Showing posts with label trailer. Show all posts
Showing posts with label trailer. Show all posts

Tuesday, March 13, 2018

फिल्म 'अक्‍टूबर' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर लांच किया गया इस मौके पर वरुण धवनबनिता संधूडायरेक्टर शूजीत सरकार, लेखिका जूही चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर रॉनी लाहिरी मौजूद थे.

ट्रेलर लॉन्च के बाद भी शूजित सरकार ने बताया कि एक बार जब उनकी मुलाकात वरुण धवन से हुई तो 
उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई जिसे सुनने के बाद वरुण ने इस फिल्म के लिए हामी भरीसुजीत ने वरुण धवन से उनके हर दिन के क्रियाकलापों पर ध्यान देने को कहा और किरदार के लिए वरुण को तैयार भी किया.

वहीं वरुण धवन ने बताया कि फिल्म के रोल के लिए शूजीत सरकार ने उनकी काफी मदद की और इस फिल्म की कहानी उन्हें काफी अच्छी लगी. शूजीत सरकार की फिल्मों में वह काम करना चाहते थे. शूजीत की 
फिल्मों की वरुण धवन की मां भी काफी दीवानी है यही कारण है कि उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा और शूटिंग का अनुभव काफी अच्छा रहा.

अभिनेत्री बनिता संधू ने कहा कि, "वह लंदन में थी जब उन्हें इस फिल्म के बारे में बताया गया और उन्हें भी फिल्म की कहानी काफी अच्छी लगी साथ ही साथ शूजीत सरकार के साथ वह काम करना चाहती थी."

लेखिका जूही चतुर्वेदी का कहना था कि, "यह फिल्म काफी अलग मिजाज की है और इसको दर्शकों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में बहुत कुछ तो नहीं बताया बस इतना ही कहा कि थिएटर में जाकर के आप को एक अलग ही अनुभव मिलेगा."

Monday, December 11, 2017

फिर से दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं विक्रम भट्ट, जारी हुआ '1921' का ट्रेलर


विक्रम भट्ट ने एक बार फिर अपनी नई हॉरर फिल्म 1921 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 1920 की चौथी सीरिज में जरीन खान और करण कुंद्रा लीड रोल में हैंविक्रम भट्ट की इस सीरीज की पहली फिल्म 1920 साल 2008 में रिलीज हुई थीसाल 2012 में आई '1920: Evil returns' और फिल्म की तीसरी सीरीज '1920: London'  2016 में रिलीज हुई थी और अब फिल्म की '1921' चौथी सीरिज  12 जनवरी 2018 को रिलीज 
होगी.  

Thursday, December 7, 2017

कालाकांडी का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज

सैफ अली खान एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने दर्शकों के सामने पेश होने वाले हैं. जल्दी ही उनकी फिल्म कालाकांडी रिलीज़ होने वाली है।  जिसका पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया है.   फिल्म कालाकांडी अगले साल 12 जनवरी को
 रिलीज होगीयह फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है. इस फिल्म में
  सेंसर बोर्ड ने 73 कट्स लगाने के आदेश दिये  थे.
पोस्टर में सैफ पीले कलर का फर वाला कोट पहने हुए नजर  रहे हैंइसके साथ ही उन्होंने कई सारी छोटी-- छोटी चोटियां बनाई हुई हैं और उनके एक हाथ में पिस्तौल नजर  रही हैपोस्टर में मुबंई का बैकग्राउंड 
नजर रहा है और सामने फिल्म के दूसरे कलाकार दिख रहे हैं.

Monday, January 25, 2016

जय गंगाजल - अच्छा काम प्रिंयका का

फिल्म "जय गंगाजल " का ट्रेलर देखा। यह फिल्म सन २००३ में आयी फिल्म " गंगाजल " का सीक्वेल है।  इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशक हैं निर्देशक प्रकाश झा , जो की इस फिल्म से अभिनेता भी बन गये हैं यानि इस फिल्म में वो एक भ्रष्ठ पुलिस वाले बने हैं।  बात कर रहे थे हम फिल्म  "जय गंगाजल " की , इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एस पी आभा माथुर की भूमिका में हैं।  अच्छा काम किया है प्रिंयका ने , उन्हें एक पुलिस अफसर की भूमिका में देखना अच्छा लग रहा है साथ में यह भी अच्छा लगा की इस फिल्म में उनके साथ कोई नायक नही है , जबकि आम तौर पर फिल्मों में कितनी भी सशक्त भूमिका हो हीरोइन की , किसी एक सीन में उसे बचाने उसका पति या दोस्त आता ही आता है। 

Wednesday, December 16, 2015

रणदीप हुड्डा - काजल की फिल्म 'दो लफ्जो की कहानी' का ट्रेलर फिल्म बाजीराव मस्तानी के साथ


शुक्रवार को रिलीज़ हो रही दो बड़ी फिल्म के साथ कई आगामी फिल्मों के अपने लुक और ट्रेलर जोड़े हैं. इसी कड़ी मैं अब रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल की नै फिल्म भी जुड़ गयी हैं. इसका ट्रेलर संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म के साथ जुड़ गयी हैं. फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म के सुपरहिट गाने 'दो लफ्जो की कहानी' से प्रेरित हैं.

इसका बड़ा हिस्सा मलेशिया में शूट हुआ हैं. निर्देशक दीपक तिजोरी फ़िलहाल पोस्ट - प्रोडक्शन में व्यस्त हैं. लेकिन भंसाली की फिल्म बाजीराव  मस्तानी से जोड़ने क लिए प्रोमो तैयार कर लिया हैं. 'दो लफ्जो की कहानी' की रिलीज़ २०१६ में  रिलीज़ होगी  

Thursday, November 26, 2015

brand new explosive trailer Marvel's Captain America: Civil War

 Marvel's Captain America: Civil War starring Avengers: Chris Evans (Captain America), Robert Downey Jr (Ironman), Scarlett Johansson (Black Widow) and more, coming to India in May 2016!


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...