Tuesday, December 5, 2017

मिस्टर ,मिस, मिसेज आइवा २०१७ के लिए २६ शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से रूबरू

जानी- मानी मॉडल एक्ट्रेस दलजीत कौर जो मिसेज यूनिवर्स २०१६ रह चुकी हैं, आइवा की चेयरमैन ,आइवा एन जी ओ की फाउंडर ने इस साल होने वाले मिस्टर - मिस - मिसेज  आइवा २०१७ के लिए २६ शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से अँधेरी के ऑफ़ द ग्रिड लॉउन्ज में रूबरू कराया। इस इवेंट के मुख्य स्पांसर हैं द मुंबई फेस्ट। हरजीत आनंद और विनोद हसल इस इवेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में सभी मॉडल ने अपने बारे में मीडिया को बताया। इस प्रतियोगता में मणिपुर , हरियाणा, दिल्ली ,गुजरात और मुंबई के मॉडल ने हिस्सा लिया है। फिनाले अँधेरी में सात दिसंबर को होगा। आठ तारीख़ को सभी मॉडल एक मोर्चा भी निकालने वाले हैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में। 

Sunday, December 3, 2017

योगेश लखानी चौथे दार्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड फंक्शन



एक्टर कोरियोग्राफर कल्याणजी जाना ने चौथा दार्शनिक मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड का आयोजन जुहू के इस्कॉन ऑडिटोरियम में किया जहाँ इन्होने फिल्म ,टीवी जगत और सभी क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया।अभिजीत राणे, ब्राईट के योगेश लखानी,अशफ़ाक खोपेकर ,जयश्री म्हात्रे ,ख़ालिद ,श्री साई गुरु माँ ,इक़बाल ख़ान ,रवि दुबे ,मेघना नायडू ,एहसान कुरैशी ,इशरत अली ,शरद मल्होत्रा ,राजेश श्रृंगारपुरे ,नेहा और मिस यूनिवर्स दलजीत कौर इस अवार्ड।  एन डी टीवी इंडिया के इक़बाल परवेज़,न्यूज़ १८ की शिखा धारीवाल योगेन शाह , सहारा न्यूज़ के इम्तियाज़ अज़ीम, चैतन्य पादुकोण ,कुमार अरुण ,टेलीचासका और ट्रेवल लीजेंड के इमरान शेख और आदित्य कुमार कई जाने माने प्रेस मीडिया के लोगों को इस इवेंट में सम्मानित किया गया


Saturday, December 2, 2017

ड्रिंक लवर्स के लिए ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्सव 8 दिसंबर से मुंबई में

 नए साल के आगमन और पुराने साल की विदाई को लेकर जश्‍न का माहौल दिसंबर का महीना आते ही शुरू हो जाता है। देखा जायेगा तो दिसंबर सेलिब्रेशन का ही महीना होता है। ऐसे में ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव आगामी 8 दिसंबर से मुंबई के लीमा और वन स्‍ट्रीट ओवर बार में शुरू हो रहा है, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। ये जानकारी ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव के आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्‍होंने बताया कि सेलिब्रेशन के इस महीने को लोग अलग – अलग तरह से इंज्‍वॉय करते हैं। यूं कहें कि इस साल भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी होंगी। वहीं, कई लोग अपनी खुशी अपने पसंदीदा ड्रिंक के साथ करते हैं। इसी को नजर में ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्‍सव का आयोजन किया गया है, जिसमें कॉकटेल प्रेमियों के लिए ‘पेरू’ के ड्रिंक का मजा लेने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने ये भी बताया कि ड्रिंक के इच्‍छुक अपने वीकेंड को यादगार बनाने के लिए बुकिंग मुंबई और दिल्ली के सर्वोत्तम बार में भी दिनांक से 10 दिसंबर 2017 तक करा सकेंगे।

बता दें कि ‘पिस्को इज पेरू’ महोत्सव में पेरू के पिस्को लीकर का स्वाद चखने को मिलेगा, जो अब भारत में काफी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। इस प्रकार का महोत्सव पूरे देश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।  महोत्‍सव में पिस्‍को ड्रिंक (प्रत्‍येक कॉकटेल) की कीमत महज 500 रूपए रखी गई है। ड्रिंक के शौकिन इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए पिस्को इज पेरू फेस्टिवल के साइट को सर्च कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिस्को लीकर  पिछले 400 वर्ष से बनाई जा रही है। जैसे रशिया का वोडका हैउसी प्रकार पिस्को पेरू के सभी उम्र के लोगों की नसों में बह रही है। पिस्को अंगूर से बनाई जाती है और अब पूरी दुनिया के ड्रिंक लवर्स को उसने अपनी ओर आकर्षित किया है।     

Friday, December 1, 2017

एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में लगे खेसारीलाल और लालबाबू पंडित



भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और निर्देशक लालबाबू पंडित एक बार फिर से बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में लग गए हैं। जी हां, इन दिनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्‍म ‘राजा जानी’ में के जरिये एक और फिल्‍म की शूटिंग में इन दिनों भगवान भोलेनाथ की नगरी देवघर, झारखंड में कर रहे हैं। यह शूटिंग एक महीने तक चलेगी। बता दें कि इससे पहले खेसारीलाल यादव ने लालबाबू पंडित के साथ अभी हाल ही में सुपर डूपर हिट फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ की थी। जिसे दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया था। इस फिल्‍म ने बिहार-झारखंड में तो जबरदस्‍त करोबार किया ही था, मगर उत्तर प्रदेश में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। ‘जिला चंपारण’ भोजपुरी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्‍म थी, जो यूपी के भोजपुरी के 75 प्रतिशत सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी। अब एक बार फिर लालबाबू पंडित खेसारीलाल यादव को लेकर ‘राजा जानी’ बना रहे हैं।

इस फिल्‍म को लेकर जितने उत्‍साहित खेसारीलाल यादव हैं, उतने ही आशान्वित लालबाबू पंडित हैं। खेसारीलाल ने कहा कि ‘राजा जानी’ जबरदस्‍त एंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म है और लालबाबू का जवाब नहीं है। वे काफी अच्‍छे निर्देशक हैं, जिन्‍होंने मुझ पर ‘जिला चंपारण’ के बाद इस फिल्‍म के लिए भी विश्‍वास जताया। वहीं, खेसारीलाल ने भगवान शिव की नगरी में शूटिंग के बारे में कहा कि बाबा के दरबार में आकर हमेशा मेरी आत्‍मा को सुकून मिलता है। हालांकि हम कभी – कभी सावन में इनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं, मगर इस बार हमें बाबा की नगरी को भी करीब से जानने का मौका मिल रहा है। हमने अपनी फिल्‍म ‘राजा जानी’ के भोले भंडारी से आशीर्वाद भी लिया है और उनसे विनती की है कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री की और तरक्‍की हो।
वहीं, लालबाबू पंडित ने कहा कि आज के दौर में भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में खेसारीलाल यादव बेहद खास हैं। वे जबरदस्‍त के कलाकार हैं। वैसे इस फिल्‍म की पटकथा भी खेसारीलाल के ध्‍यान में रखकर ही ‘राजा जानी’ की स्क्रिप्‍ट तैयार की गई है, जो काफी मजेदार है। हमने अभी फिल्‍म की शुटिंग शुरू की है, जिसे 2018 में रिलीज करने की योजना है।

हिंदी फिल्म -- फिरंगी

हिंदी फिल्म -- फिरंगी 
रिलीज़  -- १ दिसंबर 
बैनर --- के ९ फ़िल्म्स 
निर्माता -- कपिल शर्मा 
निर्देशक -- राजीव ढींगरा 
स्क्रीन प्ले -- राजीव ढींगरा, बलविंदर सिंह जंजुआ, रुपिंदर चहल 
कहानी ---   राजीव ढींगरा
कलाकार -- कपिल शर्मा, इशिता दत्ता, मोनिका गिल और इनामुलहक।  
संगीत -- जतिंदर शाह 
गीतकार -- डॉ देवेंदर काफ़िर 
गायक और गायिका -- सुनिधि चौहान, राहत फतेह अली खान और ज्योति नूरा। 

लेखक और निर्देशक राजीव ढींगरा ने फिल्म "फिरंगी "से पहले २०१५ में अंग्रेज और २०१६ में "लव पंजाब " आदि दो फ़िल्में निर्देशित की हैं। राजीव हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त भी हैं। फिल्म "फिरंगी " में कपिल शर्मा अभिनय तो कर ही रहे हैं इसके अलावा इस फिल्म के निर्माता भी कपिल ही हैं।इस फिल्म में कपिल की माँ जनक रानी, बहन पूजा देवगन और भाभी मुस्कान पुंज तीनों ही  गीत " सजना सोहने जिहा" में दिखाई देंगी। कपिल की पहली फिल्म थी "किस किस को प्यार करूं , २०१५ में आयी इस फिल्म के निर्देशक थे अब्बास - मस्तान। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता की "फिरंगी " दूसरी हिंदी फिल्म है इससे पहले इशिता ने फिल्म "दृश्यम" ( २०१५ )  में अजय देवगन की बेटी की भूमिका अभिनीत की थी।  इशिता ने २०१२ में तेलुगु फिल्म से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। इशिता ने कन्नड़ फिल्म में भी काम किया है। मोनिका गिल इण्डियन अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री हैं। मोनिका ने पंजाबी फिल्म "अम्बरसरिया " (२०१६ ) से अपना अभिनय की पारी शुरू की। इसके बाद कप्तान, सरदार जी - २ आदि फिल्मों में काम किया।  

फिल्म की कहानी है सन १९२० की, जिस समय देश में अंग्रेजो का शासन था और सारे भारतीय अंग्रेजों को भारत से निकालने का दृढ़ संकल्प ले रहे थे और लेकिन बस एक व्यक्ति था मँगा ( कपिल शर्मा ) जो कि अंग्रेजों को बुरा नहीं बल्कि अच्छा समझता था। मँगा ऐसा नकारा इंसान है जो कुछ भी काम नहीं करता है वो तो बस दिन भर बच्चों के साथ गिल्ली डण्डा खेलता है और खाता है इस वजह से उसके घर वाले तो उसका अपमान करते ही हैं साथ में बाहर वाले भी उसकी इज्जत नहीं करते। मँगा को कोई नौकरी भी नहीं मिलती। मँगा को भी पता है कि उसके हाथों में तो कुछ जादू है ही नहीं बस जो कुछ भी जादू है उसके पैर में है. मँगा के पैर की वजह से अंग्रेज सरकार में उसे चपरासी की नौकरी मिल जाती है. मँगा को गाँव की लड़की सरगी (इशिता दत्ता) से प्यार हो जाता है लेकिन जब वो सरगी के घर उसका रिश्ता लेकर जाता है तब सरगी के दादाजी ( अंजन श्रीवास्तव )  जो कि गांधी जी के बहुत बड़े समर्थक हैं, वह कहते हैं हम देश से अंग्रेजों को बाहर निकलना चाहते हैं और तुम उनके यहां नौकरी कर रहे हो और यह कह कर वह अपनी बेटी की शादी मंगा के साथ करने से मना कर देते हैं। 
ऐसे हालातों  में मँगा क्या करता है ? क्या मँगा अपने प्यार को पाने के लिए अंग्रेजो की नौकरी छोड़ देता है ?  या अपने घर को चलाने के लिए वो अपने प्यार की कुर्बानी दे देता है ? जानने के लिए देखिये फिल्म "फिरंगी ". 




हिंदी फिल्म --- तेरा इंतज़ार

हिंदी फिल्म --- तेरा इंतज़ार 
रिलीज़  -- १ दिसम्बर 
बैनर -- बागेश्री फिल्म्स प्रेजेंट्स 
निर्माता ---अमन मेहता और बिजल मेहता 
निर्देशक  ---राजीव वालिया 
लेखक --- अनवरुल्लाह खान
संगीत -- राज आशू 
गीतकार -- शब्बीर अहमद 
गायक और गायिका --- श्रेया घोषाल, स्वाति शर्मा, अरमान मलिक,पलक मुछाल, जावेद अली, पायल देव,कनिका कपूर, यासिर देसाई,हृतिका छिब्बर,उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन।          
कलाकार -- अरबाज़ खान,सनी लियोनी, गौहर खान,आर्य बब्बर, सलिल अंकोला और सुधा चंद्रन।    

निर्देशक  राजीव वालिया ने अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू किया ९० के दशक में मुकुल आनंद, डेविड धवन, भरत रंगाचारी , एस रामानाथन और के रवि शंकर जैसे निर्देशकों के साथ काम करके। राजीव ने हद कर दी आपने, ताकतवर , दिल बेचारा प्यार का मलेरिया आदि फिल्मों में बतौर सहायक काम भी किया है।  अभिनेता, निर्माता, निर्देशक  अरबाज़ खान ने अपना अभिनय कैरियर शुरू किया १९९६ में फिल्म "दरार" से।  ऋषि कपूर और जूही चावला की इस फिल्म में अरबाज़ खलनायक की भूमिका में थे.  

कनाडा में जन्मी भारतीय - अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल सनी लियोनी ने सन २०१२ में फिल्म "जिस्म - २ " से  हिंदी फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय टी वी शो "बिग बॉस " ( २०११ ) में भी हिस्सा लिया था.पहली फिल्म के बाद सनी ने २०१३ में जैकपॉट , २०१४ में रागिनी एम एम एस, २०१५ में पहेली और २०१६ में फिल्म "वन नाईट स्टैण्ड" में काम किया है।  साथ ही सनी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। 
 
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "तेरा इंतज़ार" की कहानी घूमती है रौनक ( सनी लियोनी) और वीर ( अरबाज़ खान )  के प्यार के इर्द गिर्द।  वीर जो कि एक पेंटर है वो अपने सपनों में आने वाली एक महिला की तस्वीर अक्सर बनाता है। एक बार जब रौनक की वीर से मुलाक़ात होती है और उसके पास रौनक अपनी तस्वीर देखती है, तो पूछती है कि कब और कैसे वीर ने उसकी यह तस्वीर बनायी जबकि वो दोनों तो आज से पहले कभी मिले भी नहीं तो वीर रौनक से कहता है मैं तो अपने सपनों में आने वाली महिला की तस्वीर बनाता हूँ बस। धीरे - धीरे वीर और रौनक में दोस्ती और फिर प्यार हो जाता है. लेकिन तभी रौनक के प्यार को किसी की नज़र लग जाती है और उसकी खुशनुमा जिंदगी में तूफ़ान आ जाता है।  होता यूँ है कि  एक दिन अचानक वीर कहीं गायब हो जाता है।  न तो वीर मिलता है रौनक को और नहीं फोन पर ही उससे बात हो पाती है. जिससे रौनक बहुत अकेली और परेशान हो जाती है। रौनक वीर को ढूँढने के लिये लोगों से मदद मांगती और लेकिन वो नई परेशानियों  में फंस जाती हैं। रौनक पता लगाने की कोशिश करती है कि  वीर के साथ क्या हुआ ।लेकिन उसे कुछ भी हासिल नहीं होता सिवाय निराशा के।   
क्या किसी ने वीर की हत्या कर दी ? जिंदगी भर साथ देने का वादा करने वाला वीर कैसे अचानक गायब हो गया ?   क्या है यह साज़िश ? रौनक के ख़िलाफ़ इस साज़िश में कौन - कौन शामिल है ? क्या रौनक को अपना प्यार वापिस मिल पाता है या नहीं ? या रौनक वीर का इंतज़ार ही करती रह जाती है ?जानने के लिए देखिये फिल्म "तेरा इंतज़ार ". 

Monday, November 27, 2017

भावेश बालचंदानी सर ब्रूस ली की ७७वां बर्थ एनिवर्सरी


चिता यजनेश शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी स

र ब्रूस ली का ७७वां बर्थ एनिवर्सरी अँधेरी के सेलिब्रेशन क्लब में मनाया जहाँ फिल्म और टीवी जगत से जुड़े मेहमानों को आमंत्रित किया। इस इवेंट में २० राज्य के बच्चों ने हिस्सा लिया। चिता यजनेश ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत अभी तक हज़ारों बच्चियों को सेल्फ डिफेन्स सिखाया है। इस साल इस इवेंट में महाअक्षय ,नीतू चंद्रा ,रागिनी खन्ना ,एकता जैन ,अरिष्फा खान ,भावेश बालचंदानी, जिम्नेजियम फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट रियाज़ भाटी ,अलका पॉल ,अलीना बेनेजारु ,लकी स्ट्रिंग ,ट्रेवल लीजेंड के आदित्य और इमरान शेख आये। इवेंट में महाअक्षय ,रागिनी खन्ना ,नीतू चंद्रा ,भावेश और अरिष्फा ने चिता यजनेश शेट्टी के साथ लाइव एक्शन करके मीडिया को दिखाया। नीतू चंद्रा ने बताया कि

वो स्पोर्ट्स के किसी भी इवेंट में जहाँ तक हो सके वो ज़रूर आती हैं और यजनेश सर के लिए और ब्रूस ली सर  के लिए तो मुझे आना ही था। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...