Showing posts with label Instant Reaction. Show all posts
Showing posts with label Instant Reaction. Show all posts

Sunday, June 28, 2015

आखिरकार अच्छे दिन आ ही गये अभिनेत्री कंगना के


अभिनेत्री कंगना रनौत के दिन इन दिनों बहुत ही अच्छे चल रहे हैं क्योंकि उनकी पिछली कुछ फ़िल्में अच्छी गयी साथ ही उनके अभिनय की भी खूब तारीफ़ हुई इन फिल्मों में , देखते देखते वो ए ग्रेड की नायिका बन गयी.  हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम है।  कहते हैं न कि सबके दिन फिरते हैं, तो उनके भी #अच्छे दिन आये ( शायद हमारे प्रधानमंत्री की बात का असर हो गया )

वैसे तो पहले भी उनके बारें में कहा जाता था कि उनके टैंट्रम बहुत हैं जब वो कुछ भी नही बनी थी तब भी, फिर तो आजकल  तो उनके पौ बारह पच्चीस हैं तो सोचो क्या होगा ? उनकी सफलता को भुनाने के लिये उनकी एक रुकी हुई फिल्म "आई लव न्यू ईयर " रिलीज़ हो रही है लेकिन कंगना नही चाहती कि उनकी यह फिल्म रिलीज़ हो क्योंकि उनका कहना है कि यह फिल्म ठीक से नही बनी है इसके लिये उन्होंने मुकदमा भी ठोक दिया कंपनी पर कि यह फिल्म रिलीज़ न हो ।  जबकि फिल्म रिलीज़ के लिये ट्रेलर में कंगना को ही मुख्य भूमिका में दिखाया है जबकि आप जानते हैं क्या ? इस फिल्म के नायक हैं हमारे ढाई किलो के फौलादी हाथ वाले सनी देओल। (लेकिन बेचारे उन पर तो जैसे शनि की ही छाया है)   सनी को भी दर किनार कर दिया है फिल्म के रिलीज़ के लिये , फिर भी कंगना भाव खा रही हैं. 
यह फिल्म तो उनकी ही है फिर क्या परेशानी हैं उनको ? क्या पता उनके साथ - साथ सनी के भी दिन अच्छे आ जायें।   

चर्चा मोहल्ला अस्सी का

इन दिनों निर्देशक #चन्द्र प्रकाश दिव्वेदी की फिल्म #मोहल्ला अस्सी" की बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि उनकी फिल्म का एक ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसमें भरपूर गालियाँ हैं, इस ट्रेलर में लगभग हर कलाकार बनारस की लोकप्रिय गाली दे रहा है क्या हीरो क्या हीरोइन क्या चरित्र अभिनेता सब कोई. लेकिन अपनी इस  फिल्म के बारें में निर्देशक दिव्वेदी का कहना है कि यह ट्रेलर हमने रिलीज़ नही किया है। ठीक है ट्रेलर उन्होंने रिलीज़ नही किया लेकिन फिल्म में कलाकार तो वहीँ सब हैं जो उनकी फिल्म में हैं।

फिर अगर फिल्म में गालियाँ भी हैं तो क्या बात है क्योंकि जिस #उपन्यास "काशी का अस्सी " पर यह फिल्म आधारित बताई जा रही है उसमें भी भरपूर गालियां ( अरे नहीं नहीं बनारस की लोकप्रिय संस्कृति कहा जाता है उसे तो )  हैं तो फिर फिल्म में भी यही सब हो तो क्या बुराई है।  वैसे भी आजकल तो जिसमें जितनी गालियाँ हो  तो बस समझो वो हिट है।
वैसे भी अभिनेता #सनी देओल हैं इस फिल्म में , अभी तक वो एक्शन अपने ढाई किलो के हाथ से दिखाते थे अब गालियां देकर काम चला लेंगे।

Tuesday, September 9, 2014

तीस हज़ार फुटबॉल के रबर (इरेज़र) से गणपति बाप्पा की प्रतिमा मलाड सबवे पर बनाई है

हर साल मलाड के साईं मित्र मंडल जो मलाड वेस्ट सबवे पर है अलग - अलग तरीके से बाप्पा को सजाते हैं।  इस साल इन लोगों ने तीस हज़ार फुटबॉल इरेज़र्स से बाप्पा को सजाया है जो अँधेरे में चमकता है। प्रतिमा को तैयार करने में सेवक लोगों को १५ दिन से ज़्यादा लगा है। ये गणपति प्रतिमा ११ दिन के लिए स्थापित होती है।  

Monday, February 17, 2014


"ऐश्वर्या ने मुझसे इसलिए शादी नही की क्योंकि मेरे नाम के आगे बच्चन जुड़ा हुआ है "अभिषेक बच्चन



हा हा हा हा सच में। जूनियर बच्चन 


आपके अलावा सब जानते हैं कि ऐश्वर्या ने आपसे शादी क्यों की। यह बात तो वैसे ही हुई जैसे विवेक ओबेरॉय को छोड़ कर सब जानते थे कि ऐश्वर्या उनसे कभी शादी नही करेगीं

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...