Showing posts with label Music Release. Show all posts
Showing posts with label Music Release. Show all posts
Thursday, November 3, 2016
हिंदी फिल्म ये है लॉलीपॉप के म्यूजिक रिलीज़ और फर्स्ट लुक रिलीज़
Tuesday, August 9, 2016
फिल्म मजाज़ का संगीत रिलीज़ किया लोकप्रिय संगीतकार ख़य्याम साहेब ने
उर्दू के बड़े शायर "असरार उल हक़ मजाज़ लखनवी " के जीवन पर बनी फिल्म "मजाज़ - ऐ ग़म ए दिल क्या करूँ " कासंगीत रिलीज़ किया लोकप्रिय संगीतकार ख़य्याम साहेब ने। संगीत रिलीज़ के अवसर पर संगीत जगत की कई बड़ीहस्तियाँ मौजूद थी जिनमें तलत अजीज़ जिन्होंने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है |
गज़ल गायक पंकज उधास , भजन सम्राट अनूप जलोटा , गायिका अल्का याज्ञनिक उपस्थित थी। इनके अलावा फिल्म"मजाज़ " के निर्माता शक़ील अख्तर , डॉ मदीह ,निर्देशक रविन्द्र सिंह , फिल्म की नायिकायें रश्मि मिश्रा , काजलराघवानी और तलत अजीज़ की पत्नी बीना अजीज भी शामिल हुए।
ख़य्याम साहेब ने फिल्म "मजाज़ " के संगीत की तारीफ़ की और कहा कि, "तलत ने फिल्म की कहानी के मुताबिक़संगीत तैयार किया है। मैं फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माता - निर्देशक को बधाई देता हूँ कि वो सभी "मजाज़ " जैसेशायर की जिंदगी पर बनी फिल्म का हिस्सा हैं।

" गायक और संगीतकार तलत अजीज़ ने कहा कि " ख़य्याम साहेब मेरे वालिद की तरह है। मैंने जब इस फिल्म कासंगीत तैयार किया तो सबसे पहले उनके घर गया उनको सुनाने के लिये। मैने बेहतरीन संगीत तैयार करने की कोशिशकी है और आशा करता हूँ कि सभी सुनने वाले इसे पसन्द करेगें। "
तलत अज़ीज़ के यूं तो अनेकों गज़ल एलबम आ चुके हैं साथ ही उन्होंने अनेको फिल्मों व टी वी धारावाहिकों में गीतों कोगाया है. अनेकों टी वी धारावाहिकों में भी संगीत दिया है। लेकिन पहली ही बार उन्होंने किसी फिल्म का संगीत दिया है।
Sunday, August 7, 2016
ये तो टू मच हो गया के ऑडियो रिलीज़
बादशाह खान की पहली हिंदी फिल्म ये तो टू मच हो गया का संगीत अँधेरी के ग्रैंड इम्पीरियल बैंक्वेट में हुआ जहाँ फिल्म के कलाकार जिमी शेरगिल, पूजा चोपड़ा, ब्रूना अब्दुल्लाह , विजय पाटकर आये और मेहमानों में ब्राईट के योगेश लखानी,अयूब खान अलावा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आफताब अहमद खान भी थे जिन्होंने फिल्म का संगीत रिलीज़ किया।
इस फिल्म के निर्देशक हैं अनवर खान,निर्माता हैं अली उनवाला और सह निर्माता हैं निलय पांडे , संगीतकार हैं अविषेक मजूमदार . फिल्म में अरबाज़ खान ,जिमी शेरगिल ,पूजा चोपड़ा के अलावा ब्रूना अब्दुल्लाह, मुरली शर्मा,
ज़रीना वहाब और विजय पाटकर हैं। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक के पास है। फिल्म दो सितम्बर को रिलीज़ होगी जिसे इ ४ यू इंटरप्राइजेज रिलीज़ करेगी।
ज़रीना वहाब और विजय पाटकर हैं। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक के पास है। फिल्म दो सितम्बर को रिलीज़ होगी जिसे इ ४ यू इंटरप्राइजेज रिलीज़ करेगी।
Thursday, July 21, 2016
फिल्म "द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिसरा" का संगीत रिलीज़ हुआ

पिछले दिनों में मुंबई के हार्डरॉक कैफ़े में फिल्म "द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिसरा" का संगीत रिलीज़ हुआ। इस संगीत रिलीज़ पर अभिनेता अरशद वारसी , कयोज ईरानी , बोमन ईरानी उपस्थित थे। फिल्म में पांच गीत हैं सभी गीतों की धुनें अलग - अलग संगीतकारों ने बनाई हैं। तो संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स अंजान , गायिका कनिका कपूर , गायक कार्तिक धीमान - संगीतकार उज्ज्वल - निखिल , गायिका सकीना खान संगीतकार अभिनव बंसल भी शामिल हुए इसमें। सभी गायकों ने अपने - अपने गीतों को स्टेज पर परफॉर्म भी किया। हालांकि १ घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम फिर भी फिल्म के निर्देशक मनीष झा इसमें शामिल नहीं हुए। सच में ट्रैफिक में फँस गये थे या कोई वजह पता नही, फिर भी बोमन ईरानी ने अरशद वारसी के साथ स्टेज पर अपने काम करने के अनुभव को बताया। बाद में अरशद वारसी और कयोज दोनों ने गीत "इश्क़ दी गाडी चल पड़ी " पर डांस भी किया।
म्यूजिक रिलीज़ में निर्माता राहुल मित्रा ( सी ई ओ वेव सिनेमा ) निर्मात्री शरीन मंत्री और किशोर अरोड़ा (ऑय कैंडी )
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...






