Tuesday, September 19, 2017
विशाल चतुर्वेदी का पहला गाना ‘एक हवा’ 4 मिलियन लोगों ने देखा

वीडियो निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का नया प्रोजेक्ट ‘एक हवा’ है,जिन्होंने इस गीत के बोल लिखे हैं और संगीत दिया है। वीडियो को लेह-लद्दाख के मोहक स्थानों पर शूट किया गया। गीत आपको दैनिक जीवन की बंधनों को तोड़ने और प्रकृति की प्रकृति प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है।रोमांटिक गानों के वर्तमान संगीत दृश्य के विपरीत विशाल ने दो बाईकर्स के पहाड़ों में जाने और पृथ्वी माता की गोद में अपने संगीत को पहुंचाने की कोशिश की है। सिड पॉल ने इस गीत के लिए गिटार बजाये और वीडियो में बाइकर के रूप में भी काम किया है। यह वीडियो एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पेज लाफिंग कलर्स के समर्थन से फेसबुक और यूट्यूब पर 40 लाख से अधिक लोगों ने देखा, 1 लाख से अधिक पसंद और हजारों शेयर और टिप्पणियां की हैं। लाफिंग कलर्स के श्री राजेश शर्मा की टीम ने इस बात की जानकारी दी है Friday, September 15, 2017
गीतकार कुमार ने अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ मनाया

कुमार जो कई सालो से ढेर सारे गीत लिख रहे हैं ,अवार्ड जीत रहे हैं ,इन्होने अपना जन्मदिन ओशिवरा के एम आर पी पब में मनाया जहाँ फिल्म जगत के जाने -माने लोग इन्हे बधाई और आशीर्वाद देने आये। कुमार ने अपने पत्नी माला और अपनी बेटी सौम्या के साथ मिलकर सभी मेहमानों का स्वागत किया। पार्टी देर रात चली जिसमे शायरी ,गायिकी और ज़िन्दगी के सच्चाई के बारे में चर्चा हुई। आने वाले मेहमानों में थे - अरमान मलिक ,विवेक कर ,राजीव रुइया ,संजू ,नवराज हंस ,मीत ब्रदर्स ,अनीस बज़्मी ,एकता जैन ,धृति पटेल ,खालिद ,विराग मिश्रा ,विशाल पंडया ,बलराज ,सनोज कुमार ,राहुल वैद्य ,जगमीत ,जुबिन नौटयाल ,मनोज सभरवाल ,अमित पुरोहित ,अनजान भट्टाचार्य और कई मेहमान।
Thursday, September 14, 2017
हिंदी फिल्म --- सिमरन
रिलीज़ -- १५ सितम्बर
बैनर -- टी सीरीज़, परमहँस क्रिएशन्स एंटरटेनमेंट्स, आदर्श टेलीमीडिया
निर्माता -- भूषण कुमार, कृष्ण कुमार,शैलेश आर सिंह और अमित अग्रवाल।
निर्देशक -- हंसल मेहता
लेखक -- अपूर्व असरानी
कलाकर -- कंगना रानौत,सोहम शाह , एशा तिवारी पाण्डे , अनीशा जोशी।
संगीत --- सचिन - जिग़र।
गीतकार --वायु , प्रिया सरैया
गायक - गायिका -- जोनिता गाँधी, गुरु रंधावा,अरिजीत सिंह, दिव्या कुमार, सुनिधि कुमार,शाल्मली खोलगडे , ज़िगर सरैया, मोहित चौहान।
निर्देशक हंसल मेहता की यह फिल्म "सिमरन " अमेरिका में रह रही एन आर आई संदीप कौर के जीवन पर आधारित है, जिसे कुछ डकैतियों के लिए दोषी ठहराया गया है। फिल्म "शाहिद " फेम हंसल मेहता ने टी वी के लिए कुकरी शो खाना ख़ज़ाना, अमृता , लक्ष्य , यादें और नीति आदि अनेकों धारावाहिकों को बनाया है। १९९९ में फिल्म जयते बनायी इसके बाद २००० में दिल पे मत ले यार, २००२ में छल, २०१३ में शाहिद, २०१४ में सिटी लाइट्स और २०१६ में अलीगढ़ आदि फ़िल्में निर्देशित की हैं.
कंगना की पिछली फिल्म "रंगून" बॉक्स ऑफिस पर कुछ करामात नहीं दिखा पाई और उससे पहले आयी कट्टी बट्टी व आई लव न्यूयॉर्क का हाल भी बुरा ही रहा हाँ उससे आयी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने खासी सफलता हासिल की थी। उससे पहले आयी फिल्म "क्वीन " के बारें में तो सभी जानते हैं. इस फिल्म में कंगना के साथ हैं सोहम शाह , वैसे तो सोहम नये अभिनेता नहीं हैं लेकिन उनकी बहुत कम फ़िल्में आयी हैं शायद दर्शक उन्हें पहचानते भी नहीं होंगे, हो सकता है इस फिल्म के बाद पहचानने लगे। सोहम ने बाबर, शिप ऑफ़ थिसीयस, तलवार आदि फिल्मों में अभिनय किया है।
गुजरात की सिमरन ( कंगना ) अमेरिका में रहती है. सिमरन बहुत ही बिंदास स्वभाव की है वो जो चाहे करती है ,उसे डिजाइनर कपड़े, चश्मे और जूतों का बहुत चस्का है।
उसका तलाक़ हो चुका है। इसलिए समय - समय पर उसके बॉय फ्रेंड भी बदलते रहते हैं. सिमरन को आदत है जुआ खेलने और चोरी करने की। सिमरन किसी भी हथियार के साथ नहीं बल्कि अपना हुलिया बदल कर, विग लगाकर और चश्मे पहनकर या सिर्फ स्वेटशर्ट और चप्पल पहन कर में बैंक में जाती है और चोरी करती है. सिमरन को समीर (सोहम शाह ) से प्यार हो जाता है जबकि दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग है जहाँ सिमरन बहुत बोल्ड है वहीं समीर सीदा साधा है।
क्या सिमरन अपने इस बॉय फ्रेंड समीर को भी कुछ दिनों के बाद छोड़ देती है ? क्या सिमरन की चोरी की आदते छूट जाती है या और बढ़ जाती हैं ? क्या होता है सिमरन की जिंदगी में ? यह जानने के लिये देखिये फिल्म "सिमरन ".
सारिका बनी कूड़ा उठाने वाली

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेतासारिका ओम पुरी की आखिरी फिल्म ‘मि. कबाड़ी’ में देखी गई, जिसमें उन्होंने कूड़ा उठाने वाली की भूमिका निभाई है। ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘मि. कबाड़ी’ एक व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी है, जो दिखाती है कि जब 'कबाड़ीवाला' या स्क्रैप डीलर समृद्ध हो जाता है, तो वह अपनी संपत्ति का कैसे दिखाता है ... वह अन्य करोड़पति की तरह बनता है कि वह कैसा बदलता है, एक अलग ही तरीके से बोलने की कोशिश करता है और अपने व्यवसाय का किस तरह से विस्तार करता है।
इस फिल्म के स्टार कलाकार है - अन्नू कपूर, विनय पाठक, सारिका, बिजेंद्र काला, कशिश वोरा, उल्का गुप्ता, राजवीर सिंह और अन्य। दिलचस्प बात यह है कि सतीश कौशिक ने ओम पुरी के अधूरे हिस्से के लिए डबिंग का काम पूरा किया
है। यह फिल्म अनूप जलोटा फिल्म्स, ओम छांणगानी फिल्म्स और साधना टीवी के बैनर के तहत बनाई गई है। फिल्म के सह निर्माता राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छांणगानी हैं। हाल ही में रिलीज़ की गई फिल्म को पूरे भारत में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
है। यह फिल्म अनूप जलोटा फिल्म्स, ओम छांणगानी फिल्म्स और साधना टीवी के बैनर के तहत बनाई गई है। फिल्म के सह निर्माता राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छांणगानी हैं। हाल ही में रिलीज़ की गई फिल्म को पूरे भारत में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Tuesday, September 12, 2017
मेरा भाई बहुत ही अच्छा है --- श्रद्धा कपूर
हसीना लुक के बारे में क्या तारीफ मिल रही है ?
हसीना के लुक के लिए बहुत सारी तारीफ हुयी . परिवार के लोगों ने बेहद तारीफ की, लेकिन असली बात रिलीज के बाद ही पता चलेगी.
कैसे मिली फिल्म ?
फिल्म के बारे में मुझे तब पता चला जब मेरे भाई ने मुझसे कहा की वो एक फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम
'हसीना पारकर' है. अपूर्वा लखिया सर ने मुझे हसीना जी की तस्वीर दिखाई , मैं नर्वस थी लेकिन डायरेक्टर के कॉन्फिडेंस को देखकर बेहद उत्साह से परिपूर्ण थी.
हसीना जी से मिलने का मौका नहीं मिला. अपूर्व सर ने उनसे मुलाक़ात की थी. मैंने , भैया (सिद्धांत कपूर ) ने, अंकुर भाटिया और टीम ने हसीना जी की फॅमिली के साथ काफी वक्त बिताया.
हसीना जी के बारे में क्या बातें पता चली ?
उनके परिवार से मिलने के बाद हमें कई किस्से भी पता चले और उन किस्सों से मैंने नोट्स बनाये, मैं उनके सामने 3 पेज भर के सवाल किये थे. सबकुछ इकठ्ठा करके बड़े स्क्रीन पर दर्शाने की कोशिश की है.
रिलीज डेट करीब है ?
जी मैं बेहद उत्साहित हूँ और इसके बाद साहो और सायना फिल्म की जमकर तैयारी कर रही हूँ.
सायना की बायोपिक और साहो के लिए क्या तैयारियां हैं ?
सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए मैं बैडमिंटन सीख रही हूँ, साथ ही साहो के लिए तेलुगु भी सीख रही हूँ.
भाई के साथ काम करना कैसा रहा ?
हम दोनों ने एक साथ काम किया, काफी मजा आया, , जो भी मिलता है उससे, उसको प्यार हो ही जाता है.
मेरा भाई बहुत ही अच्छा है .
Monday, September 11, 2017
स्क्रीन पर दाऊद के किरदार को निभाना दिलचस्प था -- सिद्धांत कपूर
मैं काफी उत्साहित हूँ, गानों का और डायलॉग प्रोमो रिलीज हुए, सबको अच्छा लग रहा है, काफी समय के बाद एक अच्छी , और सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म रिलीज हो रही है. अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
रोल के लिए क्या ब्रीफ मिली थी ?
काफी चैलेंजिंग करैक्टर था, ऋषि कपूर, सोनू , अक्षय , अजय देवगन , सभी लोगों ने इस तरह के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है,मुझे बस यही लगता था की थोड़ा अलग करें , स्क्रीन पर दाऊद के किरदार को निभाना दिलचस्प था .
क्या आगे उनकी निभा रहे हैं ?
मैं उनकी 18 साल से 45 साल के बीच वाली उम्र निभा रहा हूँ.
कोई अंडरवर्ल्ड से फ़ोन तो नहीं आया ?
नहीं, मैं उन सब चीजों से दूर रहता हूँ. मैं अपना किरदार निभाता हूँ और बस आगे बढ़ जाता हूँ. अगली फिल्म में मुझे आर्मी अफसर का किरदार भी मिला है.
पिता शक्ति कपूर के बारे में क्या कहना चाहेंगे ?
वो चलती फिरती एंटरटेनमेंट की दूकान हैं, अंदर से वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं, अपने काम के प्रति बहुत ही डेडिकेटेड हैं. लोग उन्हें परदे पर विलेन के रूप में देखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत ही अलग हैं.
श्रद्धा के साथ कैसा रिलेशन है ?
हम दोनों बहुत ही अच्छे भाई बहन हैं, बचपन से लेकर अभी तक लड़ाई झगडे तो नहीं हुए , श्रद्धा बहुत ही स्ट्रॉन्ग और काम के प्रति फोकस लड़की है. श्रद्धा अपने आप से प्यार करती तो है लेकिन बहादुर लड़की भी है.
डैड की बायोपिक पर बातचीत चल रही है ?
अभी तक ऐसी कोई बात नहीं चल रही है.
आने वाली फिल्में ?
पहले पलटन है जिसकी जमकर तैयारी कर रहा हूँ.
Subscribe to:
Posts (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
योगेश लखानी ने इस साल अपने जन्मदिन पर एक नहीं बल्कि दस केक काटे। सुबह से लोगों ने उन्हें बधाई दी और रात तक अलग - अलग जगह पर उन्होंने केक...








