Showing posts with label #शाहरुखखान #डंकी #विकीकौशल #तापसीपन्नू. Show all posts
Showing posts with label #शाहरुखखान #डंकी #विकीकौशल #तापसीपन्नू. Show all posts

Tuesday, February 20, 2024

डंकी या देस परदेस

पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान अभिनीत और राज कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म "डंकी" देखी। अपने और परिवार वालों के बेहतर भविष्य के लिए किस तरह लोग अवैध तरीके से विदेशों में पाउण्ड कमाने जाते हैं। अपने सपनों को पूरा करने विदेश तो जाते हैं लेकिन किस बदतर स्थिति में वो रहते हैं। यह सब इस फिल्म में दिखाया गया। 

1978 में इसी तरह की  देव आनंद की फिल्म आयी थी "देस परदेस" ।यह फिल्म अच्छी थी , कलाकारों का अभिनय , गीत संगीत सभी कुछ अच्छा था । कहीं भी कुछ ओवर नहीं था। डंकी और देस परदेस की कहानी बहुत कुछ एक सी है लेकिन जो भावनाएं देस परदेस को देखने के बाद उमड़ती हैं वो डंकी को देखकर नही उमड़ती। 
जहां तक अंग्रेजी भाषा को लेकर हास्य बनाने की बात है तो उसमें मज़ा आ रहा था लेकिन इस तरह का हास्य पहले भी दर्शकों ने देखा।
ऐसा नहीं है कि डंकी में कलाकारों ने अच्छा अभिनय नहीं था , विकी कौशल तो पूरी महफ़िल ही लूट ली। जहां तक शाहरुख खान की बात है उन्हे देखकर उनकी फिल्म "जीरो" और फैन की याद आती है। जब जब उन्हें  जवां दिखाने की कोशिश की जाती है वो ऐसे ही लगने लगते हैं। 
एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को देने वाले राज कुमार हिरानी भी शाहरुख खान को लेकर अच्छी फिल्म नहीं बना पाए। समझ नहीं आया क्यों उन्होंने इस फिल्म को बनाया।तापसी ने भी शाहरुख के साथ फिल्म कर ली। ऐसा सुनहरा मौका शायद ही अब उन्हें मिले।


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...