Showing posts with label film promotion. Show all posts
Showing posts with label film promotion. Show all posts

Monday, August 7, 2017

अपनी फिल्म और गीत का प्रचार करने के लिए एक्ट्रेस एकता जैन ,श्री राजपूत ,सुमति सोलंकी ,करेंन राजपूत और सिंगर रिमेश राजा नवभारत और नवराष्ट्र अख़बार के ऑफिस पहुंचे


एक्ट्रेस एकता जैन ,श्री राजपूत ,सुमति सोलंकी ,करेंन राजपूत अपनी हिंदी कॉमेडी फिल्म #शादीविथजुगाड़ का प्रमोशन करने और सिंगर रिमेश राजा जो हिमेश रेशमिया के जैसे दिखते हैं- अपनी एलबम  #धोका का प्रचार करने #नवभारत और #नवराष्ट्र अख़बार के दफ़्तर पहुंचे। रिमेश ने अपनी एलबम का गीत धोका गाया और बाद में हिमेश के कई गीत गाये वहीँ एक्टर्स ने अपनी कॉमेडी फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया और गुजरात में शूटिंग के बारे में बताया।

Tuesday, September 13, 2016

मदालसा शर्मा ,योगेश कुमार ,एकता जैन ,संचिति संकट ,रियाज़ गांगजी और सुनील पाल ने अँधेरी चा राजा का आशीर्वाद लिया


निर्माता निर्देशक सुशीकैलाश अपने एक्टर मदालसा शर्मा और योगेश कुमार को लेकर अपनी फिल्म दिल साला सनकी को प्रमोट करने और आशीर्वाद लेने अँधेरी चा राजा आये। वहीँ डिज़ाइनर रियाज़ और रेशमा गांगजी शो में जाने के पहले दर्शन करने आये। संचिति संकट ने अपने नए एलबम  लव हुआ का गीत गाया और  सुनील पाल और एकता जैन ने बाप्पा के दर्शन लिए और मूषक से अपनी मन की बात कही।

Friday, August 26, 2016

जिमी शेरगिल, पूजा चोपड़ा, ब्रूना अब्दुल्लाह ,अली उनवाला अयूब खान अपनी फिल्म ये तो टू मच गया को प्रमोट करने गये ९२. ७ बिग एफ एम



निर्माता अली उनवाला  ने अपनी फिल्म  ये तो टू मच गया को प्रमोट करने के लिए अपने फिल्म के कलाकार जिमी शेरगिल ,पूजा चोपड़ा ,ब्रूना अब्दुल्लाह और फिल्म के वितरक अयूब खान को ९२. ७ बिग एफ एम में आमंत्रित किया।  फिल्म के निर्देशक हैं अनवर खान और फिल्म २ सितम्बर को रिलीज़ होगी। सभी कलाकारों ने फिल्म के संगीत और अपने किरदार के बारे में आर जे से बात की। 

Monday, June 6, 2016

अलग अंदाज़ में हुआ फिल्म TE3N का प्रोमोशन

आज जब हर फिल्म का प्रचार बहुत  ही जोरों - शोरों  से होता है।  फिल्म के तमाम कलाकार हर शहरहर टी वी  रियल्टी शो में जाते हैं ऐसे में फिल्म TE3N का प्रचार  बहुत ही अलग अंदाज़ में हुआ।  हुआ यूं कि एक प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें फिल्म के पोस्टर औरफिल्म के पहले ट्रेलर को देखकर फिल्म  TE3N का पोस्टर  बनाना था।  बस क्या था बिग बी को   चाहने वाले इस प्रतियोगिता में जुटगये।  देश से ही नहीं विदेशों में भी रहने वालों ने इसमें बढ़ चढ़  कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। फिल्म TE3N की टीम ने सभी के बनाये पोस्टरों को बहुत ही बारीकी से देखा और दस लोगों के बनाये पोस्टर को विजेता घोषित किया। इन सभी विजेताओं को मुंबई बुलाया और एक समारोह में ये सभी विजेता बिग  बी,  विद्या बालन , निर्देशक रिभु दासगुप्ता औरनिर्माता - निर्देशक सुजॉय घोष से मिले और फोटोग्राफ खिंचवाये और ओटोग्राफ भी लिये। अपनी इस फिल्म के इस तरह प्रचार के बारेंमें बिग बी  ने कहा कि " हमारी फिल्म में ऐसे बड़े कलाकार नहीं  हैं जो कि इस तरह के टी वी शो में जायें और हमारी फिल्म का बजट भीज्यादा बड़ा नहीं है। " 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...