Showing posts with label bhajan. Show all posts
Showing posts with label bhajan. Show all posts

Monday, September 26, 2016

पदमश्री अनूप जलोटा ने रविन्द्र जैन की आखिरी दो एलबम चाहे राम भजो चाहे श्याम और जपले प्रभु का नाम लॉंच की

 एलबम  चाहे राम भजो चाहे श्याम रविन्द्र जैन की आखिरी एल्बम है जिसमे इन्होंने ना केवल गीत गाया है बल्कि भजन लिखे हैं और संगीत भी दिया है। ये एलबम  श्री राम और श्री कृष्णा को समर्पित है।  इस एलबम  में रविन्द्र जैन के अलावा तरन्नुम मलिक, पदमा जोगलेकर, सतीश देहरा, दीपमाला और मीनल जैन ने भजन गाये हैं। इस एलबम  को रिलीज़ किया अनूप जलोटा ,आयुष्मान ,दिव्या जैन और निर्मला जैन ने।

दूसरी एलबम  जपले प्रभु का नाम को लिखा है जानी - मानी लेखिका निर्मला जैन ने ,संगीत दिया था रविन्द्र जैन ने। इस एलबम  में रविन्द्र जैन के साथ तरन्नुम मलिक , पूनम राज, पियशि सेनगुप्ता, तृप्ति शाक्या और मेहक मोंगा ने भजन गाया है। इन दोनों एलबम  को आर जे सिरीज़ ने रिलीज़ किया है। इस कंपनी को रविन्द्र जैन और उनकी पत्नी दिव्या जैन ने कई साल पहले शुरू किया था। 
ये एल्बम यूट्यूब ,सावन ,गाना ,आई ट्यून्स पे उपलब्ध है। ज़्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट  -www.ravindrajaingroup.com पर लॉग ऑन करें। 


Monday, February 8, 2016

संगीतकार शिव-हरि ,गीतकार योगेश गौर और गायक सुरेश वाडकर को पहला रविन्द्र जैन एकाडेमी अवार्ड २८ फरवरी

यद्यपि दादा श्री रवीन्द्र जैन जी की छाया, प्रेरणा, शिक्षा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है तथापि शारीरिक रूप से उनका हमारे बीच न होना एक असहनीय दुःख है। दादा की कला, दादा का गीत संगीत, दादा के उस अलमस्त फ़कीरा वाले  स्वभाव आदि को जीवंत और तरोताज़ा बनाये रखने के लिए पहले की ही तरह अब भी हर साल 28 फ़रवरी को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमे "रवीन्द्र जैन अकादमी अवार्ड" एक गीतकार एक संगीतकार और एक गायक को दिया जायेगा।
दादा की जन्मतिथि 28 फ़रवरी को पहले की ही तरह आगे भी हर साल उसी हर्षोल्लास और भव्यता के साथ एक महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा. चूँकि रवीन्द्र जैन जी गीतकार संगीतकार और गायक तीनों थे इसलिए उनके नाम का अवार्ड भी इन तीनों विधाओं के पारंगत और नामचीन कलाकारों को दिया जा रहा है।
अवार्ड चयन समिति और फ़िल्म जगत के कुछ गणमान्य लोगों के परामर्श और सहमति से इस साल ये तीनों अवार्ड क्रमशः--विख्यात गीतकार श्री योगेश गौर जी ,वरिष्ठ संगीतकार जोड़ी शिवहरि ( श्री शिव कुमार शर्मा- श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी),प्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री सुरेश वाडकर जी  को देने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम स्थल -हरे रामा  कृष्ण ऑडिटोरियम ,इस्कॉन मंदिर जुहू , मुम्बई .

Sunday, December 20, 2015

मनीषा अग्रवाल और अनूप जलोटा ने म्यूजिकल प्ले -मैं हूँ मीरा, जयपुर के आमेर महल में परफॉर्म किया


गायिका मनीषा अग्रवाल जिनकी हाल ही में टाइम्स म्यूजिक से मैं हूँ मीरा एल्बम रिलीज़ हुई थी मुंबई में ,इन्होने पदमश्री अनूप जलोटा के साथ मिलकर जयपुर के आमेर महल में मैं हूँ मीरा लाइव परफॉर्म किया। इस शो का आयोजन जयपुर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया। पंडित विश्वमोहन और सौरभ भट्ट ने इस एल्बम का संगीत दिया है। मनीषा ने मीरा का किरदार किया है और वही अनूप जलोटा ने कृष्णा का। दोनों ने अपनी अदाकारी और संगीत से सभी लोगों का मन जीत लिया। इस म्यूजिकल प्ले का निर्देशन किया है रमेश लखनपुर ने और डांस डायरेक्टर हैं जयपुर की अनीता प्रधान ने। 

Friday, November 6, 2015

हेमा मालिनी ने मनीषा अग्रवाल की मीरा भजन की एलबम मैं हूँ मीरा रिलीज़ की

Displaying tarun pawar,gauri,anup jalota,hema malini,manesha agarwal,pt vishwa mohan & saurabh bhatt.jpg
Displaying anup jalota,hema malini,pt vishamohan bhatt & manesha agarwal.jpgहेमा मालिनी ने मनीषा अग्रवाल की मीरा भजन की एलबम मैं हूँ मीरा रिलीज़ की. जयपुर राजस्थान की रहने वाली मनीषा अग्रवाल और भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर आवाज़ में गायी एलबम  #मैं हूँ मीरा दो साल की मेहनत का कमाल है। इस एलबम का संगीत दिया है ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने। इस एलबम में कुल नौ भजन हैं -चल वही देश ,म्हणे चाकर राखो  जी जैसे मोहक मीरा भजन हैं। एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने इस एलबम को मुंबई में रिलीज़ किया।  तीन गाने के वीडियो दिखाए गए। अनूप जलोटा ने और विश्व मोहन भट्ट ने एलबम से जुडी बातें मीडिया और मेहमानो को बताई।  टाइम्स म्यूजिक इस एलबम को बाजार में लेकर आ रही है। 

Displaying manesha agarwal,hema malini,pandit vishwa mohan bhatt.jpgDisplaying manesha agarwal1.jpg

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...