Thursday, December 19, 2013

ब्रूस ली का जन्मदिन मनाया फ़िल्मी हस्तियों ने अँधेरी में



फाइट मास्टर ,निर्देशक और कराटे चैंपियन यगनेश शेटटी हर साल ब्रूस ली का जन्मदिन  मनाते हैं।  इस साल भी इन्होने अँधेरी स्पोर्ट्स क्लब में जन्मदिन मनाने के लिए फ़िल्मी कलाकारो, कराटे सीखते बच्चे, उनके ट्रेनर और मीडिया को आमंत्रित किया था। इस साल यगनेश  शेट्टी ने ५०,००० से ज्यादा महिलाओं को खुद का बचाव करना सिखाया पूरे  हिंदुस्तान में जाकर।  साथ ही अपने ट्रेनर्स को एक सर्टिफिकेट और ट्राफी भी दिया। इवेंट में हिस्सा लेने पूरे  हिंदुस्तान से लगभग २००० लोग आये थे। फ़िल्मी कलाकारों में दीपक बलराज, किशोरी शाहणे, तनीषा सिंह, एकता जैन, विश्वजीत प्रधान, साहिल खान, क्लॉडिया और निर्देशक आनंद कुमार आये थे।  सभी ने पूरे जोश के साथ इस इवेंट में हिस्सा लिया और बाद में एक केक भी काटा गया।  

No comments:

Post a Comment

मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज़ के धनी अमीन सयानी की यादें

91 साल की उम्र में अमीन सयानी जी का निधन हो गया। उनको हम देश का पहला आर जे भी कह सकते हैं। रेडियो सिलोन में गीतों का कार्यक्रम ब...