Showing posts with label T V. Show all posts
Showing posts with label T V. Show all posts

Sunday, February 18, 2018

१७ वां ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड



ट्रांसमीडिया के जस्मिन शाह ने मुंबई के वर्सोवा वेलफेयर ग्राउंड में १७वां ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड का आयोजन किया जहाँ ३००० से ज़्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया। ये अवार्ड गुजराती टीवी सीरियल ,मुंबई और गुजरात के गुजराती नाटक और गुजराती फिल्मों को दिया जाता है। जस्मिन शाह ने आये हुए सभी मेहमानों का शुक्रीया अदा किया। आये मेहमानों में से कुछ थे -  रश्मि देसाई ,बिंदु ,अवनि मोदी ,दीपशिखा ,जयंतीलाल गाड़ा ,आनंद पंडित ,अरविन्द वेगड़ा ,भरत शाह , ब्राईट के योगेश लखानी , धर्मेश मेहता ,मनोज देसाई , जतिन पुरोहित ,आनंदी त्रिपाठी ,ममता सोनी। ये अवार्ड पहले कलर्स गुजराती में दिखाया जायेगा और बाद में सोहम टीवी पर। रश्मि देसाई को उनकी पहली गुजराती फिल्म सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वहीँ टीवी के जानेमाने निर्देशक धर्मेश मेहता को उनकी फिल्म पप्पा तमने नाही समजाय के लिए बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला। इस अवार्ड में रश्मि देसाई, अरविन्द वेगड़ा और अवनि मोदी ने कमाल का डांस परफॉर्म किया।  

दिखाया जायेगा और बाद में सोहम टीवी पर। रश्मि देसाई को उनकी पहली गुजराती फिल्म सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वहीँ टीवी के जानेमाने निर्देशक धर्मेश मेहता को उनकी फिल्म पप्पा तमने नाही समजाय के लिए बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला। इस अवार्ड में रश्मि देसाई, अरविन्द वेगड़ा और अवनि मोदी ने कमाल का डांस परफॉर्म किया।  

Monday, June 5, 2017

अनुज कपूर बने क्रिएटिव आय लिमिटेड का क्रिएटिव और बिज़नेस हेड


Displaying anooj kapoor & dheeraj kumar.jpgDisplaying dheeraj kumar & anooj.jpgक्रिएटिव आई  लिमिटेड १९८५ से भारत में राष्ट्रीय सरकार और निजी प्रसारणकर्ताओं में टेलीविजन सामग्री बनाने की अग्रणी है। पिछले तीन दशकों में सीईएल ने पौराणिक कथाओं, सीरियल, कॉमेडी और रियलिटी शो में सफलतापूर्वक टेलीविजन सामग्री तैयार की है। अब टेलीविज़न सामग्री का निर्माण करने के साथ-साथ मीडिया में कारोबार के अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए अपनी टीम को और अधिक सक्षंम बनाने के लिए, सीईएल ने प्रसिद्ध, बहुमुखी और अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल श्री अनूज कपूर को क्रिएटिव और बिज़नेस हेड बनाया है। पिछले दशक में बिजनेस हेड अनूज को सब टीवी के साथ बेहतर काम करने का श्रेय दिया गया है, जिससे यह टीवी चैनलों में सबसे अधिक ठोस ब्रांडों में से एक है, और सबसे ज्यादा लाभदायक टेलीविजन चैनलों में से एक है। इसके अलावा, अनुज को टेलीविजन के साथ छह से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां व एडवर्टाइजिंग और मार्केटींग क्षेत्र में २५ सालों का अनुभव है।
सीईएल के बतौर सीएमडी अनुज के शामिल होने के बारे में श्री धीरज कुमार ने कहा, ‘अनुज को अच्छा-खासा क्रिएटिव अनुभव है, साथ ही उनकी व्यावसायिक कौशलता ने क्रिएटिव आई लिमिटेड में एक और पंख जोड़ देगा। क्रिएटिव आई लिमिटेड के सीएफओ / सीओओ श्री सुनील गुप्ता ने बताया कि श्री अनूज कपूर ने टेलीविजन और विज्ञापन सामग्री के बारे में अनुभव है  और इसलिए न केवल क्रिएटिव  और प्रोडक्शन की बारीकियों को समझता है बल्कि यह भी समझता है कि कैसे एक क्रिएटिव प्रोडक्ट के रूप और सामग्री को संतुलित करना है। हमें मौजूदा संबंधों को मजबूत करने और नए लोगों के साथ संबंध को बनाने में मदद होगी।‘ निष्कर्ष निकालते हुए, श्री धीरज कुमार ने अनूज के साथ जोर दिया और मजबूत रचनात्मकता व वित्तीय टीम निश्चित रूप से कंपनी के लिए नए क्षितिज खोलेंगी।

सीईएल में शामिल होने पर अनूज कपूर ने कहा, ‘सीईएल मीडिया व्यवसाय में सबसे प्रसिद्ध और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। यह टेलीविजन सामग्री उत्पादन शैली में कुछ सार्वजनिक सीमित कंपनियों में से एक है। श्री धीरज कुमार टेलीविजन व फिल्म दोनों में सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नामों में से एक है। मैं अब सीधे कुछ रोमांचक टेलीविजन सामग्री बनाने की उम्मीद कर रहा हूं - फिल्में, डिजिटल और एनीमेशन सामग्री।

Thursday, March 2, 2017

असली पति - पत्नी अनिरुद्ध दवे और शुभी आहूजा की जोड़ी सीरियल यारों का टशन में

Displaying shubhi ahuja & anirudh dave1.jpgDisplaying shubhi ahuja 2.jpgटीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे जो कि रुक जाना नहीं, बंधन, सुर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में काम कर चुके हैं अब सब टी वी के सीरियल यारो का टशन में नजर आएंगे जिसका निर्माण किया है क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के धीरज कुमार ने। इसमें दिलचस्प बात यह है कि वो इन दिनों काफी खुश हैं। उनकी खुशी का कारण उनकी पत्नी शुभी आहूजा हैं। क्योंकि उन्हें भी इसी शो में अपने रीयल पति के अपोजिट रोमांस करने के लिए फाइनल कर लिया गया है। जी हां आपने सही सुना। अनिरुद्ध दवे की पत्नी को उनके अपोजिट रोल के लिए साइन किया गया है यह बात उनके लिए सरप्राइज के तौर पर सामने आई। इस मामले पर बोलते हुए अनिरुद्ध ने बताया- मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं था कि उसने ऑडिशन दिया है और फाइनल हुई है। हम दोनों एक सीरियल में काम करेंगे। 

Sunday, January 8, 2017

निर्माता अमोल मोंगा और कार्यक्रम सक्सेस स्टोरीज जमीन से फलक तक



युवा और गतिशील उद्यमी अमोल मोंगा ने सफलता की कहानियों के साथ टेलीविजन उद्योग में बतौर निर्माता अपने कैरियर की शुरुआत की है। नया शो  'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ को भारत के सबसे बहुमुखी अभिनेता शेखर सुमन होस्ट कर रहे हैं। यह शो लोकप्रिय राष्ट्रीय चैनल 'ज़ी बिज़नेस' पर १ जनवरी २०१७ से हर रविवार को प्रसारित हो चुका है। अमोल मोंगा ने अपने कैरियर की शुरुआत ब्रांडिंग और इवेंट्स की थी और
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर गुणवत्ता और पुरस्कार भी हासिल किए है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब टेलीविजन की दुनिया में आ गए है।
Displaying ankita,amol monga & sushmita sen.jpgइस नए वेंचर के बारे में बात करते हुए अमोल मोंगा ने बताया कि 'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक’ की सबसे खास और अहम बात यह है कि इसमें आम आदमी की सफलता और उसके जीवन के यात्रा की गाथा है। इस तरह की कहानियों पर प्रकाश डाला है। हम एक बड़े पैमाने पर आम जनता के साथ जुडना चाहते थे और टेलीविजन के सिवाय कोई दूसरा माध्यम नहीं था। राष्ट्र में बड़े पैमाने पर दर्शकों का प्यार सिर्फ टेलीविजन के माध्यम से मिल सकता है।इस शो में १३ हप्ते की लंबी श्रृंखला है, जिसमें केंद्रिय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी, फिल्म अभिनेता सोनू सूद और अन्य अनेकों  १३ व्यक्तियों की अनकही कहानियों का प्रदर्शन करेंगे। कई असाधारण से साधारण पुरुषों की कहानियां भी है, जिसे शेखर सुमन होस्ट करेंगे।Displaying sonu sood,ankita,shekhar suman & amol monga.jpg

Wednesday, December 28, 2016

जानी मानी गायिका और अभिनेत्री सिंगर टीना घई आठ साल बाद टीवी में


Displaying tinaa ghaai in serial may i coming madam.jpgटीना घई जो एक जानी मानी गायिका, अभिनेत्री  और समाजसेविका हैं ,इन्हें हम आठ साल बाद लाइफ ओके चैनल के सीरियल आई कमिंग मैडम में देख सकेगें । इस सीरियल में वो हीरो की भुआ के रोल में दिखेंगीं। टीना घई ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी विधि के लिए ये गैप लिया था। अब वो स्कूल जाने लगी है। 
इस सीरियल में संदीप आनंद ,नेहा पेंडसे ,सपना सिकरवार ,शोमा राठोड और कई कलाकार हैं। सीरियल का निर्माण किया है एडिट २ प्रोडक्शन के संजय कोहली और बिलाइफर कोहली ने और निर्देशित किया है शशांक बाली ने। इस सीरियल  लाइफ ओके चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात ९. ३० बजे प्रसारित होता है। 

अनिरुद्ध दवे बने सांता धारावाहिक यारों का टशन में


Displaying anirudh dave as santa,dheeraj kumar & shoma anand with kids.jpgक्रिसमस का अवसर हो और सांता न हो ऐसा तो हो ही नही सकता। जब असली जिंदगी में ऐसा सम्भव नही तो टी वी धारावाहिकों में भी नही।  ऐसा ही एक सांता आया सब टी वी पर धीरज कुमार के सीरियल यारों का टशन में। यारो का टशन में अभिनेता अनिरुद्ध दवे सांता बने और उन्होने घर के लोगों के साथ पार्टी की। साथ में  शोमा आनंद ,धीरज कुमार और सीरियल के सभी लोगों ने सेट पर भी क्रिसमस  मनाया। Displaying anirudh dave as santa,dheeraj kumar & shoma anand with kids.jpg


Thursday, August 11, 2016

धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर के टीवी शो यारो का टशन की धमाकेदार शुरुआत सब टीवी पर

क्रिएटिव आई लिमिटेड की नयी सीरियल यारों का टशन २६ जुलाई से शुरू हुआ सब टीवी पर।  इस सीरियल के निर्माता हैं धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर। सह निर्माता हैं सुनील गुप्ता। सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े सात बजे  प्रसारित होने वाले इस सीरियल में राकेश बेदी ,अनिरुद्ध दवे, मालिनी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  शो की टी आर पी १. १ अर्बन टी वी आर ओपनिंग डे पर शुरू हुई।  

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...