Showing posts with label Singer. Show all posts
Showing posts with label Singer. Show all posts

Monday, March 21, 2016

वरिंदर विज़ बॉलीवुड में दस्तक देने आ रहे हैं अपने गाने और एक्टिंग के साथ और वो भी हॉलीवुड एक्ट्रेस जुडी शेकोनी के साथ


वरिंदर विज़ जो दिल्ली के रहने वाले हैं और जिन्होंने कई एलबम के लिए गीत गाये हैं और बनाये हैं , वो अब एस मुकर्जी की हिंदी फिल्म क्लब डांसर में बतौर संगीतकार, गायक और एक्टर के रूप में नज़र आएंगे। वरिंदर विज़ को साथ मिला हॉलीवुड एक्ट्रेस जुडी शेकोनी के साथ काम करने का। उन्हें हिंदी नहीं आती थी, वरिंदर ने उन्हें गीत याद कराये उनका मतलब बताया। गीत को शूट किया राजू -शबाना ने। इस गीत को लिखा है वरिंदर के पिता परमजीत सिंह साजन ने।वरिंदर ने संगीत की शिक्षा ली है गुरु पंडित मनमोहन शर्मा जी से। फिल्म के निर्देशक हैं बी प्रसाद और फिल्म के अन्य कलाकार हैं राजवीर सिंह, निशा मवानी, एजाज़ खान, शक्ति कपूर,
ज़रीना वहाब और आर्यन वैद। फिल्म एक अप्रैल को समस्त भारत में रिलीज़ होगी। 

Monday, January 25, 2016

स्वाति शर्मा को प्लैटिनम डिस्क मिला अपने गाने बन्नो तेरा स्वैगर के लिए मिर्ची टॉप २० में


सिंगर स्वाति शर्मा को अपने पहले गीत बन्नो तेरा स्वैगर लागे सैक्सी जो तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में गाया था, उसके लिए खूब नाम मिल रहा है। उसे पहला प्लैटिनम डिस्क मिर्ची टॉप २० में मिला। स्वाति ने सभी लोगों, परिवार और संगीत जगत से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। स्वाति आने वाली हिंदी फिल्म डायरेक्ट इश्क़ में एक नहीं बल्कि पांच गाने गा  रही हैं। फिल्म १९ फ़रवरी को रिलीज़ होगी।

Monday, January 18, 2016

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना

भूषण कुमार और मिलन लुथरिया की फिल्म "बादशाहो " में अंकित तिवारी का गाना होगा इस गीत की रिकॉर्डिंग अभी पिछले ही दिनों हुई है इस  गीत को  लिखा है फिल्म "एक विलेन" फेम गीतकार मनोज मुंतशिर ने। 

Saturday, December 26, 2015

दिल को छू जाते हैं दोनों ही गीत

इन दिनों हिंदी फिल्मों के गीत तो कुछ ख़ास अच्छे नही आ रहे हैं यानि ऐसे नही बन रहे जिन्हें बार - बार सुनने का मन करे।  लेकिन पिछले दिनों टी सीरीज़ ने दो गीतों को रिलीज़ किया वीडियो के साथ और ये दोनों ही गीत जितने सुनने में अच्छे हैं उतने ही देखने में भी।  बहुत भारी भरकम शब्दों का प्रयोग नही किया है गीतकारों ने लेकिन दिल को छू जाते हैं दोनों ही गीत।  

पहला गीत हैं "यहीं हूँ मैं " आयुष्मान खुराना की मीठी आवाज़ संगीत हैं आयुष्मान खुराना और रोचक कोहली का और गीतकार हैं खुद आयुष्मान खुराना, रोचक कोहली, गौतम गोविन्द शर्मा और गुरप्रीत सैनी।  अमित रॉय ने वीडियो निर्देशन किया है और इस गीत में हैं आयुष्मान खुराना और उनके साथ अभिनय कर चुकी खूबसूरत यामी गौतम। 

दूसरा गीत है "मैं रहूँ या न रहूँ ' इस गीत के वीडियो में अभिनय किया है इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता ने।  इन दोनों को साथ में देख कर पहले तो मुझे लगा की किसी नई फिल्म का गीत है लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आया कि यह तो म्यूजिक वीडियो है इन दोनों की साथ में फिल्म "जन्नत - २ " भी आ चुकी है। वीडियो निर्देशन किया है अमित शर्मा ने।  रश्मि विराग के लिखे गीत को गाया है अरमान मलिक ने, गीत की धुन बनाई है अमाल मलिक ने। 

आप भी इन दोनों गीतों को सुनें और देखें निस्संदेह आपके दिल को भी छू जायेगें। 



मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...