Showing posts with label New Song. Show all posts
Showing posts with label New Song. Show all posts

Wednesday, January 11, 2017

जैज़िम का बिछोड़ा


भटिन्डा पंजाब के  जसप्रीत यानि जैज़िम शर्मा का नया गाना बिछोड़ा ( द सेपरेशन ) पिछले दिनों रिलीज़ हुआ।  ठुमरी और ग़ज़ल में गोल्ड मैडलिस्ट जैज़िम ने अपने गीत बिछोड़ा को लोकप्रिय गायक स्व नुसरत फतेह अली खान को समर्पित किया है। ग़ज़ल गायक गुलाम अली से प्रभावित जैज़िम हमेशा से ही ग़ज़ल को फिर से श्रोताओं के बीच उसी लोकप्रिय बनाने का प्रयास करते हैं। जैज़िम का लिखा , गाया  और स्वर बद्ध किया  बिछोड़ा गीत सभी वर्ग के श्रोताओं के दिलों को छूयेगा।  जैज़िम के गले की मिठास श्रोताओं को बरबस ही अपनी ओर खींच लेती है।  बिछोड़ा में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। 

Sunday, August 14, 2016

अरमान मलिक का गाया नया गाना ओ रे पिया धमाल मचा रहा है


संगीतकार डी जे शेज़वुड ने अरमान मलिक के साथ ओ रे पिया गीत रिकॉर्ड किया फिल्म एक कहानी जुली की के लिए। इस गीत को सभी पसंद कर रहे हैं जिसे लिखा है तौफ़ीक़ पल्लवी ने। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक ने रिलीज़ किया है और ये फिल्म ९ सितम्बर को रिलीज़ होगी। 

Wednesday, April 27, 2016

हाउसफुल - ३ का गाना प्यार की माँ की

प्यार की माँ की, आज से पूजा करनी है यह गाना है फिल्म " हाउसफुल - ३ " का ,जो की वायरल हो चुका है।  गीतकार हैं मनोज यादव , निर्देशक फरहाद - साजिद और दानिश साबरी , इतने सारे गीतकारों ने मिलकर इस गीत को लिखा और वो भी कैसा ?  जब आप सुनेगें तो आपको समझ में आयेगा।  तोषी - शारिब ने संगीत दिया है और गाया है शारिब साबरी , दिव्या कुमार , नकाश अजीज़ और अनमोल मलिक ने। 

रैप भी है इस गीत में जैसे बा बा ब्लैक शीप हैव यू एनी वुल, दिल हो गया साडा तेरी गलियों में गुल अब तो जैक एन जिल भी वेंट अप द हिल। संगीत भी नया नहीं है और फिल्म में फिल्माया भी है बिलकुल "ओ गर्ल यू माइन " जैसा ही है जबकि निर्देशक दोनों फिल्मों के अलग ही हैं।  पहली हाउसफुल के थे साजिद खान और  " हाउसफुल - ३ " के हैं साजिद - फरहाद। 



Thursday, March 31, 2016

दो पैग मार के आग लगाएंगी सनी, वन नाइट स्टैंड का फर्स्ट सॉन्ग रिलीज

फिल्म वन नाइट स्टैंड का टीजर देखा लाखों ने, आज पहला गाना दो पैग मार के से चलेगा सनी का जादू ...
सनी लियोनी बड़े पर्दे पर छाने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का नया गाना ‘दो पैग मार’ रिलीज हो गया है. हमेशा की तरह सनी इस फिल्म में भी हॉट और सेक्सी अवतार में हैं.

फिल्म की कहानी दो लोगों के बीच गुजरी एक रात की कहानी पर आधारित हो जिसमें दोनों के बीच संबंध बनते हैं और फिर दोनों को प्यार हो जाता है. उनकी आंखें देख कर लग रहा है कि वह अनिच्छा से किसी व्यक्ति के गले लगी हुई हैं.

सनी लियोनी के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी वन नाइट स्टेंड का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी का पहला गाना दो पैग मारके आज रिलीज होने जा रहा है, जिसमें सनी ठुमके लगाती नजर आएंगी। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, तो सनी की सेक्स अपील के चलते टीजर देखने वालों की यूट्यूब पर तादाद लाखों हो गई। टीजर के साथ दो पैग मारके सॉन्ग में भी सनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

दो पैग मारके सॉन्ग को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। टीजर से तो सनी का जादू चलता दिख रहा है, अब फिल्म किस तरह का प्रदर्शन करती है। यह तो वक्त ही बताएगा।
 
जैस्मीन डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ एक्टर तनुज विरानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का निर्माण स्विस एंटरटेनमेंट कंपनी कर रही है. फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी लियोनी और तनुज विरानी दिखाई देंगे.

Wednesday, March 30, 2016

फिल्म संता बंता प्राईवेट लिमि का नया गाना तूती बोलती

"तूती बोलती " को गाया है सोनू निगम , मीका और डॉली संधू ने। गीतकार हैं कुमार , संगीतकार हैं जस्सी कत्याल। निर्देशक आकाशदीप की इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं बोमन ईरानी , वीर दास, लिज़ा हेडन , नेहा धूपिया , विकास भल्ला , जॉनी लीवर  कपूर. सिनेटेक टेलीफिल्म्स प्राईवेट और वाया कॉम १८ मोशन पिक्टर्स के बैनर में बनी है यह फिल्म।   

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...