Showing posts with label Director. Show all posts
Showing posts with label Director. Show all posts

Wednesday, March 16, 2016

'रॉकी हैंडसम' के लिए डायरेक्‍टर निशिकांत कामत ने मुंडवाया सिर

डायरेक्टर जब कोई फिल्म बनाता है, तो ऐसे कलाकारों का चुनाव करता है जो किरदार में सटीक बैठते हों। वहीं जब कोई डायरेक्ट खुद की फिल्म में ही एक्टिंग कर रहा हो, तो ऐसे में उसे उदाहरण पेश करना होता है। निशिकांत कामत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है।

'रॉकी हैंडसम' को निशिकांत कामत डायरेक्ट तो कर ही रहे हैं, फिल्म में वह एक नेगेटिव किरदार में भी नजर आएंगे। इस नेगेटिव किरदार को प्रभावशाली और खतरनाक दिखाने के लिए निशिकांत ने अपना सिर मुंडवा लिया है। इस लुक में बने रहने के लिए निशिकांत रेगुलर अपने सिर को शेव करा रहे हैं।

निशिकांत ने बताया, 'मैं इस फिल्म और अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए काफी प्रयास कर रहा हूं। मेरा असिस्टेंट डायरेक्टर इस पर नजर बनाए रखता है कि मेरा सिर रोज शेव हो। अगर मैं किसी दिन इस बात को भूल जाता हूं तो वह मुझे याद दिला देता है।'

'रॉकी हैंडसम' में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन की जोड़ी नजर आएगी। जॉन फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। अगामी 25 मार्च को फिल्म रिलीज होने जा रही है।

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...