Showing posts with label shooting. Show all posts
Showing posts with label shooting. Show all posts

Wednesday, January 17, 2018

मराठी फ़िल्म येताय ना लगनाला की शूटिंग



स्टेल्लारिया स्टुडिओज़ के अमोल उतेकर जो फिल्म निर्माता हैं और प्रदीप मैस्त्री जो फ़िल्म  निर्देशक हैं ,इन्होने अपनी मराठी फ़िल्म  येताय ना लगनाला की शूटिंग फ़िल्मसिटी के मंदिर की।  शूटिंग में फिल्म के सभी मुख्य कलाकार - महेश मांजरेकर , सिद्धार्थ जाधव , सौरभ गोखले , नीता शेट्टी , रानी अग्रवाल आये।शूटिंग में महेश मांजरेकर बाबा के गेटअप में दिखे। फ़िल्म की पूरी शूटिंग अगले महीने फरवरी तक पूरी हो जाएगी। फ़िल्म के टाइटल से पता चलता है की फ़िल्म एक कॉमेडी फ़िल्म है। इस फिल्म के कैमरामैन हैं समीर अथालये और सह निर्माता हैं नरेश चौधरी। 

Saturday, August 12, 2017

‘दबंग सरकार’ की शूटिंग जनवरी 2018 से


एडिटिंग व एक्टिंग के बाद डायरेक्‍शन के दुनियां में कदम रखने वाले फिल्‍म मेकर योगेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2018 में शुरू होगी। इस फिल्‍म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ में होगी। साथ ही उन्‍नाव और गोरखपुर के कुछ लोकेशंस पर भी फिल्‍म के कई सिक्‍वेंश शूट किए जाने की योजना है। हालांकि प्री प्रोडक्‍शन के तहत योगेश अपनी इस फिल्म  की पटकथा को जोर – शोर से फाइनल टच देने में लगे हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में योगेश की यह पहली फिल्‍म है। इससे पहले उन्‍होंने हिंदी इंडस्‍ट्री में कई धारावाहिक व फिल्‍मों में बतौर एडिटर और एक्‍टर काम कर चुके हैं।

सी.व्यू फिल्म्स और क्रिएटर्स लैब के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ के लिए भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को साइन किया गया है। इस फिल्‍म के निर्माता दीपक कुमार हैं। फिल्‍म के बारे में दीपक कुमार कहते हैं कि ‘दबंग सरकार’ का कैरेक्‍टर अभी तक भोजपुरी सिनेमा में नहीं देखने को मिला है। इसमें हमने दबंगई और सरकार को मिक्‍स कर एक अलग कहानी बनाई है। फिल्‍म में उस आम आदमी की कहानी है, पहले कुछ पाने की जद्दोजहद में रहता है और जब उसके हाथ में पावर में आता है तो वह वो सब कुछ कर जाता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। फिल्‍म के अन्‍य स्‍टार कास्‍ट के बारे में उन्‍होंने कहा कि खेसारी लाल यादव इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका नजर आएंगे। बांकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला व पवन दुबे है !

Saturday, July 8, 2017

हिंदी फिल्म शादी विध जुगाड़

Displaying ajay singh,kcarren rajput,harshvardhan joshi,shree rajput,kunal mehta,sumati solanki,akash lapasiya & ekta jain.jpg
Displaying harshvardhan joshi & shree rajput1.jpgएकता जैन जिन्होंने कई विज्ञापन ,टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है वो अब १२ साल के ब्रेक के बाद वापस कॉमेडी हिंदी फिल्म शादी विथ जुगाड़ में नज़र आएँगी जिसकी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो चुकी है । इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं श्री सूत्रम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड . फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर ने होगी। हर्षवर्धन जोशी जिन्होंने लव के फ़ंडे फिल्म में काम किया था वो इस फिल्म में जिग्नेश का किरदार निभा रहे हैं ,श्री राजपूत जिनकी आखिरी फिल्म मिस खिलाड़ी थी वो इस फिल्म में वैजंती का किरदार निभा रही हैं अजय सिंह डॉन का किरदार निभा रहे हैं ,कुणाल मेहता डी जे का किरदार , आकाश स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर का किरदार और एकता जैन मराठी और क्रिस्चियन लड़की मेरी का किरदार में हैं । इस फिल्म के लेखक निर्देशक हैं आज़ाद भारती। फिल्म के अन्य कलाकार हैं - अजय सिंह ,कुणाल मेहता ,आकाश लापासिया ,करेंन राजपूत ,सुमति सोलंकी। डी जे भारती ने फिल्म के सारे गीत कंपोज़ किये हैं।

Thursday, January 19, 2017

फिल्म कमिंग बैक में अरबाज खान, एन्द्रिता रे, चंद्रकांत सिंह, हेमंत पांडे, विशाल और मोहम्मद सलीम


Displaying chandrakant singh,arbaaz khan & hemant pandey.jpgचंद्रकांत सिंह जिन्होंने पहले तीन कॉमेडी फिल्म और एक सोशल अवेयरनेस वाली फिल्म ‘सिक्स एक्स’ बनाई है। अब एक थ्रिलर फिल्म ‘कमिंग बैक’ के साथ वापसी कर रहे है, जिसमें अरबाज खान की दोहरी भूमिका है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग अरोसा स्विट्जरलैंड में की जाएगी। फिल्म के निर्माता अहिल्या प्रोडक्शन के महेंद्र सिंह नामदेव व आरआरडी मोशन
पिक्चर्स के राकेश दत्ता है। इस हिंदी फिल्म में कन्नड सुपरस्टार एन्द्रिता रे है।अरबाज खान ने बताया कि इस फिल्म में मैं डबल रोल की भूमिका निभा रहा हूं और इससे ज्यादा कुछ बता नहीं सकता। फिल्म की स्क्रिप्ट दिलचस्प है और निर्माताओं के हिसाब से मैं इस भूमिका के लिए एकदम फिट हूं। चंद्रकांत सिंह ने कहा कि अरबाज खान का रोल विषम शैली का है, जो स्विट्जरलैंड के बिजनैस टायकून है और ४० साल की उम्र में एक छोटी लड़की से शादी करते है। इसके बाद उनकी हत्या हो जाती है। इस फिल्म में हेमंत पांडे और गोविंद नामदेव भी है। फिल्म की पूरी शूटींग स्विट्जरलैंड में 
की जाएगी।

Thursday, May 19, 2016

अमिताभ ने 'तीन' की शूटिंग के दौरान 'खास बच्चों' के साथ खेली फुटबॉल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तीनकी शूटिंग में व्यस्त हैइस फिल्म के एक सीन के दौरान अमिताभ ने गूंगे-बहरे बच्चों के साथ शूटिंग की.
दरअसल फिल्म के सीन के लिए ढेर सारे बच्चों की जरूरत थी और अमिताभ ने ये शूटिंग चाइल्ड एक्टर्स के बजाय "खास बच्चों" के साथ कीजो  तो सुन सकते हैं और  बोल सकते हैंये बच्चे कोलकाता के डीफ एंड म्यूट स्कूल के थे.
बच्चों ने 'तीनके लीड एक्टर अमिताभ के साथ काफी मस्ती कीअमिताभ ने भी  सिर्फ उनके साथ समय गुजारा बल्कि फुटबॉल भी खेलीइतना ही नहींइस दौरान बच्चों ने उनके ऑटोग्राफ के साथ-साथ कई सेल्फीज भी खिचाईं.
बता दें कि अमिताभ बच्चननवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'तीन' 10 जून को रिलीज होगी.इस फिल्म में अमिताभ बंगाली बाबू के किरदार में नजर आयेगें 

शूटिंग के दौरान काजल को किस कर लिया रणदीप ने

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कभी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं कियाचाहे दक्षिण भारतीय फिल्में हों याबॉलीवुडकी। काजल और रणदीप हुड्डा को लेकर दीपक तिजोरी 'दो लफ्जों की कहानीनामक फिल्म बना रहे हैं। यहएक लव स्टोरी है। मलेशिया में शूटिंग के दौरान काजल को जोरदार झटका लगा जब उनके हीरो रणदीप हुड्डा ने उन्हेंपकड़ कर लिप लॉक कर डाले।

काजल इस तरह के दृश्य के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थीं।उस सीन को करने के बाद काजल एक ओर चली गईं निर्देशक उनके पास पहुंचे।   काजल ने  उन्हें बताया कि यह सीन हटाया जाए और इसी सीन को दोबारा अच्छी तरह से शूट किया जाएइस बारे में निर्देशक दीपक तिजोरी कहते हैं 'मुझे याद है कि काजल ने कहा था कि उसने कभी भी स्क्रीन पर किसिंगसीन्स नहीं किए हैं। वह दक्षिण में नामी स्टार हैं और हिंदी फिल्मों में किसिंग सीन के कारण दक्षिण भारत में उनकीछवि प्रभावित हो सकती है। चूंकि यह इमोशन सीन था और रणदीप ने मेरे कहने पर यह किया। मैंने काजल को इसबारे में सब कुछ बताया। आखिरकार स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए वे राजी हो गईं और उन्होंने यह सीन अच्छे सेकिया।

हालांकि काजल बेहद नाराज थींलेकिन 'अंत भला तो सब भलाहुआ। साउथ इंडियन क्वीन काजल पहली बार बॉलीवुड में लिप लॉक करती नजर आएगीं 

Thursday, January 21, 2016

अम्यरा दस्तूर हिंदी फिल्म टिकट टू बॉलीवुड की शूटिंग के लिये लंदन गयी

अम्यरा दस्तूर हिंदी फिल्म टिकट टू  बॉलीवुड की शूटिंग के लिये लंदन गयी। "टिकट टू बॉलीवुड इरोज़ इंटरनेशनल की फिल्म है  


Sunday, January 10, 2016

दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक नया बजरंगी


 पिछले साल  फ़िल्म बजरंगी भाईजान आयी थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस साल भी इसी नाम से मिलती जुलती फिल्म  "राजू बजरंगी  दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये आ रही है.एक बच्चे और हनुमान जी के बीच की बहुत ही भावुक करने वाली कहानी है इस फिल्म की।  श्री सिद्धबली प्रोडक्शन के बैनर में निर्मित यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में है. पिछले दिनों कोट द्वार के श्री सिद्धबली बाबा मंदिर और इसके आस पास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग हुई।  मुख्य किरदारों में हैं खुद निर्माता और अभिनेता शिव नारायण सिंह रावत ( हनुमान ) हेमंत पाण्डेय ( महेश - शंकर ) दीप बोकरिया ( राजू ).    
 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...