Friday, January 10, 2014

बिसवा लायंस गोल्ड अवार्ड फ़िल्मी हस्तियों के साथ जुहू के भाईदास हॉल में हुआ


लायंस गोल्ड अवार्ड का ये बिसवां साल है और इस साल इन्होने थैलेसेमिया के बारे में लोगों  को जागरूक करने के लिए अवार्ड किया जहाँ हर क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया।  इस अवार्ड में रनवीर सिंह ,श्रद्धा कपूर ,साउथ कि तनीषा सिंह ,जावेद जाफरी ,नावेद जाफरी ,रवि बहल ,आनंद राय ,संगीतकार मिथुन ,अंकित तिवारी ,मुरली शर्मा ,ब्राईट के योगेश लखानी ,गायिका मधुश्री और नेहा कक्कर ,कविता कौशिक ,कायनात अरोरा ,टी पी अगरवाल और कई लोग आये थे।  अर्जुमन मुग़ल ने फ़िल्मी गानो पर डांस किया वहीँ अली असगर ने अवार्ड कि उद्घोषणा की। अवार्ड समय पर शुरू होकर देर तक चला। मिथुन को आशिकी २ के लिए अवार्ड मिला। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर ,श्रद्धा को बेस्ट एक्ट्रेस ,अदिति राव  हैदरी को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड मिला। आनंद राय  को रांझना फ़िल्म के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...