Friday, February 26, 2016

सुरेश वाडकर और प्रेम वसंत ने उत्तम वाज्ञेयकार अवार्ड के बारे में बताया जो २७ फरवरी को आजिवासन हॉल जुहू में होगा




उत्तम वाज्ञेयकार - इस शब्द से हमारा परिचय करवाया हमारे पूज्य गुरूजी, आचार्य जियालाल वसन्त ने - यूं ही, बातों-बातों में, बिना किसी शब्द अथवा वाक्य पर ज़ोर दिए । भले ही विद्यार्थी गायन, वादन अथवा नृत्य का रह हो । मानों हमें संगीत के क्षेत्र में पदारपण करने की तैयारी करवा रहे हों । प्रत्येक क्षेत्र में, जो अनिवार्य हों, वे नियम, हिदायतें व अडिग मापदंडों को दर्शाते । कभी  स्वयं गा-बजा कर, कंभी रिकार्ड की हुई टेप के माध्यम से, तो कभी किसी संगीत सभा में ले जाकर संगीत   मार्तण्डों के गायन, वादन तथा नृत्य दिखा कर । इस प्रकार हम 'वाज्ञेयकार' से परिचित होते रहे ।

यह सब कहने या लिखने वाले का नाम 'शारंगदेव' है, यह बात हमें बहुत बाद में बताई गई । उनके ग्रंथ 'संगीत रत्नाकर' के 'दर्शन' करवाए गए तथा सभी ८ श्लोकों का सविस्तार वर्णन गुरूजी द्वारा सोदहरण दिया गया । हर बार एक बात सदा दोहराते कि तुम तब तक पूर्ण संगीतज्ञ नहीं बन सकते, जब तक तम तीनों कलाओं में अपनी परांगतता श्रोतागण पर सिद्ध न कर सकें । इसका अर्थ कदापि नहीं कि गाने वाले अथवा वादकों को उठ कर नाचना पड़ेगा!!!!! अथवा नर्तक को कोईँ वाद्य बजाकर दिखाना होगा ! यह सब तो  आप की प्रस्तुति से दर्शक को ज्ञात हो ही जाएगा ।

धीरे-धीरे हम अब पूर्णतया समझने लगे थे कि शारंगदेव द्वारा रचित ग्रंथ 'संगीत रत्नाकर' के उत्तम वाज्ञेयकार हमारे अपने गुरुजी,  आचार्य जियालाल वसंत ही हैं ।

हमारे न्यास , आचार्य जियालाल वसन्त संगीत निकेतन, की अपनी चयन समिति ने निश्चय किया कि 'उत्तम वाज्ञेयकार' जियालाल वसन्त पुरस्कार' की स्थापना की जाए । इसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष वसंत ऋतु में किन्हीं लोकप्रिय गायक, वादको अथवा नर्तक को   सम्मानित किया जाए ।

सन् २००१ में आदरणीय संगीत मार्तण्ड पद्मविभूषण प. जसराज जी को 'उत्तम वाज्ञेयकार जियालाल वसंत पुरस्कार' से सम्मानित किया गया ।

अब हमारा पुरस्कार अपने १६वें वर्ष में पदारपण कर रहा है । हम स्वयं को अत्यन्त भाग्यशाली मानते हैं कि इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए सभी गुणीजनों ने हमें व हमारे निर्णय को आशीर्वाद दिया है, साथ ही इस पुरस्कार को भी सम्मानित किया है

2001 - संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज। 
2002 - पंडित शिवकुमार शर्मा। 
2003 - पंडित बालमूर्ति कृष्णन।

2004 - पंडित भीमसेन जोशी। 
2005 - पंडित रामनारायण। 
2006 - पंडित हरिप्रसाद चौरसिया। 
2007 - लता मंगेशकर। 
2008 - सांसद  एक्ट्रेस हेमा मालिनी। 
2009 - उस्ताद ज़ाकिर हुसैन। 
2010 - पंडित विश्वमोहन भट्ट। 
2011 - डॉक्टर एल सुब्रमनियम।  
2012 - पंडित अजोय चक्रबोर्ती। 
2013 - उस्ताद अमजद अली खान।  
2014 - उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान।  
2015 - पद्मभूषण आशा भोसले। 

कृष्णा अभिषेक अपनी नई कॉमेडी फिल्म झुनझुना के गीत रिकॉर्डिंग के लिए कुबेर स्टूडियो आय


नीलकंठ रेगमी, वंशमणि शर्मा और कमल किशोर मिश्रा ने मिलकर अपनी रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस बैनर में हिंदी फिल्म झुनझुना शुरू की है। इस फिल्म का महूरत गीत की रिकॉर्डिंग के साथ शुरू हुआ। इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं मनोज शर्मा। कृष्णा अभिषेक जो आजकल कॉमेडी के दो शो काफी व्यस्थ चल रहे हैं ,इस फिल्म के हीरो हैं। अमन त्रिखा और सुप्रिया जोशी ने फिल्म का पहला गाना गाया जिसे लिखा और संगीत दिया है प्रवीन भरद्वाज ने। फिल्म की शूटिंग मार्च के दूसरे हफ़्ते शुरू होगा। 

Thursday, February 25, 2016

मुन्ना मर्दानी बने हैं मुरली शर्मा

एक्टर मुरली शर्मा हमेशा से अपनी हर फिल्मों में कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल अभी तक मुरली की कई फ़िल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें वज़ीर, सनम तेरी कसम शामिल है और सभी फिल्मों में उनके किरदार को सराहा गया है। आने वाले दिनों में मुरली की फिल्म ‘जय गंगाजल’ रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में मुरली का किरदार किन्नर का है। मुरली के किरदार का नाम मुन्ना मर्दानी है। जब मुरली से उनके इस किरदार के बारे में पूछा गया तो मुरली ने बताया,” फिल्म में मेरा किरदार काफी चैलेंजिंग है और हमेशा की तरह मैंने इस बार भी प्रकाश झा के इंस्ट्रक्शन को फॉलो किया है। बता दें कि फिल्म ‘जय गंगाजल’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Leone, Deepak Dobriyal at the launch of a quirky Anti-Smoking Ad



Tuesday, February 23, 2016

सनी लीओन ,डेनियल ,योगेश लखानी ,एकता जैन ,स्वाति शर्मा ,डी जे चेतस ,राजीव रुइया ,बादशाह ,अरमान मलिक एग्ज़ोटिक इवेंट के लव लैंड इवेंट में वर्ली आये


एग्ज़ोटिक इवेंट ने अपना पहला इवेंट वर्ली के एन एस सी आई डोम में रखा जिसका नाम लव लैंड डी जे कॉन्सर्ट था। इस इवेंट में आठ डी जे ने परफॉर्म किया। मेहमानो में सनी लीओन, डेनियल, ब्राईट के योगेश लखानी, एकता जैन, सिंगर स्वाति शर्मा, बादशाह, अरमान मलिक, राजीव रुईया और कई मेहमान आये.

Sunday, February 21, 2016

पदम विभूषण गान सरस्वती किशोरीताई अमोनकर को सोलहवां उत्तम वाग-जयकर जियालाल वसंत अवार्ड से २७ फरवरी को अजिवासन जुहू पे सम्मानित किया जायेगा


उत्तम वाग -जयकर जियालाल वसत अवार्ड पिछले १५ सालों से होता आ रहा है। इस साल ये अवार्ड पदम


 विभूषण गान सरस्वती किशोरीताई अमोनकर को २७ फरवरी को जुहू के अजिवासन हॉल में दिया जायेगा। 

उन्हें ये अवार्ड थिएटर की जानीमानी डॉक्टर विजया मेहता के हांथों दिया जायेगा। इस इवेंट पे तबला वादक 

ज़ाकिर हुसैन और पंडित रघुनन्दन पणशीकर परफॉर्म करेंगे। ये अवार्ड २००१ में शुरू हुआ था और संगीत 

मार्तण्ड पंडित जसराज जी को दिया गया था। 


2002 - पंडित शिवकुमार शर्मा 
2003 - पंडित बालमूर्ति कृष्णन 
2004 - पंडित भीमसेन जोशी 
2005 - पंडित रामनारायण 
2006 - पंडित हरिप्रसाद चौरसिया 
2007 - लता मंगेशकर 
2008 - सांसद  एक्ट्रेस हेमा मालिनी 
2009 - उस्ताद ज़ाकिर हुसैन 
2010 - पंडित विश्वमोहन भट्ट 
2011 - डॉक्टर एल सुब्रमनियम 
2012 - पंडित अजोय चक्रबोर्ती 
2013 - उस्ताद अमजद अली खान 
2014 - उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान 
2015 - पद्मभूषण आशा भोसले 

Thursday, February 18, 2016

बॉलीवुड के कई जाने माने लोग दादा साहेब फाल्के के बहत्तरवीं पुण्यतिथि पर फिल्मसिटी आये

निर्माता टी पी अग्रवाल, वीनस इंडस्ट्रीज के गणेश जैन,फिल्मिस्तान की नीना जालान, वेस्टर्न एसोसिएशन के संग्राम शिर्के, अभय सिन्हा,पूनम पाण्डे,पूनम झावर, बाबूभाई थिबा, दादा साहेब फालके के पोते चंद्रशेखर पुसलकर,मृदुला पुसलकर  दादा साहेब फाल्के के बहत्तरवें पुण्यतिथि पर हार चढाने फिल्मसिटी आये। 

मैदान ने क्यों कोई झंडे नहीं गाड़े समझ नहीं आया जबकि यह बेहतरीन फिल्म है

  कल  मैने प्राइम विडियो पर प्रसारित निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अभिनेता अजय देवगन की फिल्म "मैदान" देखी। अजय देवगन की यह फि...