Tuesday, July 19, 2016

माइकल मिश्रा की खातिर लोगों से मिल रही हैं अदिति राव हैदरी


 आजकल ज्यादातर कलाकार शूटिंग शरू होने के पहले होमवर्क करने में विश्वास करने लगे हअदिति राव हैदरी भी इनसे जुदा नहीं हैं। वो  'द लीजेण्ड ऑफ माइकल मिश्र' नामक एक फिल्म कर रही है. 
फिल्म की कहानी पटना से जुड़ी है। अदिति को पटना गर्ल के रूप में दिखाया जाएगा।

बिहारी जिस तरह से हिंदी बोलते हैं वैसा ही उच्चारण अदिति भी 
करना चाहती हैं।वे पटना में रहने वाले लोगों से लगातार मुलाकात कर रही हैं ताकि उन्हें सीखने को मिले और वे परदे पर इसे बेहन तरीके से उतार सकें। अदिति ने इसके लिए वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया, लेकिन लोगों से बातचीत कर उन्हें काफी सीखने को मिल रहा है।

'द लीजेण्ड ऑफ माइकल मिश्रा' का निर्देशन मनीष झा कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी, अदिति राव हैदरी, बोमन ईरानी लीड रोल में है।  फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...