Showing posts with label Comedy. Show all posts
Showing posts with label Comedy. Show all posts

Monday, August 15, 2016

ब्रूना अब्दुल्लाह और जिमी शेरगिल एक साथ ये तो टू मच हो गया में


ब्रूना अब्दुल्लाह जिन्हें हम ग्रैंड मस्ती में देख चुके हैं ,अब वो जिमी शेरगिल के साथ कॉमेडी, एक्शन फिल्म ये तो टू मच हो गया में नज़र आएँगी। फिल्म का निर्माण किया है अली और मुदार उनवाला ने और निर्देशित किया है अनवर खान ने। फिल्म में ब्रूना के अलावा जिमी शेरगिल, पूजा चोपड़ा, अरबाज़ खान,  मुरली शर्मा, ज़रीना वहाब और विजय पाटकर नज़र आएंगे।  इ ४ यू इंटरप्राइजेज के अयूब खान फिल्म २ सितम्बर को रिलीज़ करेंगे।  

Thursday, November 26, 2015

रुसी अभिनेत्रियाँ कपिल के शो में




जैसा की सभी जानते हैं देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी कपिल का कॉमेडी शो हिट हो रहा है। पिछले दिनों मुंबई में  "रशियन फिल्म डेज मुंबईहुआ इसी दौरान रूस से आये सभी कलाकारों में कपिल के शो में जाने का विशेष उत्साह था विशेष कर वहां की हीरोइनों में,  जो हीरोइनें वहां गयी उनमें सयोरा सफारीओल्गा जयत्सेवा और एना चुरिना प्रमुख थी। जिस शो में ये सभी रूस की अभिनेत्रियाँ गयी वहां रणवीर कपूर भी आये थे.  

सयोरा सफारी ने बताया कि हम सभी को बहुत मज़ा आया. हालांकि शो हिंदी में था लेकिन फिर भी हम सभी ने  खूब मजे किये और खूब हँसे। 

Friday, October 2, 2015

आखिरकार सुमित ने संभाल ही लिया

स्टार प्लस पर इन दिनों एक हास्य धारावाहिक #सुमित संभाल लेगा  का प्रसारण हो रहा है. डी जेस क्रिएटिव यूनिट के बैनर में बने इस धारावाहिक  का निर्देशन किया है देवेन भोजवानी, परमीत सेठी और शशांत शाह ने। वॉर्नर ब्रॉस के लोकप्रिय धारावाहिक #एवरी बॉडी लव्ज़ रेमण्ड  पर आधारित इस धारावाहिक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।  जब इस कार्यक्रम "सुमित संभाल लेगा "का प्रोमो आना शुरू हुआ था कि तब लग नही रहा था कि सुमित संभाल पायेगा लेकिन आखिरकार सुमित ने संभाल ही लिया।  सुमित ( नमित दास ) के संभालने में उसका साथ  दिया है माया ( मानसी पारेख गोहिल ) डॉली सुमित की माँ ( भारती आचरेकर  ) जसबीर सुमित के पिता (सतीश कौशिक ) रजनीश ( विक्रम कोचर ) सिमरन ( बेनाफ़ ददचांदजी ) ने।  
सभी कलाकारों का काम अच्छा है जबकि नमित दास और मानसी पारेख गोहिल ने टी वी और फिल्मों में पहले भी काम किया है  लेकिन दर्शक उन्हें ज्यादा नही पहचानते थे. अब ये दोनों कलाकार हर घर में लोकप्रिय हो चुके हैं। जहाँ तक सतीश कौशिक और भारती अचरेकर की बात करें तो  ये दोनों तो दिग्गज कलाकार हैं और दर्शकों  लोकप्रिय हैं। 


इस धारावाहिक की सबसे अच्छी बात है कि इसमें कोई भी अश्लील बात या दिअर्थी संवाद नही है जबकि आज हास्य का मतलब सस्ते सम्वाद  ही रह गया है। 




कॉमेडी नाईट बचाओ या बेइज्जती कराओ और पैसे कमाओ

५ सितम्बर से #कलर्स चैनल पर #कॉमेडी नाईट बचाओ नाम से कॉमेडी का एक नया शो शुरू हुआ है।  एक घंटे के इस शो में जो भी मेहमान आता है पहले उसकी सभी कलाकार मिलकर जम कर बेइज्जती करते है अलग - अलग एक्ट से. इसके बाद वो मेहमान सभी कलाकारों की बेइज्जती करता है। इसी दौरान मेहमान और मेजबान कलाकार सभी जोर - जोर से हँसते हैं। आज के समय में एक दूसरे की खूब बेइज्जती करके ही दर्शकों को हँसाया जाता है ऐसा लगता है।  इस कार्यक्रम का कॉमेडी नाईट बचाओ नहीं बल्कि " कॉमेडी नाईट में आओ बेइज्जती कराओ और पैसे कमाओ" होना चाहिये।
  

Monday, September 28, 2015

पगड़ी पहनना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है -- अक्षय कुमार


अक्षय कुमार को दर्शक खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं. अक्षय ने  १९९२ में "खिलाड़ी"  नाम की फिल्म की थी यह फिल्म क्या सफल हुई इसी सीरिज की उन्होंने एक के बाद कई फिल्में कर डाली।  जैसे सबसे बड़ा खिलाड़ी खिलाड़ियों का खिलाड़ीमिस्टर एन मिसेज खिलाड़ीइंटरनेशनल खिलाड़ी खिलाड़ी ४२० आदि।  इसी तरह उनकी फिल्म "सिंह इज़  किंग" ( २००८ )  क्या सफल हुई अब आप उन्हें फिर पगड़ी बांधे हुए सरदार की भूमिका में देख सकते हैं फिल्म "सिंह  इज़ ब्लिंग " में। प्रभुदेवा की यह फिल्म २ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।  अक्षय ने इस फिल्म से जुड़े कुछ अनुभवों को हमारे साथ बाँटा।  आपके लिए पेश हैं ---- अक्षय के संक्षिप्त ज़वाब

फिल्म का नाम "सिंह इज़ किंग पार्ट २" क्यों नही रखा ?   

क्योंकि यह फिल्म सिंह इज़ किंग का सीक्वेल नही है। दोनों फिल्मों में एक ही समानता है वो यह कि दोनों ही फिल्मों में पगड़ी बाँधी हुई है.

यह दूसरी फिल्म है जिसमें आपने पगड़ी पहनी है कैसा लगता है पगड़ी पहनना ?
पगड़ी पहनना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है इसे पहन कर एक अलग ही तरह के सम्मान महसूस होता है। 

कहानी क्या है 

मैं रफ़्तार सिंह का किरदार अभिनीत कर रहा हूँ जो कि पंजाब का रहने वाला है बहुत ही सीधा सादा सा है उसे हिंदी के अलावा कोई भाषा आती नहीं एमी से मिलता है दोनों को आपस में प्यार हो जाता है जबकि एमी को अंग्रेजी के अलावा कोई दूसरी भाषा नही आती. ऐसे में लारा दोनों के बीच बातचीत का माध्यम बनती है और फिर बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर दर्शक हँस -हँस लोट पोट हो जायेगें।

एक्शन भी होगा फिल्म में ?

 हास्य के साथ एक्शन भी है मैंने तो एक्शन किया ही है साथ में एमी ने भी फिल्म में काफी एक्शन किया हैमुझे अच्छा लगा एमी का एक्शन करना।

आप फिल्म "वेलकम बैक"  में नहीं थे लेकिन दर्शकों ने आपको मिस किया जब उन्होंने फिल्म देखी ?
दर्शकों का बहुत - बहुत शुक्रिया। 

आप भी किसानों की मदद कर रहे हैं बताइये कुछ इस बारें में ?

क्या बताना इस बारें में।  नेकी कर और दरिया में डाल मैं इस बात पर यकीन करता हूँ।

टिवंकल की किताब " मिसेज फनीबोन्स" के बारें में बताइये कैसा रेस्पॉन्स मिला रहा है ?

मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है यह कहते हुए कि एक महीने बाद भी यह किताब नंबर वन पर बनी हुई है।


अभी "मीट बैन" पर बहुत चर्चा हो रही  है हमारे देश में आप क्या सोचते हैं इस बारें में ?

जिसका जो मन करे उसे वो खाने दोजिसे नही खाना वो न खाये लेकिन पाबन्दी लगाना सही नही है.
इस फिल्म के बाद किन फिल्मों में आप काम कर रहे हैं ?
राजा मेनन की एयरलिफ्ट और एक है हाउसफुल - ३

थोड़ी सी पागल सी थोड़ी सी चटपटी सी लड़की का किरदार है मेरा --- लारा दत्ता


 सन २०१३ के बाद अभिनेत्री लारा दत्ता की फिल्म  रही है सिंह इज़  ब्लिंग  इस हास्य फिल्म में लारा बहुत ही खास किरदार में हैं।  निर्देशक प्रभुदेवा की इसफिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदार में हैं।  माँ बनने के बाद लारा की यह फिल्म पहली फिल्म है तो लारा बहुत ही उत्साहित हैं अपनी इसफिल्म को लेकर।   अक्टूबर को रिलीज़ हो रही इस फिल्म के बारें में उन्होंने विस्तार से बात की। पेश हैं कुछ अंश ----

Displaying maxresdefault.jpgकाफी दिनों के बाद आपकी कोई फिल्म  रही है कैसा  लग रहा है ?
बहुत अच्छावैसे मैं आपको बता दूँ मैं कहीं गयी नही थी बस मैंने थोड़ा ब्रेक लिया था क्योंकि मेरी बेटी बहुत छोटी थी अब वो स्कूल जाने लगी है तो मैने भीअपना काम करना शुरू कर दिया है। 
प्रभुदेवा के साथ सिंह इज़ ब्लिंग  आपकी पहली फिल्म है तो कैसा रहा इनके साथ काम करना ?
वैसे तो मैंने कई हास्य फिल्मों में काम किया है लेकिन प्रभू के काम करने का तरीका बिलकुल ही अलग है जहाँ दूसरे निर्देशक अजीब - अजीब से चेहरेबनवाकर दर्शकों को हँसाने कोशिश करते हैं वहीँ प्रभू संवाद और वातावरण से दर्शकों को हँसाते हैं। शुरू में तो मुझे लग रहा था  कि मैं कैसे इनके साथ कामकरूँगी लेकिन काम करते हुए मुझे बहुत ही मज़ा आया और मुझे देख कर दर्शकों को भी मज़ा आयेगा ऐसा मुझे लगता है।  एमी
और अक्षय दोनों के साथ काम करना कैसा रहा ?
एमी बिलकुल नयी है अभी उसकी एक फिल्म ही हिंदी में आयी है उसको देखकर अपना समय याद आता है जब मैं भी नई थी इंडस्ट्री में।  अच्छा लगा एमी केसाथ।  अक्षय और मैंने तो कई फिल्में साथ में की हैअक्षय के साथ तो हमेशा ही अच्छा रहता काम करना।  
आपने  किरदार के बारें में बताइये ?
Displaying Lara-Dutta.jpgअभी तक फिल्मों में मैंने जितने भी किरदार किये हैं वो सभी ग्लैमरस थे लेकिन फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग का मेरा यह किरदार बिलकुल भी ग्लैमरस नही है। 
 फिर आपने क्यों किया ऐसा किरदार ?
क्योंकि मुझे साल हो गये मुझे फिल्मों में ग्लैमरस गुड़िया किरदार करते करते और अब मैं कुछ नया करना चाहती थी। 
अब आप किस तरह का किरदार करना चाहती हैं ? 
जैसा मैंने फिल्म  "चलो दिल्ली " में किया था। 
सुनने में आया था "चलो दिल्लीका  सीक्वेल बन रहा है  क्या हुआ उसका ?
हाँ 'चलो दिल्लीके बाद हम "चलो चाइना " बनाने वाले थे  लेकिन अभी फिलहाल कुछ देरी है उसे बनने में। 
अभी आपकी कौन कौन सी फिल्में आने वाली हैं ?
अभी तो पहले यही है "सिंह इज़ ब्लिंग " इसके बाद फितूर और अज़हर है। 

Tuesday, September 22, 2015

मुझे हॉरर फ़िल्में देखना पसंद हैं -- प्रभुदेवा

#कोरियोग्राफ से फिल्म #निर्देशक बने #प्रभुदेवा यूं तो #कॉमेडी और #एक्शन फ़िल्में बनाते हैं लेकिन उन्हें #हॉरर फ़िल्में देखना पसंद है, यह बताया खुद प्रभू ने जब वो अपनी आने वाली फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग के बारें में बात कर रहे थे।  उनसे जब उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म एक्शन जैक्सन के बारें में पूछा ? तो उन्होंने कहा कि गलती सबसे हो जाती है। 
इस दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक ने कैसी पंजाबी फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग बनायी होगी यह तो २ अक्टूबर को  ही पता चलेगा जब यह रिलीज़ होगी, लेकिन अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत ही खुश हैं प्रभुदेवा, क्योंकि अक्षय के साथ उनकी पिछली फिल्म राऊडी राठौर   को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

बहुत ही कम बात करने वाले प्रभू को गुस्सा भी आता है क्या ? इसके जवाब में अभिनेत्री लारा दत्ता ने बताया कि ," हाँ प्रभुदेवा गुस्सा भी करते हैं जब हम सेट पर ज्यादा मस्ती करते हैं क्योंकि प्रभू सर को सेट पर ज्यादा शैतानी करना पसंद नही है हाँ थोड़ी मस्ती की परमिशन वो देते हैं। " 

प्रभुदेवा एक डांसर , अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं उनसे पूछने पर कि जब वो कोरियोग्राफी करते हैं फिल्मों में, तो कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री उन्हें मिला जो कि बिलकुल बेवकूफ हो और डांस कभी सीख नही सका हो ? उन्होंने बहुत ही शालीनता के साथ कहा कि," नही, मेरा काम है सभी को डांस सिखाना जिसे नही आता वही तो सीखता है। " 
  

Saturday, August 29, 2015

कादर खान, ओम पुरी, रज़्ज़ाक खान और निर्देशिका फौज़िया अर्शी फिल्म "होगया दिमाग का दही " की प्रेस वार्ता में




निर्माता, निर्देशक और संगीतकार फौज़िया अर्शी ने अपनी हिंदी फिल्म #होगया दिमाग का दही का प्रेस मीट अँधेरी के क्लासिक क्लब में आयोजित किया जहाँ फिल्म के कलाकार कादर खान, ओम पुरी  और रज़्ज़ाक खान आये। कादर खान समय पर आकर मीडिया से मिले। बाद में ओम पुरी  और रज़्ज़ाक खान ने आकर फिल्म के बारे में मीडिया को बताया। फिल्म १६ अक्टूबर को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। फौज़िया ने मीडिया और कलाकारों का धन्यवाद किया। राजपाल यादव और संजय मिश्रा नहीं आ पाये क्यूंकि वो मुंबई में नहीं थे। ज़ी म्यूजिक कंपनी इस फिल्म का संगीत एक हफ्ते में रिलीज़ करेगी। कादर खान दस साल बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। 

Tuesday, August 25, 2015

अनु कपूर का धारावाहिक फोर्टी प्लस


 
आजकल हर चैनल पर हास्य कार्यक्रमों की भरमार है. दर्शक भी इन #हास्य  कार्यक्रमों को पसंद कर रहे हैं। ऐसे  ही एक नये हास्य धारावाहिक #४० प्लस का प्रसारण ३१ अगस्त सोमवार से शुक्रवार रात ८ बजे  #दूरदर्शन पर होने जा रहा है। लेकिन यह धारावाहिक ४० प्लस अन्य प्रसारित हो रहे हास्य कार्यक्रमो से बिल्कुल अलग है। जैसा कि इसका नाम लोगों में उत्सुकता पैदा कर रहा है वैसे ही इसकी कहानी भी दर्शकों में रोचकता बनाये रखेगी। 




फिल्म अभिनेता #अन्नू कपूर द्वारा निर्मित इस धारावाहिक की कहानी है ४० आयु के पार उन लोगों की जिनकी गिनती न तो युवाओं में आती है और न ही बुजुर्गो में, जो परिवार को तो चलाते हैं लेकिन फिर भी बहुत बार वो सबके साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं।  अधेड़ उम्र के ४० पार लोगों के  कुछ अपने शौक, कुछ इच्छायें - महत्वकांक्षाएं समस्यायें होती हैं। इस उम्र के लोगों को अपने लिये कुछ ऐसा वक्त चाहिए जो की सिर्फ और सिर्फ उनका हो जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ वक्त बिता सकें, जिसमें ये लोग  अपनी मर्जी से वो सब कुछ कर सकें जो कि वो करना चाहते हैं. जहाँ उन पर कोई भी अपनी मर्जी न चला सकें।  

धारावाहिक "४० प्लस " की कहानी में भी ४ दोस्त हैं डॉ कुलकर्णी हरिओम जोशी सुरजीत ढिल्लों और मिस्टर जिंदल। इन सभी के अपने अपने परिवार हैं लेकिन फिर भी कुछ न कुछ इनके जीवन में कमी है।  कैसे ये चारों दोस्त अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने जीवन की समस्याओं से जूझते हुए भी हंसने के लिए कुछ पल चुरा लेते हैं। 

यही है कहानी हास्य धारावाहिक ४० प्लस की जिसमें दर्शकों को वो सब देखने को मिलेगा जो वो देखना चाहते हैं। अनु कपूर फिल्म्स  प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स इस  धारावाहिक को निर्देशित किया है निर्देशक राजेश गुप्ता ने । इस धारावाहिक  में अभिनय  करने वाले कलाकार हैं #बेंजामिनगिलानी कैलाश कौशिक रूपेश पटोले जस्सी कपूर प्रीतिका भाग्य श्री  स्वाति कौशिक।  


Wednesday, April 15, 2015

पांचवे आंबेडकर अवार्ड हुआ जुहू के भाईदास हॉल में


रामदास अठावले, सांसद  और कैलाश मासूम, दलित कल्याण फाउंडेशन ने समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को पांचवे डॉक्टर आंबेडकर अवार्ड में सम्मानित करने के लिए जुहू के भाईदास हॉल में आमंत्रित किया। इस अवार्ड में हॉलीवुड सिंगर सोफ़िया हयात और पंजाबी सिंगर केली सिंह ने परफॉर्म किया। तुषार कपूर ,  क्रिकेटर श्रीशांत, मुकेश ऋषि, आदित्य नारायण, मधुश्री, अनिल मुरारका, डी बी चाँद, विवियन डसेना, सुनील ग्रोवर, सोनू निगम, उदित नारायण, निर्माता पहलाज निहलानी, ब्राईट के योगेश लखानी, ऋतू पाठक, सर्वजीत सिंह, बीबी संतोष कौर को  सम्मानित किया जायेगा। लेखा रच ने कमाल की एंकरिंग की अवार्ड में। संदीप शुक्ला ने इस अवार्ड शो में सहयोग दिया है।    

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...