Friday, March 20, 2015

संगीतकार जोड़ी संजीव दर्शन संगीत में धमाल मचाने वापस आ गये हैं

जिस प्रकार नदीम श्रवण की जोड़ी बहुत हिट रही थी और बाद में श्रवण के बेटे संजीव - दर्शन ने भी हिट जोड़ी बनाई और आज वापस कई हिट गानो के साथ संगीत देने वापस आ गए हैं। संजीव - दर्शन को पहला ब्रेक आमिर खान की हिंदी फिल्म 'मन' से मिला था। उसके बाद एक लम्बा ब्रेक रहा म्यूजिक से। अब वो पिछले साल से पूरी जोश के साथ वापस आये हैं। 

'ग्रैंड मस्ती' फिल्म के हिट गीतों के बाद, 'सुपर नानी' के गाने फिर 'डर्टी पॉलिटिक्स' का सुपर हिट गाना 'घाघरा' और आजकल सारे जगह धूम मचानेवाले गाना #छिल गए नैना #एन एच १० से काफी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। हम संजीव दर्शन की जोड़ी से कई हिट गीतों का इंतज़ार करेंगे। संजीव दर्शन आजकल कई नई फिल्मो के गानो की मीटिंग कर रहे हैं। हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें भी देते हैं। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...