Showing posts with label Film. Show all posts
Showing posts with label Film. Show all posts

Monday, March 5, 2018

अशनूर कौर अब अनुराग कश्यप की हिंदी फिल्म मनमर्ज़ियाँ में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ



अशनूर कौर जिन्हे हम ये रिश्ता क्या कहलाता है ,पृथ्वी वल्लभ ,महादेव ,झाँसी की रानी और कई जानेमाने सीरियल में देख चुके हैं अब वो  अनुराग कश्यप की हिंदी फिल्म मनमर्ज़ियाँ में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू के साथ नज़र आयेंगीं।  इस फिल्म में अशनूर तापसी पन्नू की छोटी बहन का किरदार कर रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर में चल रही है।

Saturday, March 3, 2018

कप ऑफ़ लाइट्स सीजन २ क्रिकेट का ग्रैंड फिनाले


ओरिएण्टा सिने एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के परम लखानी ने कप ऑफ़ लाइट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का आयोजन जुहू के ग्राउंड में किया जिसमे ८ कॉर्पोरेट टीम ने हिस्सा लिया। ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी ने इस टूर्नामनेट में इनका साथ दिया। इस ग्रैंड फिनाले में संगीत जोड़ी सलीम सुलेमान मर्चेंट , कॉमेडियन सुनील पाल ,मॉडल एक्ट्रेस सुशील जांगीरा ,आरती नागपाल और एकता जैन आये जिन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई दी l जहाँ सलीम मर्चेंट ने राष्ट्रीय गीत और अपने पसंद के गीत गाकर सबको आल द बेस्ट किया वही
सुनील पाल ने कमाल के चुटकुले सुनाये। आल मॉन्स्टर्स और एन बी एस फ्रेंड्स के बीच खेले गए फाइनल मैच को जीता आल मॉन्स्टर्स ने। हसनैन जिसने इस टूर्नामेंट में १५ विकेट लिए उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ़ टूर्नामेंट मिला साथ में एक टीवी और ट्रॉफी मिला ,वहीँ इमरान जिसने इस टूर्नामेंट में १०३ रन बनाये उसे बेस्ट बैट्समैन का ट्रॉफी जीता। संदीप को
मैन ऑफ़ थे सीरीज़ मिला साथ में बजाज डिस्कवर बाइक भी मिली। इस टूर्नामेंट की शुरुआत की ओरिएण्टा सिने एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने और साथ दिया ब्राईट आउटडोर मीडिया ने और ऑक्टागोन मीडिया नेटवर्क्स ने। प्लैटिनम कॉर्प अपर जुहू टाइटल स्पांसर थे ,पावर्ड बाई विन्टेजिनो और बॉम्बे कॉफ़ी हाउस। मिताशी ,अल समित इंटरनेशनल ,राजेश डिजिटल ,बी कंधारी ,निटोन वाल्वस और सेवन स्टार डिजिटल एसोसिएट स्पांसर थे। बॉल पार्क एंटरटेनमेंट के अकबर खान ने इस टूर्नामेंट का एक्सेक्यूशन किया। 

Sunday, February 18, 2018

१७ वां ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड



ट्रांसमीडिया के जस्मिन शाह ने मुंबई के वर्सोवा वेलफेयर ग्राउंड में १७वां ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन और स्टेज अवार्ड का आयोजन किया जहाँ ३००० से ज़्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया। ये अवार्ड गुजराती टीवी सीरियल ,मुंबई और गुजरात के गुजराती नाटक और गुजराती फिल्मों को दिया जाता है। जस्मिन शाह ने आये हुए सभी मेहमानों का शुक्रीया अदा किया। आये मेहमानों में से कुछ थे -  रश्मि देसाई ,बिंदु ,अवनि मोदी ,दीपशिखा ,जयंतीलाल गाड़ा ,आनंद पंडित ,अरविन्द वेगड़ा ,भरत शाह , ब्राईट के योगेश लखानी , धर्मेश मेहता ,मनोज देसाई , जतिन पुरोहित ,आनंदी त्रिपाठी ,ममता सोनी। ये अवार्ड पहले कलर्स गुजराती में दिखाया जायेगा और बाद में सोहम टीवी पर। रश्मि देसाई को उनकी पहली गुजराती फिल्म सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वहीँ टीवी के जानेमाने निर्देशक धर्मेश मेहता को उनकी फिल्म पप्पा तमने नाही समजाय के लिए बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला। इस अवार्ड में रश्मि देसाई, अरविन्द वेगड़ा और अवनि मोदी ने कमाल का डांस परफॉर्म किया।  

दिखाया जायेगा और बाद में सोहम टीवी पर। रश्मि देसाई को उनकी पहली गुजराती फिल्म सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वहीँ टीवी के जानेमाने निर्देशक धर्मेश मेहता को उनकी फिल्म पप्पा तमने नाही समजाय के लिए बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला। इस अवार्ड में रश्मि देसाई, अरविन्द वेगड़ा और अवनि मोदी ने कमाल का डांस परफॉर्म किया।  

Thursday, February 8, 2018

अरबाज़ ख़ान ,आर्यन वैद ,स्मिता जयकर ,डॉक्टर अनिल मुरारका ,शुभ मल्होत्रा ,शिबानी कश्यप मिस और मिसेस टियारा २०१८ में



 रेखा और रुषिकेश मिराजकर  ने तीसरा मिस टीन /मिस पेटीट /मिसेस क्लासिक /मिस और मिसेस टियारा इंडिया का आयोजन मुलुंड के कालिदास नाट्यगृह में  किया जहाँ फ़िल्म जगत के मेहमानों के अलावा मॉडल्स के परिवार और दोस्तों को आमंत्रित किया। शो के एंकर थे पारस और सिमरन आहूजा। शुभ मल्होत्रा ने शो डायरेक्ट किया वही रुषिकेश मिराजकर ने पूरा शो कोरिओग्राफ किया। ख़ुशी कौशल ने मिस टियारा टीन का खिताब जीता और अक्षिता शिवाले ने मिस टियारा पेटिट ,जागृति भट्ट ने मिस पेटिट ग्लोबल ,पूजा व्यास ने मिसेस टियारा इंडिया क्लासिक ,पल्लवी पाटिल ने मिसेस टियारा क्लासिक ग्लोबल ,लाकिंतिउ ने मिसेस टियारा इंडिया कांटिनेंट ,राखी सोनल ने मिसेस टियारा इंटरनेशनल ,शुभांगी मजुमदार ने मिस टियारा और हिना शेख़ ने मिसेस टियारा २०१८ ने जीता। इस इवेंट में पुरे भारत के ३३ कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। शिबानी कश्यप ने कमाल का परफॉरमेंस किया और लोगों को अपनी मधुर आवाज़ से डांस करने पर मजबूर कर दिया। अरबाज़ ख़ान ,स्मिता जयकर,आर्यन वैद और डॉक्टर अनिल मुरारका ने विजेताओं को क्राउन पहनाया और उन्हें बधाई दी .फरियास रिसोर्ट ,मीनू मार्ट ,अतरह ,बी ब्लिंते ,कोरम मॉल ,ब्राइट आउटडोर ,मी आर्गेनिक इस इवेंट के स्पांसर थे। मेघा संपत ने इस इवेंट के लिए ख़ास डांस एक्ट तैयार किया था। 

Wednesday, January 17, 2018

मराठी फ़िल्म येताय ना लगनाला की शूटिंग



स्टेल्लारिया स्टुडिओज़ के अमोल उतेकर जो फिल्म निर्माता हैं और प्रदीप मैस्त्री जो फ़िल्म  निर्देशक हैं ,इन्होने अपनी मराठी फ़िल्म  येताय ना लगनाला की शूटिंग फ़िल्मसिटी के मंदिर की।  शूटिंग में फिल्म के सभी मुख्य कलाकार - महेश मांजरेकर , सिद्धार्थ जाधव , सौरभ गोखले , नीता शेट्टी , रानी अग्रवाल आये।शूटिंग में महेश मांजरेकर बाबा के गेटअप में दिखे। फ़िल्म की पूरी शूटिंग अगले महीने फरवरी तक पूरी हो जाएगी। फ़िल्म के टाइटल से पता चलता है की फ़िल्म एक कॉमेडी फ़िल्म है। इस फिल्म के कैमरामैन हैं समीर अथालये और सह निर्माता हैं नरेश चौधरी। 

Thursday, January 11, 2018

योगेश लखानी दुबई में क्रिकेट के एक इवेंट में

बॉलीवुड और कॉर्पोरेट फील्ड में ब्राइट के योगेश लखानी का बहुत बड़ा नाम है। १०० में से ९० प्रतिशत इवेंट में ब्राइट आउटडोर का नाम जुड़ा है। हाल ही में दुबई में हुए क्रिकेट इवेंट पे योगेश लखानी को ख़ास आमंत्रित किया गया जहाँ इन्होने मैच में क्रिकेटर को चेक दिए। योगेश लखानी की मुलाक़ात जाने-माने क्रिकेटर वसीम अकरम , द ग्रेट खली, एक्टर अरबाज़ ख़ान ,ऊर्वशी रौतेला और ज़रीन ख़ान से मिले।



Tuesday, January 9, 2018

सुपरहिट गीत कान्हा सोजा ज़रा के लिए मधुश्री को मिली सरप्राइज़ पार्टी ।



एस के म्यूजिक के सिद्धार्थ कश्यप, क्लैप टैलेंट के यशराज टोंगिया और रोयांट म्यूजिक के रॉबी बादल ने एक सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन किया फ़िल्म बाहुबली २ के सुपर हिट गीत कान्हा सोजा ज़रा के लिए जुहू के मैरिएट होटल में।  ये पार्टी सिंगर मधुश्री के लिए आयोजित की गयी क्यूंकि इन्होने के सुपरहिट गीत गाया था। मधुश्री इस सफलता का श्रेय कान्हा जी को देना चाहती हैं क्यूंकि डब फ़िल्म का गीत इतना बड़ा हिट होना ये एक चमत्कार है कान्हा का। बिना पब्लिसिटी के इस गीत ने ९० मिलियन हिट किया यूट्यूब पे। इस पार्टी में संगीत जगत के जानेमाने लोग आये मधुश्री को बधाई देने। इनमे से उदित नारायण ,सुदेश भोसले ,ऋचा शर्मा ,सुरेश वाडकर ,जसपिंदर नरूला ,अनूप जलोटा ,सुनील पाल ,ब्राइट के योगेश लखानी ,अनु रंजन ,वीनस के चंपक जैन,ज़ी के अनुराग बेदी और कई मेहमान। भाजपा के कैलाश विजयवर्गी ख़ास बधाई देने मुंबई आये और पार्टी में एक गीत भी गाया। मधुश्री और सारे मेहमानो ने परफॉर्म करके पार्टी में चार चार चाँद लगा दिया। एक्ट्रेस एकता जैन ने इस पार्टी में एंकरिंग करके सबका स्वागत किया और सभी सिंगर्स और मुख्य अतिथि के बारे में अन्य मेहमानों को बताया। 

Saturday, August 12, 2017

अन्वेशा ने अनेकों भाषाओं में गाने गाये हैं


अन्वेशा, जो अब सिर्फ २३ साल की है और अब वो अनेकों भाषाओं में गीतों को गा चुकी हैं.  इन्होने ४ साल की उम्र में हिंदुस्तानी क्लासिकल (वोकल) गुरु श्री जयंत सरकार से औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया था और वरिष्ठ पंडित अजोय चक्रवर्ती (पटियाला घर) ने इससे ३२० फिल्मों में करीबन ३५० गीत अलग-अलग भाषाओं में गंवाए है। उसने प्रमुख टीवी शो में भी भाग लिया है जैसे -- तराणा (फाइनलिस्ट) - ईटीवी बंगाला (२००२), यंग टेलेन्ट प्रतियोगिता (विजेता) २००४, ऑल बंगाल इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन (विजेता) २००६, ज़ी बांग्ला सारेगामापा जूनियर्स (फाइनलिस्ट) २००७, अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया - छोटा उस्ताद (फाइनलिस्ट) २००८ (स्टार प्लस), रॉयल बंगाल सुपरस्टार (फाइनलिस्ट) २००९ (स्टार जलसा ), म्यूजिक का महा मुकाबला (फाइनलिस्ट - शान की टीम में) २०१० (स्टार प्लस), जो जीता वोही सुपरस्टार (२०१२ - स्टार प्लस), कोक स्टूडियो में एमटीवी सीजन 3 ( पापोन ) में प्रदर्शन किया।


अन्वेशा ने कई फिल्मों के लिए गीत गाए है, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न’ - संगीत निर्देशक प्रीतम, ‘आय एम २४’ – जतिन पंडित, ‘डेन्जरस इश्क’ – हिमेश रेशमिया, ‘लव यू सोनियो’ – विपिन पटवा, ‘रांझना’ – ए आर रहमान,’राओडी राठोड’ (बैकग्राउड वोकल्स), ‘कांची’ – इस्माइल दरबार’ (ड्यूट सोनू निगम के साथ), ‘रिवॉल्वर रानी’ – संजीव श्रीवास्तव, ‘गुरु दक्षिणा’ – इस्माइल दरबार, ‘द एक्सपोज’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ – हिमेश रेशमिया व ‘दो लफ्जों की कहानी – बबली हक्क।

उनकी आगामी फिल्मों में 'जस्ट टिगडम' – इस्माइल दरबार, ‘सुपारीनामा’-कौशल महावीर, एक अनटाइटल फिल्म – अवीशेक, ‘निया’ - शंकर-एहसान-लॉय (अरीजीत सिंह के साथ युगल) और 'द फाइनल एन्काउंटर' (शान के साथ युगल)। अन्वेशा ने मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, नेपाली,भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के लिए गाया है।



अन्वेशा ने दुनिया भर में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश (ढाका), यूएई,कतार कनाडा, यूके, ओमान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर दौरा किया और प्रदर्शन किया है और स्टार परिवार एवॉर्ड - २०१०, टेली सम्मान एवॉर्ड २०१० – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (टाइटल गीत – ईटीवी बांगला), सिंगर ऑफ द सीरिज एवॉर्ड – म्यूजिक का महा मुकाबला २०१० (स्टार प्लस), बिग म्यूजिक एवॉर्ड -२००९ (९२.७ बिग एफ) – मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट, राइजिंग स्टार एवॉर्ड -२०११ (९२.७ एफएम), टेली सिने एवॉर्ड २०११ -  बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (फिल्म) बंगाली, मिर्ची म्यूजिक एवॉर्ड


(ईस्ट) २०१३ और फिल्मफेयर एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

Monday, February 20, 2017

मिस दिवा अलंकृता बोरा की हिंदी फिल्म राजा अबरोडिया

Displaying alankrita bora 1.jpg
अलंकृता बोरा २०१६ की मिस दिवा, इंटरनेशनल डांसर फ्रॉम दुबई , मिस ब्यूटी फेस ऑफ़ २०१६ , मिस नार्थईस्ट ने लखविंदर साबला की हिंदी फिल्म राजा एब्रोडिया साइन की.इस फिल्म में अलंकृता ट्विंकल का किरदार करेंगी। अपने किरदार के बारे में अलंकृता ने बताया की - मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी मेरा किरदार फन लविंग ,बबली  और चियरफुल है। 

शबला फिल्म्स प्रा.लिमिटेड बैनर के तले निर्माता-निर्देशक लखविंदर शबला फिल्म ‘राजा एब्रोडिया’ बना रहे है। फिल्म की शूटिंग भारत और जर्मनी में होगी। ‘राजा एब्रोडिया’ की रॉम कॉम स्टोरी है, जिसमें रईस है, लेकिन कम पढ़ा-लिखा लड़का है और गरीब लड़की है, लेकिन उच्च शिक्षित है।  दोनों फैसला करते है कि विदेश जाकर नकली शादी करेंगे। फिल्म के लेखक मनी मनजींद्रर सिंह, कैमरमैन ईशान शर्मा, कास्टिंग निर्देशक दिनेसश सुदर्शन,कला निर्देशक अभिषेक रेडकर और संगीत दिया है जयदेव कुमार व मुख्तार सहोटा ने।Displaying alankrita bora.jpg



Thursday, January 19, 2017

फिल्म कमिंग बैक में अरबाज खान, एन्द्रिता रे, चंद्रकांत सिंह, हेमंत पांडे, विशाल और मोहम्मद सलीम


Displaying chandrakant singh,arbaaz khan & hemant pandey.jpgचंद्रकांत सिंह जिन्होंने पहले तीन कॉमेडी फिल्म और एक सोशल अवेयरनेस वाली फिल्म ‘सिक्स एक्स’ बनाई है। अब एक थ्रिलर फिल्म ‘कमिंग बैक’ के साथ वापसी कर रहे है, जिसमें अरबाज खान की दोहरी भूमिका है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग अरोसा स्विट्जरलैंड में की जाएगी। फिल्म के निर्माता अहिल्या प्रोडक्शन के महेंद्र सिंह नामदेव व आरआरडी मोशन
पिक्चर्स के राकेश दत्ता है। इस हिंदी फिल्म में कन्नड सुपरस्टार एन्द्रिता रे है।अरबाज खान ने बताया कि इस फिल्म में मैं डबल रोल की भूमिका निभा रहा हूं और इससे ज्यादा कुछ बता नहीं सकता। फिल्म की स्क्रिप्ट दिलचस्प है और निर्माताओं के हिसाब से मैं इस भूमिका के लिए एकदम फिट हूं। चंद्रकांत सिंह ने कहा कि अरबाज खान का रोल विषम शैली का है, जो स्विट्जरलैंड के बिजनैस टायकून है और ४० साल की उम्र में एक छोटी लड़की से शादी करते है। इसके बाद उनकी हत्या हो जाती है। इस फिल्म में हेमंत पांडे और गोविंद नामदेव भी है। फिल्म की पूरी शूटींग स्विट्जरलैंड में 
की जाएगी।

Thursday, August 18, 2016

लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ने आँखें २ फिल्म के महूरत के लिए अमिताभ बच्चन ,अरशद वारसी और मीत ब्रदर्स के स्पेशल टक्सिडो बनाये


जाने माने ब्रैंड लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ने अनीस बज़्मी की फिल्म आँखे २ के महूरत पर विंटर कलेक्शन लांच किया अपनी मॉडल्स के साथ। ये महूरत गोरेगांव के फिल्मसिटी में हुआ था। इस महूरत के लिए रियाज़ और रेशमा ने  अमिताभ बच्चन ,अरशद वारसी और मीत ब्रदर्स के स्पेशल टक्सिडो बनाये।विंटर कलेक्शन
शो को कोरियोग्राफ किया था राहुल देव शेट्टी ने
। 

Saturday, August 13, 2016

निर्माता सुशीकैलाश मुम्बई के चॉल में रहनेवाले गरीबों को बच्चों को २० साल से पढ़ाकर एक अच्छे समाजसेविका का काम कर रहीं हैं

निर्माता सुशीकैलाश मुम्बई के चॉल में रहनेवाले गरीबों को बच्चों को २० साल से पढ़ाकर एक अच्छे समाजसेविका का काम कर रहीं हैं। वो मुलुंड के काम करनेवाली गरीबों के बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती हैं और उन्हें अपना नाम बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वो उन बच्चों के लिए किताब ,पेन पेंसिल कॉपी लाकर देती हैं। इस साल दो बच्ची ग्रेजुएट हो चुकी हैं। वो उन्हें एग्जाम पास होने पर गिफ्ट भी देती हैं।वो अपने एरिया में गरीबों को कुकिंग ,योगा भी सिखाती हैं।  हाल ही में उनकी फिल्म दिल साला सनकी रिलीज़ होनेवाली हैं जिसमे जिमी शेरगिल, योगेश कुमार, मदालसा शर्मा,

हृषिता भट्ट और शक्ति कपूर काम कर रहे हैं। 

Thursday, May 26, 2016

उदित नारायण ,अदनान सामी ,पहलाज निहलानी ,पंकज उधास ,सलमा आगा ,शब्बीर कुमार ,शिल्पा शिंदे ,रामदास अठावले छठे भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर में शामिल हुए


कैलाश मासूम ने छठे भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर अवार्ड २०१६ का आयोजन बड़े पैमाने पर  षणमुखानंद हॉल में किया जहाँ हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवार्ड में इस साल उदित नारायण, पंकज उधास,अदनान सामी, अरुण बक्शी, गायक शब्बीर कुमार, सलमा आगा, ब्राईट के योगेश लखानी, टारगेट मीडिया की एकता जैन, हमारा महानगर से राघवेंद्र द्विवेदी, संदीप कुमार, पहलाज निहलानी, समीर धर्माधिकारी, अनिल मुरारका, डी बी चाँद और कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में छे लोकसभा सदस्य आये -रामदास अठावले ,प्रसन्ना कुमार पतसनी, राजेश वर्मा, महेंद्र नाथ पांडेय, सुनील गायकवाड़ और नीलम सोनकर। इस अवार्ड शो में कॉमेडियन सुनील प्रभाकर, दीपू श्रीवास्तव, शब्बीर कुमार, अदनान सामी और उदित नारायण ने कमाल का परफॉरमेंस दिया। 

Wednesday, May 11, 2016

सलीम दीवान की पहली फिल्म "बॉलीवुड डायरीज़" को बेस्ट क्रिटिक फिल्म अवार्ड


राजस्थान के झुंझुनू इलाके के एक डॉक्टर  परिवार में जन्म लेने वाले सलीम दीवान को बॉलीवुड में एक मुकाम बनाने में समय लगा लेकिन जब उन्हें पहली ही फिल्म मिली तो उन्होंने न केवल दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का दिल भी अभिनय से जीत लिया। और अब उनकी फिल्म "बॉलीवुड डायरीज़"को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से बेस्ट क्रिटिक जूरी अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस फिल्म में उन्होंने रायमा सेन और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकारों से काफी कुछ सीखा। 
बॉलीवुड के लिए जूनून रखने वाले सलीम दीवान ने इस फिल्म में एक स्ट्रगलिंग ऐक्टर की भूमिका अदा की थी। कॉलेज के समय से ही नाटक करते आ रहे सलीम ने इस फिल्म के लिए काफी तयारी की थी। स्टार टीवी के एक रियलिटी शो "गेट सेट गो" में भाग लेने वाले सलीम हर प्रकार की भूमिकाएं करने के लिए तैयार हैं। अपनी पढाई पूरी करके वह अपनी फैमिली के फार्मा बिज़नस को संभालने के लिए मुंबई आए मगर उनके अंदर का एक्टर उन्हें बेचैन किये हुए था। पहली फिल्म "बॉलीवुड डायरीज़"को बेस्ट क्रिटिक फिल्म अवार्ड मिलने से सलीम बेहद उत्साहित हैं.   

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...