Tuesday, May 23, 2017

सनी देओल के बेटे करण दिखाएंगे सिनेमाई पर्दे पर दम

करण को लॉन्च करने के लिए जी स्टूडियोज ने सनी के साथ सहयोग किया हैदोनों ने फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सफलता के बाद हाथ मिलाए थे. ‘पल-पल दिल के पास’ की शूटिंग पिछले सप्ताह मनाली में शुरू हुईबॉलिवुड ऐक्टर सनी देओल के बेटे करण  देओल को लेकर लंबे वक्त से चली  रही तरह-तरह की अटकलों पर विराम लग गया है।जी हांकरण अब जल्द ही सिनेमाई पर्दे पर दम दिखाते हुए दिखेंगे। करण 'पल पल दिल के पासमूवी से इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सनी देओल ने खुद ही अपने बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है और वह इस मूवी के डायरेक्शन का प्रभार भी संभाल रहे हैं।
इस फिल्म की शूटिंग मनाली में भी होगी और सनी इसकी तैयारियों को लेकर कई दिनों से व्यस्त हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट सेकरण देओल के साथ मूवी के पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर शेयर की। सनी ने एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा,'पल पल दिल के पास" है की शूटिंग शुरू  हो चुकी है।करण का शूट पर पहला दिन। मेरा बेटा अब बड़ा हो गया है।करण अभिनय की दुनिया में देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी हैंउनके दादा धर्मेद्र और पिता सनी देओल ने   अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है.सनी देओल निर्देशित यह फिल्म एक प्रेम कहानी हैफिल्म का नाम धर्मेद्र पर फिल्माये  गये  एक लोकप्रिय गाने ‘पल-पल दिल के पास’ पर रखा गया हैसनी ने बताया कि करण अपने फिल्मी करियर को लेकर गंभीर हैं और   उन्हें पूरा भरोसा है कि वह सभी को गौरवान्वित करेंगे.

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...