


वहीं, फिल्म ‘कर्मा’ के लिए प्रिंस सिंह राजपूत को साइन किया गया। प्रिंस सिंह राजपूत की एक और फिल्म मिशन पाकिस्तान अभी रिलीज पर है, जिसको दर्शकों का काफी रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के भी निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह है और निर्देशक रामाकांत प्रसाद। इस बारे में प्रिंस कहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी है, जिनके साथ काम करना मुझे काफी अच्छा लगाता है। इन्होंने तो मुझे परफेक्शन आर्टिस्ट की उपाधि भी दी है, जिस पर मैं हमेशा खड़ा उतरने की कोशिश करता हूं। उन्हें लगता है मेरे अंदर वो कुछ है, जो उनको उनकी फिल्म में चाहिए। प्रिंस के अनुसार,भूपेंद्र विजय सिंह काफी अनुभवी और हिम्मत वाले अभिनेता हैं,जो हमेशा फिल्में दिल से बनाते हैं और जो बोलते हैं वो करके ही दिखाते हैं। वैसे यह फिल्म और इसका टाइटल बेहद खास है।
फिल्म में प्रिंस के अलावा प्रिंस सिंह राजपूत, मोहिनी घोष, विक्रांत सिंह राजपूत,काजल मिश्रा, रितेश पांडेय, उमेश सिंह, धामा वर्मा नजर आएंगी। बांकी स्टार कास्ट पर अभी भी काम चल रहा है। फिल्म की कहानी लाल जी यादव ने लिखा है।
No comments:
Post a Comment