Showing posts with label Song. Show all posts
Showing posts with label Song. Show all posts

Wednesday, March 21, 2018

गुरू रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो में खुशाली कुमार

टी-सीरीज अब एक बार फिर अपने नये गीत को लेकर हाजिर है औरखास बात यह है कि म्यूजिक मुगल’ दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमारजो एक फैशनिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैंइस म्यूजिक वीडियो से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। जी हांखुशाली की चर्चा उनके म्यूजिक वीडियो मैंनू इश्क दा लगया रोग’, ‘मेरे पापा’, ‘इक याद पुरानी’ जैसे गानों को लेकर भी लिए जाना जाता है । खास बात यह है कि प्रख्यात गायक-कंपोजर गुरु रंधावा के साथ बहुत जल्द आने वाले इस म्यूजिक वीडियो के लिए महज एक सप्ताह में करीब छह किलो वेट लूज कर खुशाली कुमार ने एक्टिंग के प्रति भी अपने समर्पण एवं गंभीरता को जगजाहिर कर दिया है। म्यूजिक वीडियो को लेकर खुशाली की तैयारी और समर्पित ईमानदारी ने पूरी टीम को भी अचंभित करके रख दिया।
   उल्लेखनीय है कि म्यूजिक वीडियो के साथ एक्टिंग में डेब्यू कर रही खुशाली कुमार का नाम फैशन जगत के लिए कोई नया नहीं हैक्योंकि उनके खाते में जहां शकीरा जैसी इंटरनेशनल मेगास्टार के लिए ड्रेस डिजाइन करने की उपलब्धि दर्ज हैवहीं वह दो बार के ग्रेमी अवाॅर्ड से सम्मानित सिंगर लिन रिम्सकारमन इलेक्ट्रास्पाइस गर्ल मेलाइन बी के साथ ही जस्टिन बीवर के म्यूजिक वीडियो वेट फाॅर एक मिनट’ के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं।

   फैशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की वजह से हाल ही में केंद्र सरकार के बाल एवं महिला विकास मंत्रालय की ओर से भी खुशाली को सराहना एवं सम्मानित किया गया है। लेकिनअब उनकी रचनात्मक आकांक्षाओं ने उन्हें एक अभिनेता भी बना दिया हैजो उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आनेवाली है। जबकिइससे पहले से ही आईएफएफए की ओर से पुरस्कृत अपनी गायिका बहन तुलसी कुमार के साथ मिलकर हिट सिंगल्स ला चुकी हैं। औरअब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में भी हैजहां उनकी कुछ परियोजनाएं पहले से ही लाइन में हैं।

Tuesday, January 9, 2018

सुपरहिट गीत कान्हा सोजा ज़रा के लिए मधुश्री को मिली सरप्राइज़ पार्टी ।



एस के म्यूजिक के सिद्धार्थ कश्यप, क्लैप टैलेंट के यशराज टोंगिया और रोयांट म्यूजिक के रॉबी बादल ने एक सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन किया फ़िल्म बाहुबली २ के सुपर हिट गीत कान्हा सोजा ज़रा के लिए जुहू के मैरिएट होटल में।  ये पार्टी सिंगर मधुश्री के लिए आयोजित की गयी क्यूंकि इन्होने के सुपरहिट गीत गाया था। मधुश्री इस सफलता का श्रेय कान्हा जी को देना चाहती हैं क्यूंकि डब फ़िल्म का गीत इतना बड़ा हिट होना ये एक चमत्कार है कान्हा का। बिना पब्लिसिटी के इस गीत ने ९० मिलियन हिट किया यूट्यूब पे। इस पार्टी में संगीत जगत के जानेमाने लोग आये मधुश्री को बधाई देने। इनमे से उदित नारायण ,सुदेश भोसले ,ऋचा शर्मा ,सुरेश वाडकर ,जसपिंदर नरूला ,अनूप जलोटा ,सुनील पाल ,ब्राइट के योगेश लखानी ,अनु रंजन ,वीनस के चंपक जैन,ज़ी के अनुराग बेदी और कई मेहमान। भाजपा के कैलाश विजयवर्गी ख़ास बधाई देने मुंबई आये और पार्टी में एक गीत भी गाया। मधुश्री और सारे मेहमानो ने परफॉर्म करके पार्टी में चार चार चाँद लगा दिया। एक्ट्रेस एकता जैन ने इस पार्टी में एंकरिंग करके सबका स्वागत किया और सभी सिंगर्स और मुख्य अतिथि के बारे में अन्य मेहमानों को बताया। 

Wednesday, December 27, 2017

यो यो हनी सिंह लौट आये हैं दिल चोरी के साथ


 हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए खुशी मनाने का एक मौका है क्योंकि अब हनी सिंह दो साल के बाद लव रंजन की फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से वापसी कर रहे हैं। पार्टियों और विवाहों के मौसम में हनी सिंह की वापसी के गानों की संभावना और बेहिसाब बेताबी को देखते हुए हनी सिंह और फिल्म निर्माता के मन में इस बात को लेकर कोई शक़ नहीं है कि यह गाना बहुत मज़ेदार बनने वाला है।

 निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, "आप हनी सिंह के हुनर पर शक नहीं कर सकते। उनके वापस आने में बस थोड़ा सा वक़्त लगने की ही बात थी। हमें खुशी है कि एसकेटीकेएस उनका रीलॉन्च पैड है। मुझे ज़रा भी हैरानी नहीं होगी अगर हमारी फिल्म के ये दो गाने चार्टबस्टर्स बन जाते हैं।"

 सोनू के टीटू की स्वीटी लव रंजन के द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म है। टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म, 09 फरवरी, 2018 को रिलीज़ होगी।

Tuesday, September 19, 2017

विशाल चतुर्वेदी का पहला गाना ‘एक हवा’ 4 मिलियन लोगों ने देखा


वीडियो निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का नया प्रोजेक्ट ‘एक हवा’ है,जिन्होंने इस गीत के बोल लिखे हैं और  संगीत दिया है। वीडियो को लेह-लद्दाख के मोहक स्थानों पर शूट  किया गया। गीत आपको दैनिक जीवन की बंधनों को तोड़ने और प्रकृति की प्रकृति प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है।रोमांटिक गानों के वर्तमान संगीत दृश्य के विपरीत विशाल ने दो बाईकर्स के पहाड़ों में जाने और पृथ्वी माता की गोद में अपने संगीत को पहुंचाने की कोशिश की है। सिड पॉल ने इस गीत के लिए गिटार बजाये और वीडियो में बाइकर के रूप में भी काम किया है। यह वीडियो एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पेज लाफिंग कलर्स के समर्थन से फेसबुक और यूट्यूब पर 40 लाख से अधिक लोगों ने देखा, 1 लाख से अधिक पसंद और हजारों शेयर और टिप्पणियां की हैं। लाफिंग कलर्स के श्री राजेश शर्मा की टीम ने इस बात की जानकारी दी है 



Saturday, August 12, 2017

अन्वेशा ने अनेकों भाषाओं में गाने गाये हैं


अन्वेशा, जो अब सिर्फ २३ साल की है और अब वो अनेकों भाषाओं में गीतों को गा चुकी हैं.  इन्होने ४ साल की उम्र में हिंदुस्तानी क्लासिकल (वोकल) गुरु श्री जयंत सरकार से औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया था और वरिष्ठ पंडित अजोय चक्रवर्ती (पटियाला घर) ने इससे ३२० फिल्मों में करीबन ३५० गीत अलग-अलग भाषाओं में गंवाए है। उसने प्रमुख टीवी शो में भी भाग लिया है जैसे -- तराणा (फाइनलिस्ट) - ईटीवी बंगाला (२००२), यंग टेलेन्ट प्रतियोगिता (विजेता) २००४, ऑल बंगाल इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन (विजेता) २००६, ज़ी बांग्ला सारेगामापा जूनियर्स (फाइनलिस्ट) २००७, अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया - छोटा उस्ताद (फाइनलिस्ट) २००८ (स्टार प्लस), रॉयल बंगाल सुपरस्टार (फाइनलिस्ट) २००९ (स्टार जलसा ), म्यूजिक का महा मुकाबला (फाइनलिस्ट - शान की टीम में) २०१० (स्टार प्लस), जो जीता वोही सुपरस्टार (२०१२ - स्टार प्लस), कोक स्टूडियो में एमटीवी सीजन 3 ( पापोन ) में प्रदर्शन किया।


अन्वेशा ने कई फिल्मों के लिए गीत गाए है, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न’ - संगीत निर्देशक प्रीतम, ‘आय एम २४’ – जतिन पंडित, ‘डेन्जरस इश्क’ – हिमेश रेशमिया, ‘लव यू सोनियो’ – विपिन पटवा, ‘रांझना’ – ए आर रहमान,’राओडी राठोड’ (बैकग्राउड वोकल्स), ‘कांची’ – इस्माइल दरबार’ (ड्यूट सोनू निगम के साथ), ‘रिवॉल्वर रानी’ – संजीव श्रीवास्तव, ‘गुरु दक्षिणा’ – इस्माइल दरबार, ‘द एक्सपोज’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ – हिमेश रेशमिया व ‘दो लफ्जों की कहानी – बबली हक्क।

उनकी आगामी फिल्मों में 'जस्ट टिगडम' – इस्माइल दरबार, ‘सुपारीनामा’-कौशल महावीर, एक अनटाइटल फिल्म – अवीशेक, ‘निया’ - शंकर-एहसान-लॉय (अरीजीत सिंह के साथ युगल) और 'द फाइनल एन्काउंटर' (शान के साथ युगल)। अन्वेशा ने मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, नेपाली,भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के लिए गाया है।



अन्वेशा ने दुनिया भर में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश (ढाका), यूएई,कतार कनाडा, यूके, ओमान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर दौरा किया और प्रदर्शन किया है और स्टार परिवार एवॉर्ड - २०१०, टेली सम्मान एवॉर्ड २०१० – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (टाइटल गीत – ईटीवी बांगला), सिंगर ऑफ द सीरिज एवॉर्ड – म्यूजिक का महा मुकाबला २०१० (स्टार प्लस), बिग म्यूजिक एवॉर्ड -२००९ (९२.७ बिग एफ) – मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट, राइजिंग स्टार एवॉर्ड -२०११ (९२.७ एफएम), टेली सिने एवॉर्ड २०११ -  बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (फिल्म) बंगाली, मिर्ची म्यूजिक एवॉर्ड


(ईस्ट) २०१३ और फिल्मफेयर एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

Wednesday, May 3, 2017

अमिताभ ने सरकार 3 के लिए गायी गणेश आरती

Displaying 1Z5A8795.JPG 
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ में एक गणेश आरती के लिए अपनी आवाज दी हैफिल्मकार रामगोपाल वर्मा की   फिल्म ‘सरकार’ की तीसरी कड़ी में भी 74 वर्षीय   अभिनेता ‘सुभाष नागरे’ के किरदार को निभाते   दिखेंगे.
यह रामगोपाल वर्मा की सरकार सीरीज की तीसरी फिल्म  है। खास चीज है फिल्म में शामिल गणपति बप्पा की आरती जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है। इस
आरती को रोहन विनायक ने कंपोज कि या है। इस गाने की शूटिंग मुंबई के एक बीच पर की गई। इसमें गणपति बप्पा के विसर्जन का सीन फिल्माया गया है। जिसमें बप्पा की एक विशाल मूर्ति दिखाई गई है।
इस गाने के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बतायागणेश आरती में कुछ ऐसा है जो आपने अंदर एक अच्छी भावना पैदा करना है। यह अलग और देर तक दिमाग में रहने वाला है। संत रामदास ने इस आरती को 16वीं सदी में राग जोगिया में बनाया था। गाने के बोल मराठी में हैं। जिस तरह से आरती बनाई गई है वह भाषा के सभी बंधनों को तोड़ती है। मैं अपने आप को बहुत खास मानता हूं कि मुझे आरती गाने का मौका मिल। मैंने सिद्धिविनायक में भी आरती गाई थी। जब मैंने इस बारे में राम गोपाल वर्मा से बात की तो मैंने उन्हें सुझाया कि क्यों ना हम फिल्म के लिए भी कुछ ऐसा करें। हमने इसे एक अलग टोन दी है। लेकिन इसके भाव वही हैं।
फिल्म का पहला पार्ट साल 2005 में आया थो जो काफी लोकप्रिय हुआ था। उस फिल्म में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2008 में रिलीज किया गया जिसमें अभिषेक बच्चन के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
इस बार फिल्म की स्टार कास्ट में भी काफी बदलाव  है। सरकार 3 में फिल्म में एक बार फिर अमिताभ सुभाष नागर के किरदार में होंगे और अमिताभ बच्चन के अलावा रोनित रॉयजैकी श्रॉफमनोज वाजपेयीअमित साध और यामी गौतम प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।  एक्ट्रेस यामी गौतम भी अब तक रोमांटिक रोल निभाती आई हैं लेकिन सरकार 3 में वह पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी।

Tuesday, March 7, 2017

यूथ में हिट होगा मोबाइलर --- अमन त्रिखा

रियेलिटी शोज़ ने बाॅलीवुड को कई अच्छे गाययक दिये हैं, पर उनमें बहुत कम ऐसे हैं, जिन्होंने अपने सिंगिंग  टैलेंट के दम पर म्यूज़िक इंडस्ट्री  पर अपना जलवा लंबे समय तक कायम रखा हो । अमन त्रिखा  ने भी रियेलिटी शोज़ में भाग लिया। उनके नाम सुरक्षेत्र दर्ज है जहां अमन हिमेश रेशमिया टीम के सदस्य थे। हिमेश के साथ ऐसा साथ जुड़ा, जो अब तक कायम है। इस बीच अमन ने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान कायम करने में सफलता प्राप्त की । कई फिल्मों में उन्होंने श्रोताओं को अपनी यूनिक आवाज़ से प्रभावित किया है। प्रेम रतन धन पायो, खिलाड़ी 786, शौकीन, ओ एम जी, शाॅर्टकट रोमियो, 21 तोपों की सलामी, सन आॅफ सरदार आदि करीब पचास फिल्में हैं जिनमें अमन ने गीत गाये हैं. पिछले दिनों गायिका रितु पाठक के साथ उनकी जुगलबंदी में ,एक सिंगल गीत  ‘मोबाइलर’ लाॅन्च हुआ, जो एक डांस नंबर है, रवि भाटिया द्वारा निर्देशित इस गीत को महज तीन दिन में एक लाख वीवर्स, सात सो पचास लाइक्स तथा ,एक सौ चार कमेंट्स मिल चुके हैं । प्रस्तुत है अमन से बातचीत --- 

मैं तेरा लवर मोबाइलर गीत में क्या खास है ?
ये आज की यूथ जेनरेशन का गीत है, जिन्हें मोबाइल पर दिन-रात चैट करने की आदत है। वे
मोबाइल पर ही रोमानी बातें करते हैं। ये मोबाइल आजकल प्रेमी जोड़ों के बीच किस तरह पुल का
कार्य कर रहा है, उसी को फोकस किया गया है। इस गीत को हमने डांस नंबर का रूप दिया है और
आज यही गीत मोबाइलर नाम से श्रोताओं के बीच है।
ये सिंगल किस तरह मिला ?
Displaying aaman trikha.jpgडायरेक्टर रवि भाटिया के साथ इससे पहले भी मैं कई गीत गा चुका हूं । जब उन्होंने मुझे इस गीत के लिये बुलाया और मैने गीत के बोल सुने तो बड़ा अटपटा सा लगा क्योंकि इस गीत  में विस्तृत रूप से मोबाइल का वर्णन  था कि किस प्रकार वो आज हर किसी की जरूरत बन चुका है । मोबाइल पर आज चैट के तहत प्यार मौहब्बत तक हो रही है ।खैर गीत के लेखक और कंपोजर योगेन्द्र नागदा के साथ शुरू किया जो बाद में अपने आप बनता चला गया । रिजल्ट देख लीजिये सिर्फ तीन दिन में इसके एक लाख वीवर्स, सात सो पचास लाइक्स तथा एक सौ चार कमेन्ट्स मिल चुके हैं ।
क्या रितु पाठक के साथ पहले भी किसी गीत में जुगलबंदी की है ?
रितु को मैं काफी पहले से जानता हूं। वो मेरी अच्छी दोस्त है लेकिन उसके साथ किसी फिल्म
में गीत नहीं गाया था। अब मोबाइलर में मौका मिला, तो हम एक साथ श्रोताओं के बीच आ गये। 
आप आउटसाइडर है । यहां स्थापित होने मे कितनीें मुश्किलें पेश आयी  ?
मैं मानता हूं कि यहाँ बाहरी व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता है लेकिन इरादे और मज़बूत हों,
तो कुदरत रास्ते क्लीयर करती चली जाती है। शुरू शुरू में मुझे भी काफी संघर्ष करना पड़ा। कई
संगीतकारों से मिला जिनमें शंकर अहसान लाॅय भी थे। उन्हें मेरी आवाज़ अच्छी लगी और
आशवासन दिया कि किसी फिल्म में मौका देंगे, पर वो दिन अभी तक नहीं आया।
फिल्मों में संगीत के सफर की शुरूआत कैसे हुई ?
चूंकि हिमेश जी से शुरू से ही जुड़ा था और उन्होंने ही मुझे आगे बढ़ाया। फिल्में दी, शोज़ में
मुझे अपने साथ ले जाते रहे और ये साथ आज भी चला आ रहा है।
इन दिनों शोज़ की क्या स्थिति है ?
नोटबंदी ने काफी असर डाला है। अब आयोजक शोज़ कराने से बचते हैं। सीज़न के हिसाब से
शोज़ होते हें। कभी महीने में करीब दस शोज़ हो जाते थे पर इन दिनों मुश्किल से तीन-चार मिल पा
रहे हैं।
अब तक का सबसे बड़ा क्रेडिट या काॅम्पिलमेंट ?
सलमान खान से मिली तारीफ । उननकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिये, मुझे दो गीत गाने को मिले। दरअसल सलमान को मेरी आवाज़ पसंद आयी थी, जो उन्हें सूट कर रही थी। मेरा गीत प्रेम लीला उन्हें काफी पसंद आया इसलिये उन्होंने उसी फिल्म का दूसरा गीत  भी मुझे ही गाने को दिया।
आपके खुद के गाये लोकप्रिय गीत कौन से हैं ?
गो गो गोविंदा मेरे लिये  सबसे यादगार गीत है, जो आज भी बजता है। इसी तरह प्रेमलीला
भी मेरी लाइफ का सबसे बड़ा गीत है। ढिशुम का ,एक गीत भी काफी हिट हुआ। पिछले दिनों
आयोजित  फिल्मफेयर के इवेंट में शाहरूख ने अपनी परफाॅरमेंस मेरी आवाज़ में ही दी थी।
क्या किसी बात को लेकर अफसोस है ?
एक कलाकार को उस समय सबसे ज्यादा अफसोस होता है जब उसकी कोई चीज़ लोगों तक पहुंच नहीं पाती। मेरे कई गीत ऐसे  हैं, जो लाॅन्च नहीं हो पाये। मेरी नज़र में वे अच्छे गीत थे जो
श्रोताओं तक नहीं पहुंच पाये। मेरे सैंकड़ों गीतों  का अब तक कुछ अता-पता नहीं हैं।

सफलता को लेकर क्या कहेंगे ?
मैं तो यही कहूँगा कि सफलता आसानी से नहीं मिलती। और मिलती है तो उसे कायम
रखना भी जरूरी है। मुझे सफलता हासिल करने में काफी ममुश्किलें आयी  और अब कायम रखने के
लिये संघर्ष कर रहा हूं।
सुना है आप स्वच्छता अभियान से भी जुड़े थे ?
सही कहा आपने ।दरअसल 2014 में पीयूष पांडे जी ने स्वच्छता अभियान से जुड़ा गीत तैयार किया था, जो मोदी जी के लिये, खासतौर पर तैयार किया गया था । अच्छे दिन आने वाले हैं, हम मोदी जी को लाने वाले हैं इस गीत को मैंने ही गाया था 

Tuesday, January 17, 2017

अरबाज खान के लिए अरमान मलिक ने गाया


Displaying amit khan,harry anand,armaan malik,pradeep rangwani & samrat bhambhwani.jpgहाल ही में हिंदी फिल्म ‘’रेड अफेयर’ के लिए ‘बरफ सी तू  पिघल जा...’ यह गाना जुहू स्थित ऑडियो गैरेज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इस गाने को युवा पीढ़ी के गायक अरमान मलिक ने आवाज दी है और गीत को संगीत से सजाया है हैरी आनंद ने। फिल्म के लेखक, गीतकार और क्रिएटिव निर्देशक सुप्रसिद्ध उपन्यासकार अमित खान है.

संगीत निर्देशक हैरी आनंद ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा – गाने के बोल में कामुक गीतो की परिभाषा बदलने की शक्ति है। बहुत ही सभ्य और कामुक शब्द इस गीत की ताकत हैं। यह एक सुंदर गीत है और अरमान मलिक ने खूबसूरती के साथ इस गीत गाया है।
निर्माता-निर्देशक प्रदीप रंगवानी ने कहा कि जैसे ही अमित खान ने इस गीत की तर्ज सुनाई और मैं इतना प्रभावित हो गया कि तुरंत ही यह गाना फिल्म का अहम हिस्सा बन गया। म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद ने बहुत ही सुंदर और मधुर धुन  बनाई है। साथ ही इस गाने को अरमान मलिक की आवाज में स्वरबद्ध करने से इस गीत की ऊंचाई और ही ऊपर पहुंच गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि अरमान की जादूई आवाज के स्पर्श से यह गीत यादगार बन गया है।
Displaying Pradeep Rangwani,Harry Anand & Amit Khan.jpg
फिल्म ‘रेड अफेयर’ के एसोसिएट प्रोड्यूसर सम्राट भंभवानी ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा – गाने के बोल असाधारण है और अरमान  मलिक की मदमोहक आवाज ने एक कारनामा किया है।अरमान मलिक खुद इस गीत से प्रभावित हो गए है और रिकॉर्डिंग करते हुए उनको यकीन था कि यह गीत हर दिल को छू सकता है।

यूवी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म ‘रेड अफेयर’ का निर्माण हो रहा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रदीप रंगवानी है और कलाकारों में अरबाज़ खान,मंजरी फडनिस, अश्मित पटेल, मेहेक चहल और मुकुल देव हैं। फिल्म अमित खान के उपन्यास पर आधारित है और यह उपन्यास हिंदी और इंग्लिश भाषा में फिल्म रिलीज होने के पहले रिलीज़ किया जाएगा।

Friday, November 4, 2016

सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर की एलबम सपनो का गांव रिलीज़ हुआ

Displaying ayushman jain,suresh wadkar,deevya jain.jpg


विंद्र जैन ग्रुप ने अपना पहला किड्स वेब चैनल वेलकम टू फेरीलैंड जुहू के आजिवासन हॉल में किया। इस समारोह  में दो एलबम भी लांच किये  गये । इस इवेंट में सुरेश वाडकर , प्रेम वाडकर , पदमा वाडकर , दिव्या जैन और आयुष्मान जैन  उपस्थित थे। सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर ने अपनी पहली  एलबम  "सपनो  का गांव"  लांच किया।  कमाल है की रविंद्र जैन ने सुरेश वाडकर को  बॉलीवुड में ब्रेक दिया था और अब आयुष्मान जैन ने सुरेश वाडकर की पुत्री जिया को ब्रेक दिया एलबम में।
Displaying jiya wadkar & deevya jain.jpg

Sunday, August 7, 2016

बतौर संगीतकार तलत अजीज की पहली फिल्म "मजाज़ - ऐ ग़म ए दिल क्या करूँ "



लोकप्रिय गज़ल गायक तलत अज़ीज़ के  यूं तो अनेकों गज़ल एलबम आ चुके हैं साथ ही उन्होंने अनेको फिल्मों व टी वी धारावाहिकों में गीतों को गाया है और श्रोताओं की वाह वाही बटोरी है । अनेकों  टी वी धारावाहिकों  में भी संगीत दिया है तलत अज़ीज़ ने,लेकिन इस बार तलत अपने चाहने वालों के सामने आ रहे हैं एक फिल्म संगीतकार के तौर पर।   उर्दू के बहुत बड़े शायर "असरार उल हक़ मजाज़ लखनवी " के जीवन पर बनी  फिल्म "मजाज़ - ऐ ग़म ए दिल क्या करूँ " में उन्होंने बेहतरीन संगीत दिया है। 




मजाज़ रोमानी और क्रांतिकारी शायर थे .  मजाज़ का रिश्ता लोकप्रिय शायर और गीतकार जावेद अख्तर से बहुत करीबी था वो जावेद के मामा थे उनकी बहन सफ़िया की शादी लोकप्रिय शायर जाँ निसार अख्तर से हुई थी।



 इस फिल्म में कुल १२ गीत , ग़ज़ल और नज़्म हैं जिन्हें सोनू निगम, अल्का याज्ञनिक और खुद तलत अज़ीज़ ने गाया है। फिल्म को निर्देशित किया है  रविन्दर सिंह ने और अभिनय करने वाले कलाकार हैं प्रियांशु चटर्जी , रश्मि शर्मा , नीलिमा अज़ीम, शाहाब खान और अनस खान आदि।  

Tuesday, March 15, 2016

'ड्रीम गर्ल' गीत को मेरे साथ ड्रीम गर्ल ने गाया है --- बाबुल सुप्रियो


गायक बाबुल सुप्रियो वैसे तो मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका पहला प्यार यानि गीत - संगीत अभी भी उनके साथ है ।  अपने  इसी प्यार गीत - संगीत को  आगे बढ़ाते हुए बाबुल अपने चाहने वालों के लिये एक नया म्यूजिकल सिंगल " ड्रीम गर्ल " लेकर आये हैं।  जिसे रिलीज़ किया है संगीत कंपनी सारेगामा ने।  "ड्रीम गर्ल" एलबम में बाबुल का साथ दिया है हम सबकी ड्रीम गर्ल जी हाँ हेमा मालिनी ने।   

एलबम का नाम "ड्रीम गर्ल" है कुछ बताइये इसके बारें में ?
एलबम "ड्रीम गर्ल" में मेरे साथ गीत को गाया है ड्रीम गर्ल के  नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेत्री हेमा मालिनी ने। इसी लिये ही हमने यह नाम "ड्रीम गर्ल " सोच विचार कर रखा है  इस गीत में हेमा जी एक लव  गुरु के रूप में लड़कों को बता रही हैं कि कैसे वो अपने रूठे हुए प्यार को मना सकते हैं। 

हेमा मालिनी के साथ इस एलबम की कुछ खास वजह ? 
वजह बस इतनी ही है कि एक बार मैं और हेमा जी झारखंड  गये थे चुनाव प्रचार के लिये तो उस समय उन्होंने मुझे अपने मोबाइल में रखे हुए दो बंगाली गीतों को सुनाया जिन्हें उन्होंने गाया था लेकिन पता नही किन्ही कारणों से वो गीत उनके चाहने वालों तक पंहुच नही पाये थे । इन गीतों को हेमा जी ने किशोर कुमार के कहने पर गाया था। किशोर कुमार चाहते थे ये बंगाली गीत हेमा जी गायें इसके लिए उन्होंने हेमा जी की माँ से बात की। हेमा जी के गाये इन गीतों को लेकर  मैंने सारेगामा के संजीव गोयनका से बात की और वो तैयार हो गये इन गीतों के लिये।  फिर जब मैं और हेमा जी इन गीतों पर काम करने लगे तो हेमा जी ने कहा कि इन गीतों को तो बंगाली श्रोता ही सुन सकेगें क्योंकि ये गीत बंगाली में हैं क्यों न हम कुछ ऐसा गीत गायें जो की हिंदी में हो।  बस फिर इस तरह हमने "ड्रीम गर्ल " गीत की तैयारी करनी शुरू की. मैं कई गीतकारों से मिला फिर आखिरी में शब्बीर अहमद से मुलाकात हुई।  अच्छा गीत लिखा है उसने।  कुछ लाइनें मैंने भी उसमें जोड़ी,  म्यूजिक भी मैंने ही दिया है।  वीडियो भी बहुत ही अच्छा बना है.   

क्या इस एलबम में वो दोनों बंगाली गीत भी हैं ?
नहीं अभी इस एलबम में वो गीत नही हैं। उन गीतों को हम दुर्गा पूजा में रिलीज़ करेगें।  

फिल्मों में फिर कब आपकी आवाज़ सुनेगें आपके प्रशंसक ?
जल्दी ही कुछ गीतों को मैंने गाया है , जैसे - जैसे फ़िल्में आयेंगी आपको पता चलेगा। 

आजकल प्राइवेट एलबम का दौर बिलकुल ही खत्म हो गया है ऐसे में क्या आप सोचते हैं कि आपकी इस एलबम को कितनी सफलता मिलेगी ?
सफलता मिलगी अगर आप सब भी मेरा इसमें साथ देगें, जी हाँ क्योंकि पायरेसी की वजह से सब खत्म हो गया है एक ऐसा भी दौर था जब सारे गायक - गायिका सभी  नॉन फ़िल्मी गाने गाते थे।   लेकिन आज सब लोग फ़िल्मी गीतों को ही प्रोमोट करते हैं बस , मीडिया भी सपोर्ट  नही करता।  कितने ही रियल्टी शो होते हैं संगीत के , इसमें विजेता बन कर गायक बस  शो ही करता  रह जाता  हैं कभी भी  उसका  एलबम रिलीज़ नही हो पाता । क्योंकि हम सब जगह पैसे खर्च कर सकते हैं लेकिन १५ रूपये का गाना आई ट्यून से नही खरीद सकते। ऐसे में कौन सी म्यूजिक कंपनी उस पर अपने इतने सारे रुपयों को लगायेगी जब बदले में उसे कुछ नही मिलेगा। मेरी आप सबसे विनती है आप सब भी मेरी इस बात को आगे बढ़ाये की संगीत की चोरी न करें बल्कि अपने पसंद के गीत को १५ रूपये में खरीदें। 

Wednesday, February 17, 2016

गीतकार समीर ने बनाया सबसे ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर गीतकार समीर अनजान का नाम हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. समीर को यह खिताब सबसे ज्यादा बॉलीवुड गाने लिखने के लिए दिया गया है. इस खिताब के साथ समीर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले दुनिया के पहले गीतकार बन गए हैं.

मुंबई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान समीर का नाम गिनीज बुक में जोड़ा गया. समीर पिछले 30 सालों से फिल्मों के लिए गाने लिख रहे हैं और उनकी लिस्ट में तमाम सुपर हिट सॉन्ग्स भी हैं. अपने इस फिल्मी करियर के सफर में वो करीब 650 फिल्मों में कुल मिलाकर 4000 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं.

आजतक किसी और गीतकार ने यह आंकड़ा नहीं छुआ है. हांलांकि गिनीज बुक में ऐसी कोई कैटेगरी नहीं है, लेकिन टीम जब मुंबई में रिसर्च कर रही थी तो यह बात सामने आई कि समीर ने सबसे ज्यादा गाने लिखे हैं. तब एक नई कैटेगरी बनाई गई और समीर को सम्मानित किया गया.

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...