Friday, July 31, 2015

सत्या मांजरेकर अपने पिता महेश मांजरेकर के साथ अपनी फिल्म जाणिवा प्रमोट करने कॉमेडी क्लास शो में आये


Displaying neha kakkar,subohi joshi,srman jain,harshwardhan dixit,krishna abhishek,mahesh & satya  manjrekar,bharti singh & tejashree borkar dixit.jpgशरमन जैन जो एक एक्टर हैं, अब वो मराठी फिल्म जाणिवा फिल्म के निर्माता भी हैं। इन्होने मिलिंद -रेशमा विष्णु और अरविन्द कुमार के साथ मिलकर फिल्म बनाई है। फिल्म को प्रमोट करने शरमन ने सत्या मांजरेकर, महेश मांजरेकर, गीतकार तेजश्री बोपकर दीक्षित, संगीतकार हर्षवर्धन दीक्षित और गायिका नेहा कक्कड़ को कॉमेडी क्लास शो में आमंत्रित किया। शो में नेहा ने मराठी गीत भी गाया। कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और सुबोही जोशी ने फिल्म के कलाकारों को बधाई दी और फिल्म की सफलता की कामना की। फिल्म आज समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ हो रही है। 

Tuesday, July 28, 2015

रेणुका शहाणे,सत्या मांजरेकर,अनुराधा मुखर्जी ,एकता जैन और संचिति सकट टाटा हॉस्पिटल के कैंसर पीड़ित बच्चों के स्कालरशिप इवेंट में ताज होटल पहुंचे


Displaying anuradha,milind,arvind,renuka,dr prabhat,sanchiti & ekta.jpg

Displaying anuradha,satya,renuka,milind & arvind kumar.jpgएंजेल प्रोडक्शन और ब्लू ऑय प्रोडक्शंस की मराठी फिल्म जाणिवा को निर्माता मिलिंद विष्णु, अरविन्द कुमार, रेशमा विष्णु और एक्टर सरमन जैन ने बनाया है जो ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी।इस फिल्म के कलाकार रेणुका शहाणे ,सत्या मांजरेकर और अनुराधा मुखर्जी कोलाबा के ताज होटल में निर्माता अरविन्द कुमार और मिलिंद विष्णु के साथ पहुंचे। वहां इनलोगों ने कैंसर से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की और बाद में स्कालरशिप के चेक बांटे वहां के हेड डॉक्टर श्रीपद बनावली के साथ मिलकर। इस इवेंट में पहली बार ऐसा हुआ है की एक बच्चा जिसका नाम प्रभात भार्गव था वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़कर आज कैंसर का ही डॉक्टर बना है और इसी हॉस्पिटल में काम कर रहा है। संचिति सकट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए दो गीत भी गाये। एकता जैन ने बच्चों को जोक्स सुनाये और उनके साथ फोटो खींची।जाणिवा फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार इस इवेंट में आकर इतने भावुक हो गए की उन्होंने भी वहीँ पे चेक काटकर डोनेशन दे दिया टाटा हॉस्पिटल को।

Friday, July 3, 2015

हिंदी फिल्म --- गुडु रंगीला


हिंदी फिल्म --- गुडु रंगीला  
बैनर फॉक्स स्टार स्टूडियो     
रिलीज़ ---  ३ जुलाई 
निर्माता -- संगीता अहीर 
निर्देशक और लेखक ---- सुभाष कपूर 
कलाकार --- रॉनित रॉय , अरशद वारसी , अमित साध , अदिति राव हैदरी। 
संगीत --- अमित त्रिवेदी 
बैक ग्राउंड संगीत --- हितेश सोनिक 
गायक और गायिका --- गजेन्द्र पोघट , अरिजीत सिंह , चिन्मयी श्रीपदा , शाहिद माल्या , अमित त्रिवेदी और दिव्या कुमार। 

फिल्म "फंस गया रे ओबामा " और "जॉली एल एल बी " के बाद अब निर्देशक सुभाष कपूर की यह फिल्म भी थ्रिलर और  हास्य  फिल्म है लेकिन साथ ही इस फिल्म में हरियाणा में हुई "मनोज - बबली " ऑनर किलिंग को भी दिखाया गया.
फिल्म "गुड्डू रंगीला" में हरियाणा राज्य की पृष्ठ भूमि दिखाई गयी है। फिल्म की कहानी दो चचेरे गुड्डू (अमित साध ) और रंगीला (अरशद वारसी ) की है। जो कि  ऑर्केस्ट्रा में गाकर और  मुखबिरी करके अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।  गुड्डू और रंगीला हैं तो दोनों भाई हैं लेकिन दोनों हैं बिलकुल ही एक दूसरे से अलग. कई बार दोनों खतरनाक तरीके से अजीब परिस्थितियों में भी फंस जाते हैं लेकिन हर बार वो किसी न किसी तरह बच जातें हैं।  दोनों का ही अतीत बहुत दुखद रहा है उनके शहर के रहने वाले बिल्लो पहलवान ( रॉनित रॉय ) की वजह से।  बिल्लो एक राज नेता है  बिल्लो के साथ रंगीला का  करीब दस साल तक एक कोर्ट केस भी चला है। रंगीला उलझ कर  रह गया था उसकी वजह से , रंगीला का बस एक ही  उद्देश्य है किसी भी तरह बिल्लो से अपनी प्यारी बबली का बदला लेना और उसे बर्बाद करना । क्योंकि उसकी ही वजह से उसकी जिंदगी बरबाद हो गयी थी।  जबकि दूसरी तरफ गुड्डू तो बस अपनी जिंदगी में मस्त है उसे तो बस पैसा और लड़की चाहिये।  गुड्डू रंगीला को  अमीर बनने का सपना दिखाता है और बस क्या होता है वो दोनों बेबी (अदिति राव हैदरी ) का अपहरण कर लेते हैं। 
क्या होता है इसके बाद ? क्या दोनों पकडे जाते हैं ? कौन है यह बेबी ? क्या रंगीला बिल्लो से अपना बदला ले पाता है ?

Sunday, June 28, 2015

आखिरकार अच्छे दिन आ ही गये अभिनेत्री कंगना के


अभिनेत्री कंगना रनौत के दिन इन दिनों बहुत ही अच्छे चल रहे हैं क्योंकि उनकी पिछली कुछ फ़िल्में अच्छी गयी साथ ही उनके अभिनय की भी खूब तारीफ़ हुई इन फिल्मों में , देखते देखते वो ए ग्रेड की नायिका बन गयी.  हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम है।  कहते हैं न कि सबके दिन फिरते हैं, तो उनके भी #अच्छे दिन आये ( शायद हमारे प्रधानमंत्री की बात का असर हो गया )

वैसे तो पहले भी उनके बारें में कहा जाता था कि उनके टैंट्रम बहुत हैं जब वो कुछ भी नही बनी थी तब भी, फिर तो आजकल  तो उनके पौ बारह पच्चीस हैं तो सोचो क्या होगा ? उनकी सफलता को भुनाने के लिये उनकी एक रुकी हुई फिल्म "आई लव न्यू ईयर " रिलीज़ हो रही है लेकिन कंगना नही चाहती कि उनकी यह फिल्म रिलीज़ हो क्योंकि उनका कहना है कि यह फिल्म ठीक से नही बनी है इसके लिये उन्होंने मुकदमा भी ठोक दिया कंपनी पर कि यह फिल्म रिलीज़ न हो ।  जबकि फिल्म रिलीज़ के लिये ट्रेलर में कंगना को ही मुख्य भूमिका में दिखाया है जबकि आप जानते हैं क्या ? इस फिल्म के नायक हैं हमारे ढाई किलो के फौलादी हाथ वाले सनी देओल। (लेकिन बेचारे उन पर तो जैसे शनि की ही छाया है)   सनी को भी दर किनार कर दिया है फिल्म के रिलीज़ के लिये , फिर भी कंगना भाव खा रही हैं. 
यह फिल्म तो उनकी ही है फिर क्या परेशानी हैं उनको ? क्या पता उनके साथ - साथ सनी के भी दिन अच्छे आ जायें।   

चर्चा मोहल्ला अस्सी का

इन दिनों निर्देशक #चन्द्र प्रकाश दिव्वेदी की फिल्म #मोहल्ला अस्सी" की बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि उनकी फिल्म का एक ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसमें भरपूर गालियाँ हैं, इस ट्रेलर में लगभग हर कलाकार बनारस की लोकप्रिय गाली दे रहा है क्या हीरो क्या हीरोइन क्या चरित्र अभिनेता सब कोई. लेकिन अपनी इस  फिल्म के बारें में निर्देशक दिव्वेदी का कहना है कि यह ट्रेलर हमने रिलीज़ नही किया है। ठीक है ट्रेलर उन्होंने रिलीज़ नही किया लेकिन फिल्म में कलाकार तो वहीँ सब हैं जो उनकी फिल्म में हैं।

फिर अगर फिल्म में गालियाँ भी हैं तो क्या बात है क्योंकि जिस #उपन्यास "काशी का अस्सी " पर यह फिल्म आधारित बताई जा रही है उसमें भी भरपूर गालियां ( अरे नहीं नहीं बनारस की लोकप्रिय संस्कृति कहा जाता है उसे तो )  हैं तो फिर फिल्म में भी यही सब हो तो क्या बुराई है।  वैसे भी आजकल तो जिसमें जितनी गालियाँ हो  तो बस समझो वो हिट है।
वैसे भी अभिनेता #सनी देओल हैं इस फिल्म में , अभी तक वो एक्शन अपने ढाई किलो के हाथ से दिखाते थे अब गालियां देकर काम चला लेंगे।

Tuesday, June 23, 2015

साउथ एक्ट्रेस आरती अग्रवाल की आख़िरी फिल्म ऑपरेशन ग्रीन हंट सेंसर की वज़ह से लेट हो रही है


साउथ एक्ट्रेस आरती अग्रवाल जिनकी मृत्यु हाल ही हुई है उनकी आखिरी फिल्म #ऑपरेशन ग्रीन हंट रिलीज़ के लिए जनवरी से तैयार है पर सेंसर की वज़ह से फिल्म रिलीज़ नहीं हो पायी है। यह फिल्म हिंदी #तमिल #तेलगु #मलयालम और #कन्नड़ में बनी है जिसे खान प्रोडक्शन ने बनाया है और साउथ के जाने -माने निर्देशक #भरत परेपली ने निर्देशित किया है। ऐसा कहते हैं की कॉन्ट्रोवर्सी कभी पीछा नहीं छोड़ती -पहले आरती के ऑपरेशन ने उनकी जान ली और वो इस फिल्म का इंतज़ार करती रह गयी। 
निर्माता नूरअब्दुल रहमान फिल्म को लेकर काफ़ी चिंतित हैं क्योंकि फाइनेंसर और प्रेजेण्टर राहुल शाह का पैसे के लिए दबाव बना हुआ है। सेंसर ने इनकी फिल्म का हिंदी भाषा का सेंसर फ़रवरी में दे दिया था पर डब वर्शन का अभी तक सेंसर नहीं दिया है। उनका कहना है कि मैं सिर्फ सेंसर ऑफिस के चक्कर ही लगा रहा हूँ कभी कोई रीजनल अफसर नहीं मिलता। चेयरमैन पहलाज निहलानी कुछ लिखकर देने को राज़ी नहीं है। बस सिर्फ चक्कर काट रहा हूँ। इस फिल्म में #मुकुल  देव हीरो हैं। हम तो बस भगवान से यही प्रार्थना करते हैं की आरती और मुकुल देव की इस फिल्म को न्याय मिले और जल्द रिलीज़ हो ताकि आरती की आत्मा को शांति मिले। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...