बारे में बताएं ?
हाँ उन्होंने डांस किया हैसुना है काफी फेमस हैं वो

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...