Showing posts with label lyrics. Show all posts
Showing posts with label lyrics. Show all posts

Wednesday, February 17, 2016

गीतकार समीर ने बनाया सबसे ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर गीतकार समीर अनजान का नाम हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. समीर को यह खिताब सबसे ज्यादा बॉलीवुड गाने लिखने के लिए दिया गया है. इस खिताब के साथ समीर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले दुनिया के पहले गीतकार बन गए हैं.

मुंबई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान समीर का नाम गिनीज बुक में जोड़ा गया. समीर पिछले 30 सालों से फिल्मों के लिए गाने लिख रहे हैं और उनकी लिस्ट में तमाम सुपर हिट सॉन्ग्स भी हैं. अपने इस फिल्मी करियर के सफर में वो करीब 650 फिल्मों में कुल मिलाकर 4000 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं.

आजतक किसी और गीतकार ने यह आंकड़ा नहीं छुआ है. हांलांकि गिनीज बुक में ऐसी कोई कैटेगरी नहीं है, लेकिन टीम जब मुंबई में रिसर्च कर रही थी तो यह बात सामने आई कि समीर ने सबसे ज्यादा गाने लिखे हैं. तब एक नई कैटेगरी बनाई गई और समीर को सम्मानित किया गया.

Monday, January 18, 2016

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना होगा इस गीत की रिकॉर्डिंग अभी पिछले ही दिनों हुई है इस  गीत को  लिखा है फिल्म "एक विलेन" फेम गीतकार मनोज मुंतशिर ने। 

Saturday, December 26, 2015

दिल को छू जाते हैं दोनों ही गीत

इन दिनों हिंदी फिल्मों के गीत तो कुछ ख़ास अच्छे नही आ रहे हैं यानि ऐसे नही बन रहे जिन्हें बार - बार सुनने का मन करे।  लेकिन पिछले दिनों टी सीरीज़ ने दो गीतों को रिलीज़ किया वीडियो के साथ और ये दोनों ही गीत जितने सुनने में अच्छे हैं उतने ही देखने में भी।  बहुत भारी भरकम शब्दों का प्रयोग नही किया है गीतकारों ने लेकिन दिल को छू जाते हैं दोनों ही गीत।  

पहला गीत हैं "यहीं हूँ मैं " आयुष्मान खुराना की मीठी आवाज़ संगीत हैं आयुष्मान खुराना और रोचक कोहली का और गीतकार हैं खुद आयुष्मान खुराना, रोचक कोहली, गौतम गोविन्द शर्मा और गुरप्रीत सैनी।  अमित रॉय ने वीडियो निर्देशन किया है और इस गीत में हैं आयुष्मान खुराना और उनके साथ अभिनय कर चुकी खूबसूरत यामी गौतम। 

दूसरा गीत है "मैं रहूँ या न रहूँ ' इस गीत के वीडियो में अभिनय किया है इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता ने।  इन दोनों को साथ में देख कर पहले तो मुझे लगा की किसी नई फिल्म का गीत है लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आया कि यह तो म्यूजिक वीडियो है इन दोनों की साथ में फिल्म "जन्नत - २ " भी आ चुकी है। वीडियो निर्देशन किया है अमित शर्मा ने।  रश्मि विराग के लिखे गीत को गाया है अरमान मलिक ने, गीत की धुन बनाई है अमाल मलिक ने। 

आप भी इन दोनों गीतों को सुनें और देखें निस्संदेह आपके दिल को भी छू जायेगें। 



Sunday, December 20, 2015

मनीषा अग्रवाल और अनूप जलोटा ने म्यूजिकल प्ले -मैं हूँ मीरा, जयपुर के आमेर महल में परफॉर्म किया


गायिका मनीषा अग्रवाल जिनकी हाल ही में टाइम्स म्यूजिक से मैं हूँ मीरा एल्बम रिलीज़ हुई थी मुंबई में ,इन्होने पदमश्री अनूप जलोटा के साथ मिलकर जयपुर के आमेर महल में मैं हूँ मीरा लाइव परफॉर्म किया। इस शो का आयोजन जयपुर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया। पंडित विश्वमोहन और सौरभ भट्ट ने इस एल्बम का संगीत दिया है। मनीषा ने मीरा का किरदार किया है और वही अनूप जलोटा ने कृष्णा का। दोनों ने अपनी अदाकारी और संगीत से सभी लोगों का मन जीत लिया। इस म्यूजिकल प्ले का निर्देशन किया है रमेश लखनपुर ने और डांस डायरेक्टर हैं जयपुर की अनीता प्रधान ने। 

Monday, December 14, 2015

विवेक ओबेरॉय,रजनीश दुग्गल,राजेश श्रृंगारपुरे, कुमार,राजीव रुइया निर्माता प्रदीप शर्मा की हिंदी फिल्म डायरेक्ट ईश्क के पुरे होने की और उनकी २५ वी शादी की सालगिरह के पार्टी में जुहू आये।

Displaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpg

निर्माता प्रदीप शर्मा जिन्होंने अपने बैनर बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तले  #डायरेक्टईश्क फिल्म पूरी की है। इस फिल्म की पार्टी और उनकी २५ वी शादी की सालगिरह की पार्टी साथ जुहू के सी प्रिंसेस होटल में मनाई जहाँ फिल्म के कलाकार और मेहमान आये। अनीता शर्मा, प्रदीप शर्मा और निर्देशक राजीव रुईया ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। विवेक ओबेरॉय, रजनीश दुग्गल, राजेश श्रृंगारपुरे, गीतकार कुमार और शब्बीर अहमद, संगीतकार विवेक कर, डांस मास्टर संजू शर्मा और कई लोग फिल्म जगत से आये। बन्नो तेरा स्वगेर गाने वाली सिंगर स्वाति शर्मा ने इवेंट में तीन गीत गाकर चार चाँद लगा दिया। अनीता, प्रदीप, स्वाति, शिखा और राहुल शर्मा ने सभी मेहमानो का इवेंट में आने के लिए धन्यवाद किया। Displaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpgDisplaying kumar,anita,pradeep, swati shaarma & rajniesh duggal.jpgDisplaying pradeep,anit sharma,pallavi & rajneish duggal.jpg

Monday, December 7, 2015

अमित कुमार ५० साल के गोल्डन ईयर की रिहर्सल कर रहे है


अमित कुमार ने अपने पिता किशोर कुमार के साथ 1965 में अपना संगीत कैरियर शुरू कर दिया था। अपने पिता की तरह अमित को गायन से प्यार था और बचपन में वह कोलकाता में दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में गाना गाते थे। एक बार बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में मंच पर प्रदर्शन किया था, तब लोगों ने फिर से गाना गाने का अनुरोध किया था और यह बात उनकी मां को पता चल गई। तब मां ने किशोर कुमार से शिकायत की कि उनका बेटा फिल्मी गीत गाता है। शिकायत सुनने के बाद किशोर कुमार ने उसे मुंबई लेकर जाने का फैसला किया। वह उसे बाल गायक के रुप में ब्रेक देना चाहते थे। वह फिल्में थी दूर गगन की छांव में और दूर का राही। गीत के बोल थे आ चलके तुझे, मैं लेके चलूं’, किशोर कुमार ने अपने ग्यारह वर्षीय पुत्र अमित कुमार के साथ यह गाना गाया था।Displaying amit kumar7.jpgDisplaying amit kumar7.jpg
साल १९९४ में आर डी बर्मन की मृत्यु के बाद अमित कुमार फिल्म इंडस्ट्री से अलग हो गए, क्योंकि उनके साथ उनका अच्छा तालमेल था। मगर उन्होंने आर्केस्ट्रा में गाना जारी रखा और अब तक जारी है। साथ ही अमित कुमार ने कई फिल्मों में कई उल्लेखनीय गीत गाए है – आंधी, आप के दिवाने, खट्टा मिठा,गोल माल, देस परदेस, गंगा की सौंगध, दिवानगी (१९७६), दुनिया मेरी जेब में, परवरिश, हमारे तुम्हारे (१९७९) और बातों बातों में। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ फिल्म बातों बातों में – उठे सबके कदम और फिल्म दुनिया मेरी जेब में देख मौसम के राही है गीत गाया। साथ ही आशा भोंसले के साथ फिल्म लाल खोटी में ढल दिन कैसे गीत गाया, जो उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। साल १९८० में अभिनेता फिरोज खान द्वारा निर्मित फिल्म कुर्बानी का लोकप्रिय गाना लैला ओ लैला अमजद खान पर फिल्माया था, जिसके लिए अमित कुमार ने आवाज दी थी।
अब अमित कुमार अपने गायन कैरियर के ५० साल सेलेब्रेट कर रहे है। अमित कुमार अन्य गायकों के साथ ९ दिसंबर को शाम ६.३० बजे सायन, किंग सर्कल स्थित षण्मुखानंद हॉल में लाइव परफॉर्म करेंगे। टिकट दरें – ५०००, ३०००, २०००, १००० और ५०० रुपए।
५० साल के गोल्डन ईयर के संगीतमय कार्यक्रम में अमित कुमार के साथ म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी, कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल, सपना मुखर्जी, सुमीत कुमार, सुदेश भोंसले, सुरेश वाडकर, सिद्धांत भोंसले, शैलेजा सुब्रमण्यम, बाबुल सुप्रियो और जॉनी लीवर है। टिकट के लिए आप संपर्क करें – 9561795704 / 9545760583.इस कार्यक्रम को गोपकुमार पिल्लै अपनी पीपल आर्ट्स सेंटर  कर रहे हैं। 

Monday, November 30, 2015

अब गीतों में भी मिल्खा सिंह

कल मैने शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म #दिलवाले का एक गीत सुना जिसमें गायक गा रहा था "तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा, बड़ी तेज भागे रे, मन मा इमोशन जागे रे " क्या बात है गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य की जिन्होंने ऐसा गीत लिखा।  यही नही इस गीत में आगे गायक गा रहा है "टुकड़ो में निकला रे दिल का छिलका , तूने फेंका खा के रे ". 

इस गीत में जहाँ एक बार दिल को मिल्खा कहा गया है वही बेचारे दिल का छिलका भी उतार दिया।  गाड़ियों के शौक़ीन निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस पेपी डांस नंबर को खूबसूरत बड़ी - बड़ी गाड़ियों के बीच ही फिल्माया है।  इस गीत पर वरुण धवन और कीर्ति को आप थिरकते हुए देख सकते हैं. 








मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...