Friday, January 6, 2017

प्रियंका चोपड़ा की नज़र अब पंजाबी फिल्मों पर





प्रियंका चोपड़ा अभिनय तो अमेरिकन टी वी शो और हॉलीवुड की फिल्मों में कर रही हैं लेकिन अभी वो निर्माता बनी हैं बस भारत की प्रादेशिक भाषा की फिल्मों की।  जल्दी ही उनकी एक पंजाबी फिल्म आ रही है "सरवन " . इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा के बैनर "पर्पल पेबल पिक्चर्स " और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म से पहले इन दोनों ने मिलकर मराठी फिल्म " वेंटिलेटर " बनायी थी।  पूजा एंटरटेनमेंट की दीपशिखा देशमुख ने बताया कि " 'सरवन' फिल्म के बाद हम दक्षिण भाषा की भी एक फिल्म बना रहे हैं इसके बाद और भी कई फ़िल्में पाइप लाइन में हैं। " इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेष बात यह है कि इस फिल्म की निर्माता तीनों ही महिला हैं प्रियंका चोपड़ा , मधु चोपड़ा और दीपशिखा देशमुख।  दीपशिखा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की बेटी हैं। जैसा कि सभी जानते हैं प्रियंका गाती भी हैं और गायकी का यह गुण प्रियंका को उनके पिता अशोक चोपड़ा से  मिला है. मराठी फिल्म " वेंटिलेटर " में  प्रियंका ने एक गीत गाया  था जबकि "सरवन" में उनके पिता की आवाज़ में शबद है। यानि जिस फिल्म की निर्माता प्रियंका  होंगी उस फिल्म में उनके परिवार के सदस्यों की आवाज़ आपको सुनने को जरूर ही मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...