Showing posts with label Music Video. Show all posts
Showing posts with label Music Video. Show all posts

Friday, March 9, 2018

‘भसूदी’ में हिना खान के साथ काम करके सोनू ठुकराल रोमांचित



सुरीली आवाज और बेहतरीन व्यक्तित्व के दम पर लाखों का दिल जीत चुके पॉप गायक और परफाॅर्मर सोनू ठाकुरल बहुत जल्द अपने नवीनतम म्यूजिकल वर्जन भसूदी’ के साथ लोगों के बीच आने के लिए तैयार हैं। खास बात यह कि सोनू के इस नए संगीत वीडियो के लिए केक पर चेरीसमान टेलीविजन स्टार हिना खान होंगी। सोनू खुद हिना की प्रशंसक हैं। अपने हिट पंजाबी और हरियाणवी गीत-संगीत के लिए पहचाने जाने वाले सोनू ने बताया कि वे टेलीविजन उद्योग में हिना के बेहतरीन काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 
रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी’ के बाद हाल ही में संपन्न दूसरे हिट रियलिटी शो बिग बॉस’ में हिना का प्रदर्शन देखने के बाद सोनू ने खुद ही उनके साथ काम करने का फैसला किया और अपने आगामी एलबम भसूदी’ में काम करने का प्रस्ताव दिया। बता दें कि हाल ही में पंजाब में पटियाला में इस एलबम का वीडियो शूट किया गया था।
अपने नए म्यूजिक एलबम के बारे में सोनू ने बताया कि यह एक मनोरंजक गीत हैजो हिना खान के करियर का पहला संगीत एलबम साबित होने जा रहा है। यह गीत इसी महीने में जारी होगा। अपने इस एलबम और हिना खान के साथ अपने काम को लेकर सोनू पूरी तरह से आश्वस्त और सकारात्मक हैं।
उल्लेखनीय है कि इस म्यूजिक एलबम के अलावा सोनू के पंजाबी सिंगल क्या बात है’ भी इस साल रिलीज होगीजिसे दीप झांदू ने लिखा है। इस गाने में दीप ने ही रैप भी दिया है। और जल्द ही सोनू और टीम अपने पहले बॉलीवुड हिंदी गाने की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें खिलाड़ी अक्षय कुमार की भूमिका है।

Friday, December 30, 2016

निर्देशक चंद्रकांत सिंह का म्यूजिक वीडियो काला धन


चंद्रकांत सिंह जिन्होंने रामा रामा क्या है ड्रामा , बिन बुलाये बाराती , सिक्स एक्स आदि फ़िल्में निर्देशित की है, उन्होंने अब नोट बंदी को लेकर  प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के लिए नोट बंदी के अंतिम दिन काला धन म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया जिसे गाया है अरविंदर सिंह ने और रैप किया है किंग पाजी ने। इस वीडियो में १५ टीवी कलाकारों ने काम किया है। इस वीडियो का नाम रखा है ब्लैक मनी। 

Monday, April 4, 2016

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का पहला म्यूजिक वीडियो इश्क़ अनोखा

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी वैसे तो अपने अभिनय के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो चर्चित हैं अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए। यह वीडियो नवाज़ुद्दीन का पहला ही म्यूजिक वीडियो है।  गायक कैलाश खेर के इस म्यूजिक वीडियो में नवाज़ुद्दीन के साथ सन २०१३ में  मिस इंडिया अर्थ चुनी गयी सोभिता धुलिपला भी हैं। इश्क़ अनोखा गीत को लिखा , गाया और संगीतबद्ध किया है कैलाश खेर ने।  

 

संगीत कंपनी सारेगामा द्वारा रिलीज़ किये गये इस एलबम में कुल गीत हैं। इश्क़ अनोखा  कैलासा का पाँचवा एलबम है।  पिछले चारों एलबम की तरह ही इस एलबम के भी सभी गीत श्रोताओं के दिलों दिमाग पर छा रहे हैं। 

 

इश्क़ अनोखा  गीत का बहुत ही खूबसूरत वीडियो बना है।  यू ट्यूब पर इस वीडियो को अभी तक लाखों दर्शक देख चुके हैं। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...