Showing posts with label Films. Show all posts
Showing posts with label Films. Show all posts

Wednesday, December 16, 2015

रणदीप हुड्डा - काजल की फिल्म 'दो लफ्जो की कहानी' का ट्रेलर फिल्म बाजीराव मस्तानी के साथ


शुक्रवार को रिलीज़ हो रही दो बड़ी फिल्म के साथ कई आगामी फिल्मों के अपने लुक और ट्रेलर जोड़े हैं. इसी कड़ी मैं अब रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल की नै फिल्म भी जुड़ गयी हैं. इसका ट्रेलर संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म के साथ जुड़ गयी हैं. फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म के सुपरहिट गाने 'दो लफ्जो की कहानी' से प्रेरित हैं.

इसका बड़ा हिस्सा मलेशिया में शूट हुआ हैं. निर्देशक दीपक तिजोरी फ़िलहाल पोस्ट - प्रोडक्शन में व्यस्त हैं. लेकिन भंसाली की फिल्म बाजीराव  मस्तानी से जोड़ने क लिए प्रोमो तैयार कर लिया हैं. 'दो लफ्जो की कहानी' की रिलीज़ २०१६ में  रिलीज़ होगी  

Monday, December 14, 2015

विवेक ओबेरॉय,रजनीश दुग्गल,राजेश श्रृंगारपुरे, कुमार,राजीव रुइया निर्माता प्रदीप शर्मा की हिंदी फिल्म डायरेक्ट ईश्क के पुरे होने की और उनकी २५ वी शादी की सालगिरह के पार्टी में जुहू आये।

Displaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpg

निर्माता प्रदीप शर्मा जिन्होंने अपने बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तले  #डायरेक्टईश्क फिल्म पूरी की है। इस फिल्म की पार्टी और उनकी २५ वी शादी की सालगिरह की पार्टी साथ जुहू के सी प्रिंसेस होटल में मनाई जहाँ फिल्म के कलाकार और मेहमान आये। अनीता शर्मा, प्रदीप शर्मा और निर्देशक राजीव रुईया ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। विवेक ओबेरॉय, रजनीश दुग्गल, राजेश श्रृंगारपुरे, गीतकार कुमार और शब्बीर अहमद, संगीतकार विवेक कर, डांस मास्टर संजू शर्मा और कई लोग फिल्म जगत से आये। बन्नो तेरा स्वगेर गाने वाली सिंगर स्वाति शर्मा ने इवेंट में तीन गीत गाकर चार चाँद लगा दिया। अनीता, प्रदीप, स्वाति, शिखा और राहुल शर्मा ने सभी मेहमानो का इवेंट में आने के लिए धन्यवाद किया। Displaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpgDisplaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpgDisplaying pradeep,anit sharma,pallavi & rajneish duggal.jpg

Wednesday, December 9, 2015

लोकप्रिय फिल्म सिनेब्लिट्ज़ के कवर पर खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा





टीवी जगत के लोग अली असगर का प्ले दिल तो बच्चा है जी देखने माणिक सभागृह आये

अली अज़गर टी वी  सीरियल से  समय निकालकर नया पहला प्ले दिल तो बच्चा है जी लेकर आये हैं जो कॉमेडी प्ले है। इस प्ले को अली असगर और राजू लोढिया मिलकर निर्माण कर रहे हैं अपने बैनर बी पॉज़िटिव एंटरटेनमेंट के तहत। धीरज पालशेतकर प्ले को निर्देशित कर रहे हैं। इस प्ले को लिखा है इम्तियाज़ पटेल ने। इस प्ले में कलाकार हैं -अली अज़गर, राजू लोढिया, मोनाज़ मेवावाला, प्रसाद बर्वे, संजय भाटिया, आर्या रावल बर्भाया। 

इस प्ले की कहानी है जयकिशन जेटली की, जो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता है। उसका असिस्टेंट बोलता है  जयकिशन को की आप किसी और लेडी से प्यार करें ताकि आपको अपनी पत्नी के प्रति प्यार जागेगा। ऐसा करने से उसकी गर्लफ्रेंड उसको बोलती है आप अपनी पत्नी को छोड़ दो और मुझसे शादी करलो। जयकिशन किस तरह अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को मिलता है और सिचुएशन संभालता है ये देखने आपको प्ले देखने आना होगा दिल तो बच्चा है जी।  


इस प्ले को देखने टीवी जगत से किकु, एकता जैन, तनाज़ ईरानी, बख्तियार और ब्राईट के योगेश लखानी, सतीश शाह और नीरज वोरा। अली असगर ने योगेश लखानी को किस भी किया। 

Monday, December 7, 2015

अमित कुमार ५० साल के गोल्डन ईयर की रिहर्सल कर रहे है


अमित कुमार ने अपने पिता किशोर कुमार के साथ 1965 में अपना संगीत कैरियर शुरू कर दिया था। अपने पिता की तरह अमित को गायन से प्यार था और बचपन में वह कोलकाता में दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में गाना गाते थे। एक बार बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में मंच पर प्रदर्शन किया था, तब लोगों ने फिर से गाना गाने का अनुरोध किया था और यह बात उनकी मां को पता चल गई। तब मां ने किशोर कुमार से शिकायत की कि उनका बेटा फिल्मी गीत गाता है। शिकायत सुनने के बाद किशोर कुमार ने उसे मुंबई लेकर जाने का फैसला किया। वह उसे बाल गायक के रुप में ब्रेक देना चाहते थे। वह फिल्में थी दूर गगन की छांव में और दूर का राही। गीत के बोल थे आ चलके तुझे, मैं लेके चलूं’, किशोर कुमार ने अपने ग्यारह वर्षीय पुत्र अमित कुमार के साथ यह गाना गाया था।Displaying amit kumar7.jpgDisplaying amit kumar7.jpg
साल १९९४ में आर डी बर्मन की मृत्यु के बाद अमित कुमार फिल्म इंडस्ट्री से अलग हो गए, क्योंकि उनके साथ उनका अच्छा तालमेल था। मगर उन्होंने आर्केस्ट्रा में गाना जारी रखा और अब तक जारी है। साथ ही अमित कुमार ने कई फिल्मों में कई उल्लेखनीय गीत गाए है – आंधी, आप के दिवाने, खट्टा मिठा,गोल माल, देस परदेस, गंगा की सौंगध, दिवानगी (१९७६), दुनिया मेरी जेब में, परवरिश, हमारे तुम्हारे (१९७९) और बातों बातों में। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ फिल्म बातों बातों में – उठे सबके कदम और फिल्म दुनिया मेरी जेब में देख मौसम के राही है गीत गाया। साथ ही आशा भोंसले के साथ फिल्म लाल खोटी में ढल दिन कैसे गीत गाया, जो उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। साल १९८० में अभिनेता फिरोज खान द्वारा निर्मित फिल्म कुर्बानी का लोकप्रिय गाना लैला ओ लैला अमजद खान पर फिल्माया था, जिसके लिए अमित कुमार ने आवाज दी थी।
अब अमित कुमार अपने गायन कैरियर के ५० साल सेलेब्रेट कर रहे है। अमित कुमार अन्य गायकों के साथ ९ दिसंबर को शाम ६.३० बजे सायन, किंग सर्कल स्थित षण्मुखानंद हॉल में लाइव परफॉर्म करेंगे। टिकट दरें – ५०००, ३०००, २०००, १००० और ५०० रुपए।
५० साल के गोल्डन ईयर के संगीतमय कार्यक्रम में अमित कुमार के साथ म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी, कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल, सपना मुखर्जी, सुमीत कुमार, सुदेश भोंसले, सुरेश वाडकर, सिद्धांत भोंसले, शैलेजा सुब्रमण्यम, बाबुल सुप्रियो और जॉनी लीवर है। टिकट के लिए आप संपर्क करें – 9561795704 / 9545760583.इस कार्यक्रम को गोपकुमार पिल्लै अपनी पीपल आर्ट्स सेंटर  कर रहे हैं। 

Friday, December 4, 2015

रणवीर शोरे,परीक्षित साहनी, मोंटी शर्मा,यथार्थ रतनम, सिमरन शर्मा, निर्माता राजेश जैन और निर्देशक सुमन गांगुली हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन्स के प्रेस वार्ता में


निर्माता राजेश जैन और सरजू कुमार आचार्य ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन्स का प्रेस मीट अँधेरी के सिनेपोलिश सिनेमा में रखा जहाँ मीडिया को फिल्म के बारे में बताया गया। फिल्म का निर्माण कृष मूवीज और जीवनधारा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणवीर शोरे, ग्रेसी सिंह, राजपाल यादव, सारेगामा लिटल चैंपियन रनर अप यथार्थ रत्नम, सिमरन शर्मा, महेश ठाकुर और ऋषभ शर्मा काम कर रहे हैं। इस फिल्म को हाल ही में हुए १९वे चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन एलीफैंट अवार्ड मिला है।

 
इस इवेंट में परीक्षित साहनी भी आये और इन्होने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माता - निर्देशक को ढेर सारी बधाई दी। मोंटी शर्मा ने संगीत के बारे में मीडिया को बताया। फिल्म के निर्देशक सुमन गांगुली ने आये सभी मेहमानो, मीडिया और निर्माता का  शुक्रिय अदा किया। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। 

Monday, November 30, 2015

अब गीतों में भी मिल्खा सिंह

कल मैने शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म #दिलवाले का एक गीत सुना जिसमें गायक गा रहा था "तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा, बड़ी तेज भागे रे, मन मा इमोशन जागे रे " क्या बात है गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य की जिन्होंने ऐसा गीत लिखा।  यही नही इस गीत में आगे गायक गा रहा है "टुकड़ो में निकला रे दिल का छिलका , तूने फेंका खा के रे ". 

इस गीत में जहाँ एक बार दिल को मिल्खा कहा गया है वही बेचारे दिल का छिलका भी उतार दिया।  गाड़ियों के शौक़ीन निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस पेपी डांस नंबर को खूबसूरत बड़ी - बड़ी गाड़ियों के बीच ही फिल्माया है।  इस गीत पर वरुण धवन और कीर्ति को आप थिरकते हुए देख सकते हैं. 








Sunday, November 29, 2015

एक्ट्रेस सेजल मंडाविया एच पी सी एल के वार्षिक इवेंट में आयीं


साउथ एक्ट्रेस सेजल मंडाविया मुंबई के चेम्बूर इलाके में एच पी सी एल के सालाना पार्टी में आयीं जहाँ लोगों से मिलीं और  पार्टी मनाई  अपने परिवार वालों के साथ। 

एक्ट्रेस एकता जैन और सिंगर संचिति सकट रति अग्निहोत्री से बांद्रा में मिले और उनसे बातचीत की


Thursday, November 26, 2015

ब्राईट के योगेश लखानी दिलवाले फिल्म के गेरुआ गीत के लांच पर मराठा मंदिर सिनेमा में आये



ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी रोहित शेट्टी और शाहरुख़ खान की हिंदी फिल्म दिलवाले के गीत गेरुआ  के रिलीज़  के लिए  मराठा मंदिर सिनेमा आये। इवेंट में फिल्म के सारे कलाकार- वरुण धवन ,काजोल ,जॉनी लीवर ,शाहरुख़ खान ,कीर्ति सनोन  आये थे.योगेश लखानी  ने 
 बताया की वो हमेशा से ही रोहित शेट्टी और 
शाहरुख़ खान की फिल्मों का प्रचार होर्डिंग के माध्यम से करते रहते हैं।  

brand new explosive trailer Marvel's Captain America: Civil War

 Marvel's Captain America: Civil War starring Avengers: Chris Evans (Captain America), Robert Downey Jr (Ironman), Scarlett Johansson (Black Widow) and more, coming to India in May 2016!


रुसी अभिनेत्रियाँ कपिल के शो में




जैसा की सभी जानते हैं देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी कपिल का कॉमेडी शो हिट हो रहा है। पिछले दिनों मुंबई में  "रशियन फिल्म डेज मुंबईहुआ इसी दौरान रूस से आये सभी कलाकारों में कपिल के शो में जाने का विशेष उत्साह था विशेष कर वहां की हीरोइनों में,  जो हीरोइनें वहां गयी उनमें सयोरा सफारीओल्गा जयत्सेवा और एना चुरिना प्रमुख थी। जिस शो में ये सभी रूस की अभिनेत्रियाँ गयी वहां रणवीर कपूर भी आये थे.  

सयोरा सफारी ने बताया कि हम सभी को बहुत मज़ा आया. हालांकि शो हिंदी में था लेकिन फिर भी हम सभी ने  खूब मजे किये और खूब हँसे। 

Wednesday, November 25, 2015

फिल्म निर्देशक साज़िद खान के जन्मदिन की पार्टी

फिल्म निर्देशक साज़िद खान के जन्मदिन की पार्टी निर्माता और निर्देशक साज़िद नाडियाडवाला ने दी , जिसमें कई फ़िल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया। 



Monday, November 23, 2015

क्या "पिंगा" गीत क्या दूसरा "डोला रे डोला" बन पायेगा ?

फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है उस फिल्म की चर्चा बहुत जोरों शोरों पर होती है।  अभी उनकी फिल्म " बाजीराव मस्तानी" की चर्चा बहुत हो रही है वैसे भी उनकी इस फिल्म की चर्चा पहले भी इसलिये हुई थी क्योंकि संजय अपनी इस फिल्म में "हम दिल दे चुके सनम" की हिट जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय को लेने वाले थे।  सन २००३ में उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की थी लेकिन उनके ब्रेक अप के बाद यह फिल्म लटकी रही फिर करीना कपूर और रानी मुखर्जी को लेकर बनाने की भी बात हुई  थी लेकिन बाद में दीपिका , प्रिंयका और रनवीर सिंह के साथ यह फिल्म बन कर तैयार हुई और अब कहंीं यह फिल्म रिलीज़ होने की तैयारी में हैं। 
 वैसे हम यहाँ हम बात कर  रहे थे उनकी इस फिल्म " बाजीराव मस्तानी" के पिछले दिनों रिलीज़ हुए गीत "पिंगा " की.  जिसे देख कर संजय की फिल्म "देवदास" के लोकप्रिय गीत "डोला रे डोला"  की याद आ जाती है उस फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या की जोड़ी ने खूबसूरत नृत्य किया था और इस फिल्म में दीपिका और प्रिंयका की जोड़ी परदे पर दिखाई दे रही है।  अब देखना है कि क्या "पिंगा"  गीत क्या दूसरा "डोला रे डोला" बन पायेगा ? 


Saturday, November 21, 2015

होली पर रिलीज़ होगी जॉन - श्रुति हसन की ' रॉकी हैंडसम'


'फ़ोर्स ' की सफलता के बाद निर्देशक निशिकांत कामत और जॉन अब्राहम की जोड़ी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म ' रॉकी हैंडसममें साथ  रही है। यह फिल्म होली के अवसर पर 25मार्च 2016 को रिलीज़ होगी।
रिलीज़ के बाबत निर्माता जॉन अब्राहम और सुनीर खेतरपाल ने कहा, '' इस हफ्ते हमने डायरेक्शन टीम के साथ फिल्म का फाइनल संपादन देखा और निर्धारित दिशा में तेजी से और सुचारू रूप से चलने का निर्णय किया। नायक और एक सात साल की लड़की के बीच के भावनात्मक सम्बन्ध को दिखाती इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए काफी विचार विमर्श के बाद होली के लम्बे सप्ताहांत वाले शुक्रवार का समय चुना गया। होली जैसे ख़ास मौके पर इस ख़ास फिल्म का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ होगा। अज़ूरेएंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत
"रॉकी हैंडसम" को जा एंटरटेनमेंट और अज़ूरे एटरटेनमेंट ने प्रस्तुत  किया है।

Friday, November 20, 2015

एक्ट्रेस लवलीन थडानी का प्ले अमृता-अ सबलाइम लव स्टोरी देखने फिल्म जगत से कई लोग जुहू के पृथ्वी थिएटर आये

लवलीन थडानी वैसे तो एक लेखिका,अभिनेत्री,कवियत्री,निर्माता और निर्देशक हैं पर इन्हें स्टेज पर काम करना हमेशा ही अच्छा लगता है। लवलीन अमृता प्रीतम का किरदार स्टेज पर बहुत सहजता के साथ निभा रहीं हैं क्योंकि उन्होंने अमृता प्रीतम को बहुत करीब से जाना है अमृता जी उनके घर के सामने ही रहती थी और उन्हें बहुत मानती थीं। प्ले को जानेमाने निर्देशक एम एस सथ्यू डायरेक्ट कर रहे हैं। भारत के कई राज्यों में इस प्ले के कई शोज हो चुके हैं। मुंबई में पहली बार इनके तीन शो हुए और वो सभी हॉउसफुल। इस शो  में टॉम आल्टर भी हैं। ये शो १०० मिनट का है।लवलीन थडानी ने एम एस सथ्यू की फिल्म सुखा में हीरोइन का रोल किया था। लवलीन का शो देखने डिंपल कपाड़िया ,एकता जैन, डॉली ठाकूर, दिव्या दत्ता, सिद्धार्थ काक, रज़्ज़ाक खान, गुलफाम खान, राहत काज़मी, मौनी रॉय, संचिति सकट और परीक्षित साहनी आये। सभी को शो बहुत पसंद आया। 

Displaying ekta jain,dolly thakore,lavline thadani,parikshet sahni & sanchiti sakat1.jpg

Wednesday, November 18, 2015

निर्माता गौरांग दोशी की दो बड़ी फिल्मों के साथ वापसी - अनीस बज़मी और अब्बास-मस्तान को उन्होंने अपने दो महत्त्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट्स की बागडोर सोंपी


निर्माता गौरांग दोशी, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आँखे (2002) और दीवारः लेट्'स ब्रिंग अवर हीरोज़ होम (2004) जैसी फिल्मे दी है, वो अब दो और फिल्मे लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अनीस बज़मी और अब्बास-मस्तान को अपने आगामी प्रॉजेक्ट्स के लिये साइन किया हैं। अनीस बज़मी एक शरारत भरी, बिग-बजट, चोरों के विषयवाली फिल्म निर्देशित करेंगे। दूसरी ओर अब्बास-मस्तान का प्रॉजेक्ट्स आज तक नहीं देखी गयी ऐसी साहसभरी एक्शन रोमान्टिक फिल्म का है, जिसमें रहस्य के तत्त्व भी होंगे।Displaying Gaurang Doshi.jpgDisplaying Gaurang Doshi.jpg

इस बात की पुष्टि करते हुए गौरांग बताते हैं, "इन निर्देशकों के साथ काम करने की मेरी हमेशा से इच्छा रही है और इन प्रॉजेक्ट्स के लिये इससे अच्छा प्रकार, कास्ट और बेहतर स्क्रिप्ट नहीं हो सकते।" फिल्म उद्योग से जुडे सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रॉजेक्ट्स का कास्टिंग हो चुका है। हालांकि अपनी फिल्मों के सितारों के बारे में कुछ न बताते हुए गौरांग सिर्फ इतना कहते हैं, "सब कुछ एक ही बार में जान लेने में मझा क्या है? बडी घोषणा बहुत जल्द ही की जाएगी!"

लोकप्रिय रुसी फिल्मों की स्क्रीनिंग और रूस में हिंदी फिल्मों की शूटिंग का प्रस्ताव



मुंबई में  यह समय उन दर्शकों के लिए  बहुत ही अच्छा  है जो कि  क्लासिक फिल्में देखने के शौक़ीन हैं क्योंकि मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित लिबर्टी सिनेमा में १६ से १९  नवम्बर तक रुसी फिल्मों को दिखाया जा रहा है। "रशियन फिल्म डेज मुंबई" नाम के   दिन के इस रुसी फिल्म उत्सव की शुरुआत हुई मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित लिबर्टी सिनेमा में. जहाँ कई हिंदी फिल्म की हस्तियाँ पंहुची और वहीँ रूस से विशेष रूप से आये कई फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ,अभिनेत्री भी आये। लिबर्टी सिनेमा में हुए रेड कार्पेट में सबसे पहले पँहुचे अभिनेता और निर्देशक रणधीर कपूर और ओसीनामा के नेविल तुली।  इसके बाद पंहुचे रशियन  कलाकार और फिल्म निर्माता निर्देशक। अभिनेता डीनो मोरिया , नीलिमा अज़ीम , बप्पी लाहिरी , निर्देशक इशराक़ शाह , गायिका शिबानी कश्यप के अलावा  करीब ५०० अनेकों विशेष अतिथियों  ने इसमें शामिल होकर इस कार्यक्रम को और भी रंगीन और यादगार बना दिया।  "रशियन फिल्म डेज मुंबई" फिल्म उत्सव का आयोजन रशिया नेशनल फण्ड ऑफ़ कॉपी राइट होल्डर्स सपोर्ट , रशियन फिल्ममेकर्स युनियन और ओसीनामा ने मिलकर किया था। 


 इसी कार्यक्रम की दूसरा रोमांचक हिस्सा होटल जे डब्ल्यू मैरियट में सम्पन्न हुआ जिसमें रूस के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने रूस में हिंदी फिल्मों की शूटिंग का प्रस्ताव दिया।  इस कार्यक्रम में शामिल हुए फिल्म निर्देशकों  में  अश्विनी चौधरी, शैलेश वर्मा, इशराक़ शाह, निर्माता शील कुमार, समीर जैन, संतोष मस्की ने रूस के इस प्रस्ताव को काफी सराहा। इस समारोह में जो रुसी कलाकार शामिल हुए उनमें अभिनेत्री एरिना बोरिसोवा , निर्देशक यूजर स्टेपचेंको , सबसे खूबसूरत रुसी अभिनेत्री सयोरा सफारी ( जिन्हें इस समारोह में ही एक हिंदी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिल चुका है ) अभिनेत्री ओल्गा जयत्सेवो , एलिसा  ग्रेबेन्शिकोव , निदेशक ओलेग इवानोव, अभिनेत्री मारिया लेमेशेवा , अन्ना चुरिना , अभिनेता एगोर कोरेश्कोव आदि प्रमुख हैं। 


मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...