Showing posts with label food. Show all posts
Showing posts with label food. Show all posts

Tuesday, September 8, 2015

मुग्धा गोडसे,परीक्षित साहनी और युविका चौधरी ने हार्ले फ़ूड प्रोडक्ट्स लॉन्च किये


Displaying yuvika chaudhry,mukesh bombaywala,mugdha godse,parikshet sahni & soumik mitra.jpgसौमिक मित्रा जो #हार्ले फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, ने नमकीन और  चिप्स के अलग - अलग पैकिंग को लांच करने मुंबई के #द क्लब में फिल्म और टीवी जगत से कलाकारों के साथ - साथ मार्केटिंग के क्षेत्र के लोगों को भी आमंत्रित किया। टीवी जगत से शिल्पा रायजादा, एकता जैन और ऋचा सोनी आये वहीँ पर फिल्म जगत से मुग्धा गोडसे ,परीक्षित साहनी और युविका चौधरी आये। सभी ने मिलकर हार्ले फ़ूड प्रोडक्ट्स को लांच किया जो नवरात्री से बाजार में उपलब्ध होगा। सौमिक ने मीडिया को बताया की इन प्रोडक्ट्स में लो फैट, नो   जिलेटिन है और एक ख़ास स्लोगन भी है -बच्चे खुश तो हम खुश।



Displaying yuvika chaudhry.jpgDisplaying parikshet sahni,mugdha godse,soumik mitra,richa sony & shilpa raizada.jpgDisplaying shilpa raizada & richa sony.jpgDisplaying ekta jain.jpg

Saturday, April 25, 2015

निर्माता- फाइनैंसर सी जी पटेल ने अपना जन्मदिन मनाया

 जाने - माने फिल्म निर्माता  और  फाइनैंसर सी जी पटेल ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों साथ अँधेरी के ग्रैंड इम्पीरियल हॉल में मनाया। इसी दिन गायिका मधुश्री की  भी शादी की साल गिरह थी। राजकुमार संतोषी, राजपाल यादव, अनूप जलोटा, ब्राईट योगेश लखानी, तनीषा सिंह, शबाब साबरी, चंद्रकांत सिंह, सावन कुमार टाक, फ़िरोज़ नाडियाडवाला, श्रीलंका से चाँदी, मनीषा केलकर और कई जाने- माने लोग इवेंट में आये। सारे सिंगर्स ने एक - एक गाना भी गाया।सी जी पटेल ने  बड़ा सा केक काटा। 





Wednesday, April 1, 2015

तृषा मीडिया राजस्थान सिनेमा अवार्ड्स में हिंदी और राजस्थानी कलाकार आये।


विजय कुमार जैन, एडवोकेट बी एल शर्मा और राजेंद्र दाधीच ने तीन दीनो को आपणों राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया जिसके अंतिम दिन राजस्थान सिनेमा अवार्ड का आयोजन किया गोरेगॉव के विष्णु पार्क में। इस अवार्ड में हिंदी और राजस्थानी फिल्म जगत से कई लोग आये। राजपाल यादव, सोफ़िया हयात, शबाब साबरी, स्वाति शर्मा, गूफी पेंटल, अरविन्द वाघेला, परीक्षित साहनी, रविन्द्र जैन, दिलीप सेन, सुधाकर शर्मा, अली गनी और कई लोगों ने  अवार्ड समारोह में शिरकत की। दिया और बाती सीरियल के सारे कलाकार और शीतल खाण्डल भी में आये। राजपाल यादव ने सभी को राजस्थान दिवस पर ढेर सारी बधाई दी। सोफ़िया हयात ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को गीत गाकर सुनाया। 

Tuesday, March 31, 2015

आपणों राजस्थान के अंतिम दिन ३० मार्च को अवार्ड दिया जायेगा विष्णु पार्क, बांगुर नगर ,गोरेगाँव वेस्ट में


विजय कुमार जैन, ऐडवोकेट बी एल शर्मा और राजेंद्र दधीच ने मिलकर आपणों राजस्थान इवेंट २८ से ३० मार्च तक प्लान किया हैं जिसमे २०० से ज़्यादा राजस्थानी संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। इवेंट में लोक संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक भाषा, राजस्थानी खान पान का इंतज़ाम किया है। ये इवेंट गोरेगाँव के विष्णु पार्क बांगुर नगर में होगा। इवेंट सुबह ११  रात १० बजे तक चलेगा। इवेंट की ओपनिंग राज के पुरोहित, विजय कुमार जैन ने की। महोत्सव में पहले दिन गोपाल शेट्टी, अशोक बैरवा, राजा हसन और अरविन्द वाघेला आये। दूसरे दिन राजस्थान गौरव पुरस्कार दिया जायेगा। श्री उद्धव ठाकरे अंतिम दिन राजस्थानी कलाकारों को अवार्ड देंगे। अन्य मेहमान जो इस इवेंट में आएंगे वो हैं -विधायक नसीम खान, आशीष शेलार, विदया ठाकुर, विनोद तावड़े (एजुकेशन मिनिस्टर ) गुलाबचंद कटारिया (होम मिनिस्टर)  और कई जाने माने लोग भी आयेगें। 

Saturday, March 7, 2015

होली के रंग संस्कृति के संग


होली का माहौल हो और स्वादिष्ट खाने  की बात हो ऐसा  तो हो ही नहीं सकता। ऐसे ही  होली के इस रंग - बिरंगे त्यौहार पर स्वादिष्ठ खाने का लुत्फ़ उठाया लोकप्रिय संगीतकार प्यारेलाल जी ने। उत्तर प्रदेश और मारवाड़ी खाने के लिये प्रसिद्ध रेस्ट्रोरेन्ट "संस्कृति " में।  इस अवसर पर प्यारे लाल के साथ उनकी पत्नी, अभिनेता हेमंत पाण्डेय , गायिका मधुश्री , अभिनेता और बैंड ऑफ़ बॉयज के लोकप्रिय गायक करन ओबेरॉय और प्रतिभाशाली गायिका रागिनी रेनु  भी उपस्थित थे। 

उपस्थित सभी मेहमनानों ने  "संस्कृति " के शुद्ध शाकाहारी खाने की तारीफ की और होली की शुभकामनायें भी दी। इसके अलावा सभी ने अपनी - अपनी पसंद के होली के गीतों को गुनगुनाया। सबके आकर्षण का केन्द्र था प्यारे लाल जी का तोता जिसके बिना वो कही पर भी नही जाते। 





Saturday, December 6, 2014

कबाब और बिरयानी फ़ूड फेस्टिवल में फ़िल्मी सितारे पेनिनसुला ग्रैंड होटल आये


पेनिनसुला ग्रैंड होटल जो अँधेरी ईस्ट में है,इन्होने अपने होटल में कबाब और बिरयानी फ़ूड फेस्टिवल शुरू किया है जो २० दिसंबर तक चलेगा। फेस्टिवल में इन्होने फ़िल्मी कलाकारों को आमंत्रित किया कबाब और बिरयानी टेस्ट करने के लिए। सुनील पाल, तनीषा सिंह, टीना घई,एकता जैन, मरिसा वर्मा, ब्राईट के योगेश लखानी और निर्माता पप्पू आये इवेंट में। सभी ने कबाब और बिरयानी की खूब तारीफ की।

Tuesday, November 25, 2014

केक मिक्सिंग के लिए फ़िल्मी कलाकार पेनिनसुला ग्रैंड होटल आये


पेनिनसुला ग्रैंड होटल ने केक मिक्सिंग के लिए फ़िल्मी कलाकारों को  आमंत्रित किया। शेफ क्रिस्टल मेंडोन्सा और प्रकाश ने एक्टर्स का स्वागत किया। मरिसा वर्मा और टीना घई सबसे पहले आये। बाद में साउथ एक्ट्रेस तनीषा सिंह, मेघना पटेल,एकता जैन और सुनील पाल आये। सभी ने मिलकर केक मिक्स किया। सुनील पाल और टीना घई ने केक मिक्स करते वक़्त गाने भी गाये।  

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...