Showing posts with label Audio Release. Show all posts
Showing posts with label Audio Release. Show all posts

Sunday, August 20, 2017

एक्ट्रेस क़ायनात ख़ान का पहला सिंगल सांग लव का टॉनिक रिलीज़




मॉडल एक्ट्रेस क़ायनात ख़ान ने अपना पहला गीत लव का टॉनिक मुंबई के द व्यू में लांच किया जिसे रिलीज़ करने एक्ट्रेस सना ख़ान ख़ास आयी। इस गीत को गाया है ऋतू पाठक ने जिसे लिखा है अमिताभ रंजन और संगीत से सजाया है शिवम बागची ने। टी सीरीज़ ने इस गीत को रिलीज़ किया है जिसे बनाया है कायमान प्रोडक्शंस ने। इस इवेंट में  भोजपुरी एक्ट्रेस संगीता तिवारी भी आयी थी जिन्होंने क़ायनात खान को एलबम  के लिए ढेर सारी बधाई दी। 

Saturday, July 16, 2016

दिल साला सनकी के ऑडियो रिलीज़


एस के पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटिड की पहली फ़िल्म दिल साला संकी रिलीज़ के लिए तैयार है। इसका संगीत लांच किया राजपाल यादव ,डॉली बिंद्रा ,तनीषा सिंह और सुनील पाल ने फ़िल्म के हीरो योगेश कुमार के साथ मिलकर । फ़िल्म की निर्माता हैं सुशिकैलाश। इस इवेंट में योगेश कुमार और सभी मेहमानों ने एक बड़ा सा केक भी काटा जिसपे दिल साला संकी लिखा था। फ़िल्म जल्द रिलीज़ होगी जिसका संगीत ज़ी म्यूजिक के पास है। इस फिल्म को इसरार अहमद रिलीज़ कर रहे हैं। फ़िल्म में योगेश कुमार के अलावा जिमी शेरगिल, मदालसा शर्मा, हृषिता भट्ट,शक्ति कपूर और अवतार गिल हैं। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...