Monday, October 12, 2015

एक साथ कई रियल्टी शो अक्टूबर महीने में

अक्टूबर का महीना रियल्टी शो के लिए कुछ ख़ास हो गया है क्योंकि ११ अक्टूबर को लोकप्रिय शो #बिग बॉस शुरू हुआ।  लोकप्रिय शो #बिग ब्रदर पर आधारित इस शो के होस्ट हैं #सलमान खान. हालांकि बिग बॉस का यह ९ वाँ 

 सीज़न हैं जबकि "आज की रात है जिंदगी" जो की स्टार प्लस पर १८ अक्टूबर से हर रविवार को रात ८ बजे आयेगा।  इस शो के प्रोमो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किये जा रहे हैं क्योंकि इस शो के होस्ट हैं हमारे बिग बी। एक रियल्टी शो "आई कैन डू दैट "भी ज़ी टी वी पर शुरू होने वाला है।  यह शो भी अमेरिकन शो  "आई कैन डू दैट" पर आधारित है। फरहान अख्तर इस शो जज हैं।  इस शो से पहले भी फरहान  "नच बलिए" डांस रियल्टी शो के जज और "ओये इट्स फ्राइडे" को होस्ट कर चुके हैं।  यह शो भी बिग बॉस की तरह सेलेब्रिटी शो है। जबकि "आज की रात है जिंदगी" भी ब्रिटिश सीरीज़ "टुनाइटस द नाईट" पर आधारित है।  इसे  बिग बी होस्ट करेगें हालांकि यह शो आम लोगों पर आधारित है लेकिन इसमें सेलेब्रिटी भी हिस्सा लेंगे। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...