Saturday, August 27, 2016

बच्चन संग फिल्म पिंक के लिए:10 आदमी, 19 नेशनल अवार्ड्स


सुजीत सरकार ने फिल्म पिंक के लिए जो 'ब्रिगेड ' खड़ी की है,उसमे दस लोगों को फिल्मों का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है और अवार्ड्स की संख्या 19 है।

दरअसल फिल्मकार सुजीत सरकार ने अपनी फिल्म पिंक के लिए जो 'ब्रिगेड ' खड़ी की हैउसमे दस लोगों को फिल्मों का राष्ट्रीयपुरस्कार मिल चुका है। वैसे इस फ़ौज के पास विजेता तो दस हैं लेकिन अवार्ड्स की संख्या 19 है। सबसे ज्यादा चार नेशनल अवार्ड्सअमिताभ बच्चन के पास हैं जो उन्हें 'अग्निपथ' , ' ब्लैक' , 'पाऔर 'पीकूके लिए मिले हैं। फिल्म पिंक के निर्माता सुजीत सरकार औररॉनी लाहिरी को विक्की डोनर के लिए नेशनल अवार्ड मिला है जबकि पिंक के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी भी दो अवार्ड कमा चुकें हैं।
यही नहीं पिंक के संगीतकार शांतनु मोइत्रा और सिनेमेटोग्राफर अविक मुखोपाध्याय की झोली में तीन तीन राष्ट्रीय पुरस्कार हैं जबकिसाउंड डिजाइनर बिश्वदीप चैटर्जी , साउंड मिक्सर निहार रंजन सामल , साउंड डिजाइनर दीपांकर जोजो चाकी के पास दो-दो और री-रिकॉर्डिंग मिक्सर सिनॉय जोसफ के पास एक राष्ट्रीय पुरस्कार है।

अगले महीने की 16 तारीख को रिलीज हो रही पिंक की इस ऐतिहासक टीम के बारे में सुजीत सरकार का कहना है "पिंक को धन्यवाद।फिल्म के कारण ही इतने सारे लोग आजीवन दोस्त बन गए हैं।

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...