Saturday, September 14, 2019

दिल को छू लेने वाला ट्रेलर -- "द स्काई इज पिंक" का

फिल्म "द स्काई इज पिंक" का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है।  फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। कहानी है एक १४ साल की लड़की की , जब वो ६ महीने की होती है तब उसे इम्यून डेफिशियेंसी डिस ऑर्डर होता है तो उसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना पड़ता . जिसके साइड इफेक्ट के रूप में, उन्होंने फेफड़े के फाइब्रोसिस नामक एक गंभीर बीमारी हो जाती है।  आर एस वी पी , रॉय कपूर फिल्म्स , पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर में निर्मित इस फिल्म की निर्देशिका हैं शोनाली बोस. प्रियंका चोपड़ा , फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं।  यह वही फिल्म है जिसके लिये प्रियंका ने सलमान की फिल्म "भारत "छोड़ दी थी। दिल को छू लेने वाला ट्रेलर है। 

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...