Showing posts with label Song launch. Show all posts
Showing posts with label Song launch. Show all posts

Wednesday, May 11, 2016

एक कुड़ी गीत लांच पर आलिया ने भी गीत गुनगुनाया

आज यानि ११ मई को दोपहर सिनेपोलिस ( जो पहले फन सिनेमा था ) अँधेरी वेस्ट के स्क्रीन ३ में फिल्म "उड़ता पंजाब"  का गाना "एक कुड़ी " लांच हुआ।  हालांकि मीडिया को ११. ३० का समय दिया गया था लेकिन करीब सवा घण्टे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम । "एक कुड़ी " गीत को बहुत ही मधुर आवाज़ में गाया है पंजाबी फिल्मों के हीरो और गायक दिलजीत दोसांझ ने जबकि गीत फिल्माया  है आलिया भट्ट पर।  इस गीत में कुमारी पिंकी ( आलिया भट्ट ) ने हॉकी खेली है तो सॉन्ग लांच पर हॉकी भी थी लेकिन बॉल नहीं थी लेकिन फिर भी आलिया ने  फोटोग्राफरों के लिए हॉकी स्टिक के साथ पोज़ भी दिये।


गीत लांच पर आलिया के अलावा , निर्देशक अभिषेक चौबे, संगीतकार अमित त्रिवेदी , फैंटम के विकास बहल और बालाजी मोशन पिक्चर्स के अमन गिल भी थे। "एक कुड़ी " को आलिया ने भी गुनगुनाया और कहा कि "ऐसे ही फिल्मों में गीतों को गाते - गाते मैं अच्छे से सीख जाऊँगी और एक दिन शायद मेरा भी एलबम बन जाये। 
१७ जून को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में पंजाब में युवाओं के बीच फ़ैल रहे नशे के ज़हर के बारें में दिखाया गया है।  फिल्म के पोस्टर में भी एक गाली भी लिखी हुई है "ड्रग दी माँ दी ". फिल्म में गालियाँ भी है तो सेंसर क्या रुख होगा के जवाब में निर्माता विकास बहल ने कहा कि , "  हमारी फिल्म वैसे भी १८ साल के ऊपर के दर्शकों के लिये है तो ए सार्टिफिकेट ही हमें चाहिये।"
  

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...