Friday, February 21, 2014

मल्लिका के नखरे



अपनी पहली ही फ़िल्म में "ख्वाहिश " में अनेको किस करके मशहूर हुई हरियाणा की मल्लिका सहरावत की दूसरी फ़िल्म "मर्डर" भी उनके बेबाक किये गए अंग प्रदर्शन की वजह से हिट हुई। इस फ़िल्म के जितने चर्चे हुए उनकी किसी दूसरी फ़िल्म के नही हुए।  बॉलीवुड में तो उन्हें कोई काम दे नही रहा इसके बावजूद हॉलीवुड की फ़िल्म 'हिस' में वो  नागिन बनी. 

हालांकि पिछले दिनों उन्होंने टी वी के रीयल्टी शो ( रीयल्टी शो कितने रियल हैं हम सभी जानते हैं ) में अपने लिए एक साथी ढूंढा है।  लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं उनके नखरो की. जिनकी वजह से हाथ में आयी हुई फ़िल्म भी निकल गयी वैसे भी उनके पास कोई काम तो है नही.  सुनने में  आ रहा  है कि मल्लिका को एक हॉलिवुड फिल्म कंपनी ने 'ए लिटल हेवन इन मी' फिल्म के लिए चुना था, पर फिल्म के सेट पर मल्लिका के अनप्रफेशनल बिहेवियर और उनके नखरों से परेशान  होकर उस कंपनी ने मल्लिका को फिल्म से बाहर ही कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...