इस गीत में जहाँ एक बार दिल को मिल्खा कहा गया है वही बेचारे दिल का छिलका भी उतार दिया। गाड़ियों के शौक़ीन निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस पेपी डांस नंबर को खूबसूरत बड़ी - बड़ी गाड़ियों के बीच ही फिल्माया है। इस गीत पर वरुण धवन और कीर्ति को आप थिरकते हुए देख सकते हैं.
Monday, November 30, 2015
अब गीतों में भी मिल्खा सिंह
सोनल चौहान ,मधुरिमा तुली ,सोनाली राऊत ,आर जे मलिश्का और रेनी ध्यानी ने रैंप पे वाक किया एक्सेस लाइफ एन जी ओ के लिए सोफिटेल होटल में
रैफेल डिजाईन इंटरनेशनल मार्केटिंग टीम ने अपलाउज़ फॉर अ कॉज़ फैशन शो प्लान किया जिसके माध्यम से वो कुछ फण्ड जमा कर सके एक्सेस लाइफ एन जी ओ के लिए, जो कि बच्चों के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए मदद प्रदान करती है। इवेंट सोफिटेल होटल में हुआ जहाँ सागरिका छेत्री ने एंकरिंग की। केन फर्न्स स्टाइलिस्ट ने शो शुरू किया जिसकी शो स्टॉपर मधुरिमा तुली थीं। बाद में रेने ध्यानी ने वाक किया स्टाइलिस्ट च्लोए के लिए। सोनाली राउत ने वाक किया देव सूद के लिए। आर जे मलिश्का और सोनल चौहान ने अंतिम में वाक किया सुजाता संजय के लिए। पूरा हॉल मेहमानो से भरा था। सभी कलाकारों ने इस इवेंट में आकर सोशल कॉज़ का सपोर्ट किया।Sunday, November 29, 2015
Thursday, November 26, 2015
ब्राईट के योगेश लखानी दिलवाले फिल्म के गेरुआ गीत के लांच पर मराठा मंदिर सिनेमा में आये
ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी रोहित शेट्टी और शाहरुख़ खान की हिंदी फिल्म दिलवाले के गीत गेरुआ के रिलीज़ के लिए मराठा मंदिर सिनेमा आये। इवेंट में फिल्म के सारे कलाकार- वरुण धवन ,काजोल ,जॉनी लीवर ,शाहरुख़ खान ,कीर्ति सनोन आये थे.योगेश लखानी ने
बताया की वो हमेशा से ही रोहित शेट्टी और
रुसी अभिनेत्रियाँ कपिल के शो में

जैसा की सभी जानते हैं देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी कपिल का कॉमेडी शो हिट हो रहा है। पिछले दिनों मुंबई में "रशियन फिल्म डेज मुंबई" हुआ . इसी दौरान रूस से आये सभी कलाकारों में कपिल के शो में जाने का विशेष उत्साह था विशेष कर वहां की हीरोइनों में, जो हीरोइनें वहां गयी उनमें सयोरा सफारी, ओल्गा जयत्सेवा और एना चुरिना प्रमुख थी। जिस शो में ये सभी रूस की अभिनेत्रियाँ गयी वहां रणवीर कपूर भी आये थे. Wednesday, November 25, 2015
Monday, November 23, 2015
क्या "पिंगा" गीत क्या दूसरा "डोला रे डोला" बन पायेगा ?
फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है उस फिल्म की चर्चा बहुत जोरों शोरों पर होती है। अभी उनकी फिल्म " बाजीराव मस्तानी" की चर्चा बहुत हो रही है वैसे भी उनकी इस फिल्म की चर्चा पहले भी इसलिये हुई थी क्योंकि संजय अपनी इस फिल्म में "हम दिल दे चुके सनम" की हिट जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय को लेने वाले थे। सन २००३ में उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की थी लेकिन उनके ब्रेक अप के बाद यह फिल्म लटकी रही फिर करीना कपूर और रानी मुखर्जी को लेकर बनाने की भी बात हुई थी लेकिन बाद में दीपिका , प्रिंयका और रनवीर सिंह के साथ यह फिल्म बन कर तैयार हुई और अब कहंीं यह फिल्म रिलीज़ होने की तैयारी में हैं।
वैसे हम यहाँ हम बात कर रहे थे उनकी इस फिल्म " बाजीराव मस्तानी" के पिछले दिनों रिलीज़ हुए गीत "पिंगा " की. जिसे देख कर संजय की फिल्म "देवदास" के लोकप्रिय गीत "डोला रे डोला" की याद आ जाती है उस फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या की जोड़ी ने खूबसूरत नृत्य किया था और इस फिल्म में दीपिका और प्रिंयका की जोड़ी परदे पर दिखाई दे रही है। अब देखना है कि क्या "पिंगा" गीत क्या दूसरा "डोला रे डोला" बन पायेगा ? Saturday, November 21, 2015
होली पर रिलीज़ होगी जॉन - श्रुति हसन की ' रॉकी हैंडसम'
'फ़ोर्स ' की सफलता के बाद निर्देशक निशिकांत कामत और जॉन अब्राहम की जोड़ी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म ' रॉकी हैंडसम' में साथ आ रही है। यह फिल्म होली के अवसर पर 25, मार्च 2016 को रिलीज़ होगी।
रिलीज़ के बाबत निर्माता जॉन अब्राहम और सुनीर खेतरपाल ने कहा, '' इस हफ्ते हमने डायरेक्शन टीम के साथ फिल्म का फाइनल संपादन देखा और निर्धारित दिशा में तेजी से और सुचारू रूप से चलने का निर्णय किया। नायक और एक सात साल की लड़की के बीच के भावनात्मक सम्बन्ध को दिखाती इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए काफी विचार विमर्श के बाद होली के लम्बे सप्ताहांत वाले शुक्रवार का समय चुना गया। होली जैसे ख़ास मौके पर इस ख़ास फिल्म का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ होगा। अज़ूरेएंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत
"रॉकी हैंडसम" को जा एंटरटेनमेंट और अज़ूरे एटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।
Friday, November 20, 2015
एक्ट्रेस लवलीन थडानी का प्ले अमृता-अ सबलाइम लव स्टोरी देखने फिल्म जगत से कई लोग जुहू के पृथ्वी थिएटर आये
लवलीन थडानी वैसे तो एक लेखिका,अभिनेत्री,कवियत्री,निर्माता और निर्देशक हैं पर इन्हें स्टेज पर काम करना हमेशा ही अच्छा लगता है। लवलीन अमृता प्रीतम का किरदार स्टेज पर बहुत सहजता के साथ निभा रहीं हैं क्योंकि उन्होंने अमृता प्रीतम को बहुत करीब से जाना है अमृता जी उनके घर के सामने ही रहती थी और उन्हें बहुत मानती थीं। प्ले को जानेमाने निर्देशक एम एस सथ्यू डायरेक्ट कर रहे हैं। भारत के कई राज्यों में इस प्ले के कई शोज हो चुके हैं। मुंबई में पहली बार इनके तीन शो हुए और वो सभी हॉउसफुल। इस शो में टॉम आल्टर भी हैं। ये शो १०० मिनट का है।लवलीन थडानी ने एम एस सथ्यू की फिल्म सुखा में हीरोइन का रोल किया था। लवलीन का शो देखने डिंपल कपाड़िया ,एकता जैन, डॉली ठाकूर, दिव्या दत्ता, सिद्धार्थ काक, रज़्ज़ाक खान, गुलफाम खान, राहत काज़मी, मौनी रॉय, संचिति सकट और परीक्षित साहनी आये। सभी को शो बहुत पसंद आया।
Wednesday, November 18, 2015
निर्माता गौरांग दोशी की दो बड़ी फिल्मों के साथ वापसी - अनीस बज़मी और अब्बास-मस्तान को उन्होंने अपने दो महत्त्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट्स की बागडोर सोंपी
निर्माता गौरांग दोशी, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आँखे (2002) और दीवारः लेट्'स ब्रिंग अवर हीरोज़ होम (2004) जैसी फिल्मे दी है, वो अब दो और फिल्मे लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अनीस बज़मी और अब्बास-मस्तान को अपने आगामी प्रॉजेक्ट्स के लिये साइन किया हैं। अनीस बज़मी एक शरारत भरी, बिग-बजट, चोरों के विषयवाली फिल्म निर्देशित करेंगे। दूसरी ओर अब्बास-मस्तान का प्रॉजेक्ट्स आज तक नहीं देखी गयी ऐसी साहसभरी एक्शन रोमान्टिक फिल्म का है, जिसमें रहस्य के तत्त्व भी होंगे।

इस बात की पुष्टि करते हुए गौरांग बताते हैं, "इन निर्देशकों के साथ काम करने की मेरी हमेशा से इच्छा रही है और इन प्रॉजेक्ट्स के लिये इससे अच्छा प्रकार, कास्ट और बेहतर स्क्रिप्ट नहीं हो सकते।" फिल्म उद्योग से जुडे सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रॉजेक्ट्स का कास्टिंग हो चुका है। हालांकि अपनी फिल्मों के सितारों के बारे में कुछ न बताते हुए गौरांग सिर्फ इतना कहते हैं, "सब कुछ एक ही बार में जान लेने में मझा क्या है? बडी घोषणा बहुत जल्द ही की जाएगी!"लोकप्रिय रुसी फिल्मों की स्क्रीनिंग और रूस में हिंदी फिल्मों की शूटिंग का प्रस्ताव
मुंबई में यह समय उन दर्शकों के लिए बहुत ही अच्छा है जो कि क्लासिक फिल्में देखने के शौक़ीन हैं क्योंकि मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित लिबर्टी सिनेमा में १६ से १९ नवम्बर तक रुसी फिल्मों को दिखाया जा रहा है। "रशियन फिल्म डेज मुंबई" नाम के ४ दिन के इस रुसी फिल्म उत्सव की शुरुआत हुई मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित लिबर्टी सिनेमा में. जहाँ कई हिंदी फिल्म की हस्तियाँ पंहुची और वहीँ रूस से विशेष रूप से आये कई फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ,अभिनेत्री भी आये। लिबर्टी सिनेमा में हुए रेड कार्पेट में सबसे पहले पँहुचे अभिनेता और निर्देशक रणधीर कपूर और ओसीनामा के नेविल तुली। इसके बाद पंहुचे रशियन कलाकार और फिल्म निर्माता निर्देशक। अभिनेता डीनो मोरिया , नीलिमा अज़ीम , बप्पी लाहिरी , निर्देशक इशराक़ शाह , गायिका शिबानी कश्यप के अलावा करीब ५०० अनेकों विशेष अतिथियों ने इसमें शामिल होकर इस कार्यक्रम को और भी रंगीन और यादगार बना दिया। "रशियन फिल्म डेज मुंबई" फिल्म उत्सव का आयोजन रशिया नेशनल फण्ड ऑफ़ कॉपी राइट होल्डर्स सपोर्ट , रशियन फिल्ममेकर्स युनियन और ओसीनामा ने मिलकर किया था।
इसी कार्यक्रम की दूसरा रोमांचक हिस्सा होटल जे डब्ल्यू मैरियट में सम्पन्न हुआ जिसमें रूस के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने रूस में हिंदी फिल्मों की शूटिंग का प्रस्ताव दिया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए फिल्म निर्देशकों में अश्विनी चौधरी, शैलेश वर्मा, इशराक़ शाह, निर्माता शील कुमार, समीर जैन, संतोष मस्की ने रूस के इस प्रस्ताव को काफी सराहा। इस समारोह में जो रुसी कलाकार शामिल हुए उनमें अभिनेत्री एरिना बोरिसोवा , निर्देशक यूजर स्टेपचेंको , सबसे खूबसूरत रुसी अभिनेत्री सयोरा सफारी ( जिन्हें इस समारोह में ही एक हिंदी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिल चुका है ) अभिनेत्री ओल्गा जयत्सेवो , एलिसा ग्रेबेन्शिकोव , निदेशक ओलेग इवानोव, अभिनेत्री मारिया लेमेशेवा , अन्ना चुरिना , अभिनेता एगोर कोरेश्कोव आदि प्रमुख हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)
मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है
कल मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...
-
जागो ग्राहक जागो एक ऐसी संस्था है जो इंसान के अधिकारों के बारे बे लोगों को जागृत करती है ,इन्होने मुंबई के वीमेन सेल के लिए एक्ट्रेस और ...
-
कैलाश मासूम और हरीश शाह ने चौथा भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर अवार्ड का आयोजन जुहू के सी प्रिंसेस होटल में किया. जहाँ फिल्म जगत और टीवी जगत क...















