Friday, June 19, 2015

हिंदी फिल्म -- ए बी सी डी २

हिंदी फिल्म -- ए बी सी डी २ 
रिलीज़ -- १९ जून 
बैनर --- वॉल्ट डिज़नी पिक्चर्स और यू टी वी मोशन पिक्चर्स। 
निर्माता  -- सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक - रेमो  डिसूज़ा 
संवाद  - मयूर पूरी 
स्क्रीन प्ले  --  तुषार हीरानंदानी
गीतकार-- मयूर पुरी 
संगीतकार -- सचिन-जिगर 
कलाकार --- प्रभुदेवा , वरुण धवन, श्रद्धा कपूर,  प्राची शाह , सलमान यूसुफ खान , राघव जुयल , लॉरेन गोटटलिब, धर्मेश येलांदे , पुनीत पाठक।    
गायक गायिका ---विशाल डडलानी , अनुष्का मनचन्दा, बेनी दयाल , शाल्मली खोलघड़े , माधव कृष्णा , दिव्या कुमार , सिद्धार्थ बुसरूर ,रिमी निके ,प्रिया सरैया ,अरिजीत सिंह , दलेर मेहँदी ,मिका सिंह , शेफाली अल्वारेस , वरुण धवन और तनिष्का संघवी।            
यह फिल्म  सन २०१३ में आयी फिल्म "ए बी सी डी " की सीक्वेल है।  पिछली फिल्म को भी  लोकप्रिय कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने ही निर्देशित किया था. यह फिल्म वसई , मुंबई के रहने वाले विष्णु और सुरेश नाम के दो कोरियोग्राफर की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने वर्ल्ड हिप हॉप डांस प्रतियोगिता जीती लेकिन इस जीत के पीछे इन दोनों के संघर्ष की जो कहानी है वही इस फिल्म "ए बी सी डी - २ " की कहानी है। यह फिल्म थ्री डी में है। 
इस फिल्म की  कहानी है नालासुपारा , मुंबई के रहने वाले डांसर्स सुरेश ( वरुण धवन ) विष्णु ( प्रभुदेवा ) विनी (श्रद्धा कपूर )की  जो कि  वर्ल्ड हिप हॉप डांस प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं। सुरेश की माँ  ( प्राची शाह ) एक शास्त्रीय नृत्यांगना थी और उसका सपना था कि उसका बेटा सुरेश बड़ा होकर एक अच्छा डांसर बने।  सुरेश के हर एक डांस स्टेप में उसकी माँ का सपना है। वो अपनी सारी जान लगा देता है वर्ल्ड हिप हॉप डांस प्रतियोगिता जीतने में , क्योंकि इसे जीतना ही उसका जूनून है। 
क्या सुरेश अपने डांस ग्रुप के साथ इस प्रतियोगिता को जीता पाता है ? क्या होता है जब  विष्णु सर बीच में ही इस प्रतियोगिता को छोड़ कर चले जाते हैं ?
फिल्म के गीत अच्छे हैं , एक गीत "बेजुबां फिर से " पिछली फिल्म में भी था।  

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...