Saturday, November 21, 2015

होली पर रिलीज़ होगी जॉन - श्रुति हसन की ' रॉकी हैंडसम'


'फ़ोर्स ' की सफलता के बाद निर्देशक निशिकांत कामत और जॉन अब्राहम की जोड़ी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म ' रॉकी हैंडसम' में साथ आ रही है। यह फिल्म होली के अवसर पर 25, मार्च 2016 को रिलीज़ होगी।
रिलीज़ के बाबत निर्माता जॉन अब्राहम और सुनीर खेतरपाल ने कहा, '' इस हफ्ते हमने डायरेक्शन टीम के साथ फिल्म का फाइनल संपादन देखा और निर्धारित दिशा में तेजी से और सुचारू रूप से चलने का निर्णय किया। नायक और एक सात साल की लड़की के बीच के भावनात्मक सम्बन्ध को दिखाती इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए काफी विचार विमर्श के बाद होली के लम्बे सप्ताहांत वाले शुक्रवार का समय चुना गया। होली जैसे ख़ास मौके पर इस ख़ास फिल्म का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ होगा। अज़ूरेएंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत
"रॉकी हैंडसम" को जा एंटरटेनमेंट और अज़ूरे एटरटेनमेंट ने प्रस्तुत  किया है।

No comments:

Post a Comment

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...