Showing posts with label Song Shoot. Show all posts
Showing posts with label Song Shoot. Show all posts

Wednesday, June 20, 2018

हिंदी कॉमेडी फ़िल्म शर्मा जी की लग गयी का फरारी गाना शूट


रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के नीलकंठ रेग्मी और वंशमणि शर्मा ने अपनी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म शर्मा जी की लग गयी के लिए एक नया गाना फरारी शूट कराया नायगांव में जिसमें कृष्णा अभिषेक और श्वेता खंडूरी ने परफॉर्म किया। इस गाना को कोरिओग्राफ किया है जाने माने कोरिओग्राफर लॉलीपोप ने। इस गाने का संगीत दिया है प्रवीण भारद्वाज ने और फ़िल्म के निर्देशक हैं मनोज शर्मा। 


Tuesday, April 25, 2017

हिंदी फिल्म ‘हंसा एक संयोग’ का बधाई गीत मुंबई में शूट

Displaying aayush shrivastav,akhilendra mishra,sharat saxena,shabnam mausi & mantra patel .jpgशबनम मौसी बानो सार्वजनिक क्षेत्र के लिए चुने जाने वाले पहली किन्नर भारतीय हैं। वह १९९८ से २००३ तक मध्य प्रदेश राज्य विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थी। शबनम मौसी ने इस फिल्म के पहले ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कुंवारा बाप’ और ‘जनता का हवालदार’ जैसी फिल्मों में छोटी सी भूमिका की थी। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक भी हैं। हंसा एक संयोग फिल्म में शबनम मौसी ने अखिलेंद्र मिश्रा, शरत सक्सेना, सयाजी शिंदे , वैष्णवी मैकडोना, आयुष श्रीवास्तव और मंत्र पटेल के साथ बढ़ाई गीत की शूटिंग की.

चित्रग्रही फिल्म्स बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता सुरेश शर्मा है और लेखक व निर्देशक संतोष कश्यप और धीरज वर्मा है। फिल्म का म्यूजिक ललित मिश्रा ने दिया है और गीतकार संतोष कश्यप, धीरज वर्मा, सुरेश शर्मा और धीरज कुमार है। अरविंद के कैमरामैन हैं और तेजस दत्तानी फिल्म के कोरियोग्राफर हैं। बॉबी राजपूत कार्यकारी निर्माता हैं और सुनील जैन आर्ट डायरेक्टर हैं . इस गीत की शूटिंग मुंबई में लगाए गए हवेली के सेट पर चार दिन में पूरी की गयी और वो भी असली किन्नरों के साथ। ये फिल्म एक किन्नर की सच्ची कहानी पर बन रही है। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...