
रवि किशन ने आगे कहा कि यह विकट संकट की स्थिति हैं, जिसमें हम सभी को बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए। ताकि उनका इस हाल में खुद को अकेला महसूस न करें। हम सभी उनके साथ हैं और उन्हें भी इस विषम परिस्थिति में धैर्य और सयंम के साथ काम लेना चाहिए। पूरा देश बाढ़ प्रभावित हमारे मां – भाईयों के साथ है। साथ ही भोजपुरिया फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को बाढ़ पीडि़तों से सहानुभूति है। इसलिए उन्हें भी मदद को हाथ बढ़ाना चाहिए। क्योंकि आज हम जो कुछ भी हैं, उसमें उनका भी अहम योगदान है। इसलिए हम खुद बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद कर रहे हैं और सबों से अपील भी कर रहे हैं कि वे इस विपदा की घड़ी में उनकी मदद करें।
No comments:
Post a Comment