Wednesday, May 10, 2017

बीमारी में ईशा गुप्ता करती हैं दादी मां के नुस्खों का इस्तेमाल


Displaying IMG-20170123-WA0004.jpgफिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता बीमारी से निपटने के लिए दादाी मां के नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।फ्लूसर्दीबुखार और पेट से जुड़े इंफेक्शन होने पर वो दादी मां के नुस्खों को 
अपनाती हैं।फिल्म 'कमांडो 2' में बेहद ग्लैमरस नज़र आयीं फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता बीमारी से निपटने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं।
बीमारियों में फ्लूसर्दीबुखार और पेट से जुड़े इंफेक्शन शामिल है। जब भी उनसे बन पाया है उन्होंने घरेलू नुस्खों का ही इस्तेमाल अपनी सेहत के लिए किया है जो उन्हें दादी मां ने बताएं हैं खास बात यह है कि ईशा गुप्ता को यह याद ही नहीं है कि उन्होंने आखिरी बार एलोपैथिक दवाई का सेवन कब किया था। इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि इस तरह की दवाई का इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब कोई और रास्ता  बचा हों। ईशा गुप्ता अपनी इस आदत का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं क्योंकि बचपन से माता-पिता ने उन्हें इस चीज की आदत लगाई है। ईशा का कहना है उनके माता-पिता नियमित रूप से योग करते थे और नैसर्गिक चीजों के सेवन पर ध्यान देते थे। ईशा ने इन्ही जीवन मूल्यों को अपने जीवन में भी लागू किया है। ईशा गुप्ता इसे लोगों को फॉलो करने की भी सलाह दे रही हैं।इसके पीछे कारण यह है इसका कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है।
अभी हाल ही जब ईशा गुप्ता का मैनेजर बीमार हुआ था तो उन्होंने भी घरेलू नुस्खों से उनका उपचार करवाया और उन्हें इससे तुरंत फायदा भी हुआ। ईशा अपने खाने को लेकर बहुत ध्यान रखती हैं और सेहत के प्रति एकदम जागरूक हैं। ईशा गुप्ता जल्द फिल्म 'बादशाहोंमें भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका हैं।

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...