Showing posts with label Album. Show all posts
Showing posts with label Album. Show all posts

Thursday, January 4, 2018

हेमा सरदेसाई और टेलीविजन अभिनेता मिशाल रहेजा ने दिल्ली में अपने हॉलीवुड गीत पावर ऑफ़ लव का प्रमोशन किया।

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई और टेलीविजन अभिनेता मिशाल रहेजा ने एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना पर सहयोग किया। उन्होनें ब्रांड के एकल शीर्षक पावर ऑफ लव’ के साथ अपनी अमेरिकी शुरुआत की है। दोनों ही कलाकार एक साथ दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में अपने गीत  पावर ऑफ़ लव के प्रमोशन करने पहुँचे.
हेमा की पहली हॉलीवुड एकल सोमवार को मैनहट्टनन्यूयॉर्क में जारी किया गया। हेमा ने अपनी भावनाओं और विचारों को विश्व प्रसिद्ध अमेरिकन म्यूजिक एक्ज्यूटिव और हॉलीवुड में स्वतंत्र फिल्म निर्माताग्रैमी पुरस्कार विजेता प्रकाशकटोनी मर्सिडीज के अलावा अपने नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक के लिए साझा किया। हेमा ने कहा कि यह एक प्रेरणादायक गीत हैमुझे यकीन है कि जब भी आपको परेशानी महसूस होगीतो यह गाना आपको खुश कर देगा। क्योंकि प्यार की शक्ति’ एक आशा हैहमने इसे बहुत दिल से गाया है।  मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं कि टोनी मर्सिडीज जो इस तरह के व्यक्तित्व हैंमुझ पर विश्वास करते हैं और वह इस गीत को पसंद करते हैंउन्होंने विदेशी मीडिया के सामने भी मेरी सराहना की. मैं और मशाल और उनके सहयोग के लिए वास्तव में खुश हूंऔर हमारे काम को प्रेरित करने के लिए भारतीय मीडिया की भी आभारी हूं.
हेमा ने आगे कहा कि, "मैं जानती हूं कि मैं लोकप्रिय टीवी अभिनेता मिशाल रहेजा के साथ इतिहास का निर्माण करूंगी।  मिशाल भी अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत ही  उत्साहित महसूस कर रहे हैं . हेमा नेे मीडिया से कहा, ‘जब मैंने गायन के लिए उनको फोन किया तोउनसे मैंने पूछा कि पहले भी आपने गायन किया हैतो मिशाल ने कहा कि हांमैंने धारावाहिक लव स्टोरी’ द्वारा दिल्ली से अपना करियर शुरू किया था। इसलिए इस बार यह कुछ नया हैजिससे मैं सचमुच उत्साहित हूंमैं वास्तव में परेशान थालेकिन हेमा दी और उनके पति ने मुझे गाने को कहाऔर फिर उन्होने मुझे गायन के लिए अभ्यास शुरू करने के लिए कहाऔर हम अपनी मेहनत की वजह से इस मुकाम पर हैं.

Thursday, November 9, 2017

गायिका अन्वेशा को एलबम ‘लफ्ज उनके’ का वर्ल्ड बेस्ट गाना ‘कुछ बातें’ के लिए ‘अकादमी एवार्ड यूएसए’ से सम्मानित किया गया



बॉलीवुड की गायिका अन्वेशा, जो फिल्म रांझना  (2013) में 'बनारसीया' के अपने मधुर प्रस्तुतीकरण के लिए जानी जाती हैं, वह अपने नवीनतम इंडिपॉप एलबम  'लफ्ज़ उनके' का गीत 'कुछ बातें' के लिए पुरस्कार मिलने के बाद उत्साहित हैं। वह कहती है, "मेरे गीत को 'वर्ल्ड बीट' श्रेणी में नामांकित किया गया था और इसे 'अकादमी एवार्ड' यूएसए के विजेता घोषित किया गया था।


अन्वेशा, जो अब सिर्फ २३ साल की है और इसने चार साल की उम्र में हिंदुस्तानी क्लासिकल (वोकल) गुरु श्री जयंत सरकार से औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया था और वरिष्ठ पंडित अजोय चक्रवर्ती (पटियाला घर) ने इससे ३२० फिल्मों में करीबन ३५० गीत अलग-अलग भाषाओं में गंवाए है।



अन्वेशा ने कई फिल्मों के लिए गीत गाए है, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न’ - संगीत निर्देशक प्रीतम, ‘आय एम २४’ – जतिन पंडित, ‘डेन्जरस इश्क’ – हिमेश रेशमिया, ‘लव यू सोनियो’ – विपिन पटवा, ‘रांझना’ – ए आर रहमान,’रावडी राठोड’ (बैकग्राउड वोकल्स), ‘कांची’ – इस्माइल दरबार’ (ड्यूट सोनू निगम के साथ), ‘रिवॉल्वर रानी’ – संजीव श्रीवास्तव, ‘गुरु दक्षिणा’ – इस्माइल दरबार, ‘द एक्सपोज’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ – हिमेश रेशमिया व ‘दो लफ्जों की कहानी – बबली हक्क।



उनकी आगामी फिल्मों में 'जस्ट टिगडम' – इस्माइल दरबार, ‘सुपारीनामा’-कौशल महावीर, एक अनटाइटल फिल्म – अवीशेक, ‘निया’ - शंकर-एहसान-लॉय (अरीजीत सिंह के साथ युगल) और 'द फाइनल एन्काउंटर' (शान के साथ युगल)।अन्वेशा ने मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के लिए गाया है।



अन्वेशा ने दुनिया भर में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश (ढाका), यूएई,कतार कनाडा, यूके, ओमान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर दौरा किया और प्रदर्शन किया है और स्टार परिवार एवॉर्ड - २०१०, टेली सम्मान एवॉर्ड २०१० – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (टाइटल गीत – ईटीवी बांगला), सिंगर ऑफ द सीरिज एवॉर्ड – म्यूजिक का महा मुकाबला २०१० (स्टार प्लस), बिग म्यूजिक एवॉर्ड -२००९ (९२.७ बिग एफ) – मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट, राइजिंग स्टार एवॉर्ड -२०११ (९२.७ एफएम), टेली सिने एवॉर्ड २०११ -  बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (फिल्म) बंगाली, मिर्ची म्यूजिक एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ और फिल्मफेयर एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।




Sunday, August 20, 2017

एक्ट्रेस क़ायनात ख़ान का पहला सिंगल सांग लव का टॉनिक रिलीज़




मॉडल एक्ट्रेस क़ायनात ख़ान ने अपना पहला गीत लव का टॉनिक मुंबई के द व्यू में लांच किया जिसे रिलीज़ करने एक्ट्रेस सना ख़ान ख़ास आयी। इस गीत को गाया है ऋतू पाठक ने जिसे लिखा है अमिताभ रंजन और संगीत से सजाया है शिवम बागची ने। टी सीरीज़ ने इस गीत को रिलीज़ किया है जिसे बनाया है कायमान प्रोडक्शंस ने। इस इवेंट में  भोजपुरी एक्ट्रेस संगीता तिवारी भी आयी थी जिन्होंने क़ायनात खान को एलबम  के लिए ढेर सारी बधाई दी। 

Friday, November 4, 2016

सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर की एलबम सपनो का गांव रिलीज़ हुआ

Displaying ayushman jain,suresh wadkar,deevya jain.jpg


विंद्र जैन ग्रुप ने अपना पहला किड्स वेब चैनल वेलकम टू फेरीलैंड जुहू के आजिवासन हॉल में किया। इस समारोह  में दो एलबम भी लांच किये  गये । इस इवेंट में सुरेश वाडकर , प्रेम वाडकर , पदमा वाडकर , दिव्या जैन और आयुष्मान जैन  उपस्थित थे। सुरेश वाडकर की बेटी जिया वाडकर ने अपनी पहली  एलबम  "सपनो  का गांव"  लांच किया।  कमाल है की रविंद्र जैन ने सुरेश वाडकर को  बॉलीवुड में ब्रेक दिया था और अब आयुष्मान जैन ने सुरेश वाडकर की पुत्री जिया को ब्रेक दिया एलबम में।
Displaying jiya wadkar & deevya jain.jpg

Monday, September 26, 2016

पदमश्री अनूप जलोटा ने रविन्द्र जैन की आखिरी दो एलबम चाहे राम भजो चाहे श्याम और जपले प्रभु का नाम लॉंच की

 एलबम  चाहे राम भजो चाहे श्याम रविन्द्र जैन की आखिरी एल्बम है जिसमे इन्होंने ना केवल गीत गाया है बल्कि भजन लिखे हैं और संगीत भी दिया है। ये एलबम  श्री राम और श्री कृष्णा को समर्पित है।  इस एलबम  में रविन्द्र जैन के अलावा तरन्नुम मलिक, पदमा जोगलेकर, सतीश देहरा, दीपमाला और मीनल जैन ने भजन गाये हैं। इस एलबम  को रिलीज़ किया अनूप जलोटा ,आयुष्मान ,दिव्या जैन और निर्मला जैन ने।

दूसरी एलबम  जपले प्रभु का नाम को लिखा है जानी - मानी लेखिका निर्मला जैन ने ,संगीत दिया था रविन्द्र जैन ने। इस एलबम  में रविन्द्र जैन के साथ तरन्नुम मलिक , पूनम राज, पियशि सेनगुप्ता, तृप्ति शाक्या और मेहक मोंगा ने भजन गाया है। इन दोनों एलबम  को आर जे सिरीज़ ने रिलीज़ किया है। इस कंपनी को रविन्द्र जैन और उनकी पत्नी दिव्या जैन ने कई साल पहले शुरू किया था। 
ये एल्बम यूट्यूब ,सावन ,गाना ,आई ट्यून्स पे उपलब्ध है। ज़्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट  -www.ravindrajaingroup.com पर लॉग ऑन करें। 


Tuesday, March 29, 2016

दिल्ली में कैलाश खेर के इश्क़ का अनोखा अंदाज

इश्क का अंदाज, इसका खुमार बहुत खास होता है और यदि इश्क को संगीत का साथ व लोकप्रिय गायक कैलाश खेर की आवाज़ मिल जाये तो कमाल होना वाजि़ब है। कुछ ऐसा ही नज़ारा दिल्लीवासियों ने हाल ही में देखा कनाॅट प्लेस स्थित द जंकयार्ड कैफे में। मौका था संगीत कम्पनी सारेगामा द्वारा रिलीज किये गये कैलाश खेर और उनके बैंड कैलासा के पांचवें एलबम ‘इश्क अनोखा’ का। 

 
विधिवत् अंदाज में एलबम लांच के बाद कैलाश खेर ने मंच सम्भालते हुए दिल्ली, विशेष रूप से कनाॅट प्लेस को लेकर अपने अनुभव साझा किये और अपने चिर-परिचित अंदाज में सभी को मंत्र-मुग्ध किया।
कैलाश खेर ने अपने बैंड कैलासा के साथ नयी एलबम ‘इश्क अनोखा’ के साथ लोकप्रिय गीत ‘तेरी दीवानी, संईया, बबम बम बम..’ आदि भी प्रस्तुत किये और यहां के माहौल में इश्क के रंग बिखेरे।
 
एलबम के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने बताया कि इसमें अलग-अलग मूड के गीत हैं, जो कि पिछले सभी गीतों से अनोखे हैं क्योंकि एलबम के नाम में इश्क़ के साथ अनोखा भी है तो हमने एलबम में सभी कुछ अनोखा देने की कोशिश की है। फ्लॅमेंको और सैक्सोफोन जैसे वाद्य यंत्रो का प्रयोग करके आधुनिक संगीत के साथ-साथ पारंपरिक संगीत का मिश्रण किया है। 
 
शीर्षक गीत ‘इश्क़ अनोखा’ के बारे में उन्होंने कहा ‘हम सभी प्यार में विश्वास करते हैं, सभी को प्यार होता भी है लेकिन उसे हमें व्यक्त करना नही आता। यही वजह है यह गीत बहुत ही उम्दा है ‘है मेरा इश्क़ अनोखा है री, बस जताना नही आता हाँ बताना नही आता।
 
एलबम के विषय में सारेगामा के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने बताया कि कैलाश खेर के गीतों के लिए उनके चाहने वालों को विश्वभर में इंतजार रहता है क्योंकि बहुत हटकर और दिल को छूने वाला संगीत लेकर आते हैं और श्रोताओं को इनके गीतों से इश्क हो जाता है। सभी गीत सीडी सहित आॅनलाइन सारेगामा डाॅट काॅम व आईट्यून म्यूजि़क स्टोर्स पर उपलब्ध है।

एलबम लांच के मौके पर जंकयार्ड कैैफे के उमंग तिवारी, मिकी मेहता, पूजा तिवारी, सारेगामा इंडिया के विक्रम मेहरा सहित कई गणमान्य अतिथि व उत्साहित दिल्लीवासी मौजूद थे।



 
 
 

Tuesday, March 15, 2016

'ड्रीम गर्ल' गीत को मेरे साथ ड्रीम गर्ल ने गाया है --- बाबुल सुप्रियो


गायक बाबुल सुप्रियो वैसे तो मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका पहला प्यार यानि गीत - संगीत अभी भी उनके साथ है ।  अपने  इसी प्यार गीत - संगीत को  आगे बढ़ाते हुए बाबुल अपने चाहने वालों के लिये एक नया म्यूजिकल सिंगल " ड्रीम गर्ल " लेकर आये हैं।  जिसे रिलीज़ किया है संगीत कंपनी सारेगामा ने।  "ड्रीम गर्ल" एलबम में बाबुल का साथ दिया है हम सबकी ड्रीम गर्ल जी हाँ हेमा मालिनी ने।   

एलबम का नाम "ड्रीम गर्ल" है कुछ बताइये इसके बारें में ?
एलबम "ड्रीम गर्ल" में मेरे साथ गीत को गाया है ड्रीम गर्ल के  नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेत्री हेमा मालिनी ने। इसी लिये ही हमने यह नाम "ड्रीम गर्ल " सोच विचार कर रखा है  इस गीत में हेमा जी एक लव  गुरु के रूप में लड़कों को बता रही हैं कि कैसे वो अपने रूठे हुए प्यार को मना सकते हैं। 

हेमा मालिनी के साथ इस एलबम की कुछ खास वजह ? 
वजह बस इतनी ही है कि एक बार मैं और हेमा जी झारखंड  गये थे चुनाव प्रचार के लिये तो उस समय उन्होंने मुझे अपने मोबाइल में रखे हुए दो बंगाली गीतों को सुनाया जिन्हें उन्होंने गाया था लेकिन पता नही किन्ही कारणों से वो गीत उनके चाहने वालों तक पंहुच नही पाये थे । इन गीतों को हेमा जी ने किशोर कुमार के कहने पर गाया था। किशोर कुमार चाहते थे ये बंगाली गीत हेमा जी गायें इसके लिए उन्होंने हेमा जी की माँ से बात की। हेमा जी के गाये इन गीतों को लेकर  मैंने सारेगामा के संजीव गोयनका से बात की और वो तैयार हो गये इन गीतों के लिये।  फिर जब मैं और हेमा जी इन गीतों पर काम करने लगे तो हेमा जी ने कहा कि इन गीतों को तो बंगाली श्रोता ही सुन सकेगें क्योंकि ये गीत बंगाली में हैं क्यों न हम कुछ ऐसा गीत गायें जो की हिंदी में हो।  बस फिर इस तरह हमने "ड्रीम गर्ल " गीत की तैयारी करनी शुरू की. मैं कई गीतकारों से मिला फिर आखिरी में शब्बीर अहमद से मुलाकात हुई।  अच्छा गीत लिखा है उसने।  कुछ लाइनें मैंने भी उसमें जोड़ी,  म्यूजिक भी मैंने ही दिया है।  वीडियो भी बहुत ही अच्छा बना है.   

क्या इस एलबम में वो दोनों बंगाली गीत भी हैं ?
नहीं अभी इस एलबम में वो गीत नही हैं। उन गीतों को हम दुर्गा पूजा में रिलीज़ करेगें।  

फिल्मों में फिर कब आपकी आवाज़ सुनेगें आपके प्रशंसक ?
जल्दी ही कुछ गीतों को मैंने गाया है , जैसे - जैसे फ़िल्में आयेंगी आपको पता चलेगा। 

आजकल प्राइवेट एलबम का दौर बिलकुल ही खत्म हो गया है ऐसे में क्या आप सोचते हैं कि आपकी इस एलबम को कितनी सफलता मिलेगी ?
सफलता मिलगी अगर आप सब भी मेरा इसमें साथ देगें, जी हाँ क्योंकि पायरेसी की वजह से सब खत्म हो गया है एक ऐसा भी दौर था जब सारे गायक - गायिका सभी  नॉन फ़िल्मी गाने गाते थे।   लेकिन आज सब लोग फ़िल्मी गीतों को ही प्रोमोट करते हैं बस , मीडिया भी सपोर्ट  नही करता।  कितने ही रियल्टी शो होते हैं संगीत के , इसमें विजेता बन कर गायक बस  शो ही करता  रह जाता  हैं कभी भी  उसका  एलबम रिलीज़ नही हो पाता । क्योंकि हम सब जगह पैसे खर्च कर सकते हैं लेकिन १५ रूपये का गाना आई ट्यून से नही खरीद सकते। ऐसे में कौन सी म्यूजिक कंपनी उस पर अपने इतने सारे रुपयों को लगायेगी जब बदले में उसे कुछ नही मिलेगा। मेरी आप सबसे विनती है आप सब भी मेरी इस बात को आगे बढ़ाये की संगीत की चोरी न करें बल्कि अपने पसंद के गीत को १५ रूपये में खरीदें। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...